MP Free Laptop Yojana 2025 – कैसे मिलेगें आपको लैपटॉप के 25000 रूपये
Free Laptop Yojana Madhya Pradesh
Free Laptop Yojana 2025 Online Registration
मुख्यमंत्री फ्री लेपटाॅप योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार ने 10 जुलाई 2023 को लाडली बहना योजना के कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना की घोषणा की है। इस योजना में 12 वींं में 70% पास बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा। आज के समय में ऑनलाइन पढ़ाई का चलन है। कोरोना के समय से ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ गया है ऐसे में लेपटॉप का मिलना बच्चों के लिए एक अच्छा निर्णय है। MP Free Laptop Yojana 2025 के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। यह योजना केवल मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए है। सरकार द्वारा 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्रों के खाते में 21 फरवरी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपये ट्रांसफर करेगी। यह राशी 89,710 छात्रों को मिलेगी और कुल 224 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
Laptop Free Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। लैपटॉप पाकर बच्चे अपनी पढ़ाई में उपयोग कर सकेंगें। बच्चे लैपटॉप के माध्यम से कई स्किल्स सीख सकेंगे। इस योजना का लक्ष्य बच्चों को पढ़ाई के साधन प्रोवाइड कराना है।
Laptop Vitran Yojana
कक्षा 12वीं के मेधावी छात्रों को मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा एमपी बोर्ड 75% या उससे अधिक अंक लाने पर लैपटॉप हेतु ₹25000 देने का वितरण कार्यक्रम की डेट 21 फरवरी 2025 है।
MP Free Laptop Yojana का लाभ
- इस योजना की सहायता से वे सभी छात्र, जो निर्धनता के कारण लैपटॉप नहीं खरीद पाते थे, उन्हें लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे, जिससे कि वह ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें।
- नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों प्रकार के छात्र इस सरकारी योजना का लाभ उठा पाएंगे।
- MP Free Laptop Yojana 2025 के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
- इस गवर्नमेंट योजना में आर्थिक सहायता के साथ-साथ छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
- इस शासकीय योजना के अंतर्गत मिलने वाले लैपटॉप के माध्यम से छात्र अपने स्किल्स को विकसित कर सकते हैं।
- लैपटॉप से स्किल्स के विकसित होने के कारण छात्रों को रोजगार के कई अवसर भी मिलेंगे।
- मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के कारण मध्य प्रदेश के छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
Free Laptop Yojana 2025 Registration के महत्वपूर्ण तथ्य
योजना का नाम | एमपी मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
शुरू किया गया | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
विभाग | शिक्षा विभाग |
कैटेगरी | MP Government Schemes |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के विद्यार्थी |
लाभ | लैपटॉप मिलेगा। |
पात्रता | 12 वीं कक्षा में 70% या उससे अधिक मार्क्स प्राप्त बच्चे |
एमपी मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना आधिकारिक वेबसाइट | https://shikshaportal.mp.gov.in/ |
CM Laptop Yojana Documents
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- 10th मार्कशीट
- 12th मार्कशीट
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Sarkari Laptop Yojana 2025 की पात्रता
- आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- 12 वीं कक्षा में 70% या उससे अधिक मार्क्स के साथ पास होना चाहिए।
- * मध्य प्रदेश फ्री लेपटॉप योजना 2025 का लाभ केवल “मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश” के छात्र ही उठा पाएंगे।
Free Laptop Yojana Online Form 2025
12वी छात्र में किसे मिलेगा फ्री लैपटॉप
इसके लिए सबसे पहले हमें अपनी पात्रता जानना होगा?
- आपको ऑफिसियल वेबसाइट https://shikshaportal.mp.gov.in/ पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको शिक्षा पोर्टल पर लैपटॉप वितरण दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको पात्रता जाने विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको 12 वी कक्षा का रोल नंबर भरना होगा और साल चुनना होगा।
- फिर Get Details of Meritorious Student बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपकी पात्रता की जानकारी आ जाएगी।
- अगर आप पात्र होते है तो पात्रता की जांच के बाद आपको जरूरी विकल्प भरकर, दस्तावेज अपलोड करना होगा|
- इस प्रकार आप आवेदन कर पाएंगे।
Laptop Yojana 2025 Registration के बाद अकाउंट नंबर कैसे देखे ?
- आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको लैपटॉप वितरण के लिंक पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको पात्रता जाने ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और फिर अकाउंट नंबर देखे ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको 12 वी कक्षा का रोल नंबर भरना होगा और साल चुनना होगा।
- फिर Get Details of Meritorious Student बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपकी पात्रता की जानकारी आ जाएगी।
- उसके बाद आपको फिर से सारी जानकारी भरनी होगी उसके बाद आप आसानी से अकाउंट नंबर देख सकते है।
Laptop Yojana MP की शिकायत कैसे दर्ज करें?
- यदि आप कोई भी शिकायत करना चाहते हैं, तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, जिसमे शिकायत दर्ज करें लिंक दिया होगा।
- इस पर क्लिक करने पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी कक्षा 12 वी का रोल नंबर, मोबाइल नंबर, शिकायत का प्रकार और शिकायत का विवरण आदि भरना होगा।
- अब आपको कैप्चा कोड को भरना है और शिकायत दर्ज करें बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप शिकायत दर्ज कर पाएंगे।
Free Laptop Yojana List
छात्रों आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
MP Mukhyamantri Laptop Yojana FAQ
Q.1 मुख्यमंत्री बालिका लैपटॉप योजना क्या है ?
Ans: मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना के तहत मध्य प्रदेश की बच्चों को कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाएगा।
Q.2 मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना में किन बच्चों को लैपटॉप मिलेगा ?
Ans: कक्षा 12 वीं में 70% या इससे अधिक हासिल करने वाले बच्चों को लैपटॉप दिया जाएगा।
Q.3 मुख्यमंत्री बालिका लैपटॉप योजना के तहत कितने बच्चों को लैपटॉप मिलेगा ?
Ans: 3.42 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप लेने के लिए 25-25 हजार रुपये मिलेंगे।
Q.4 मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना में लेपटॉप कब मिलेगा ?
Ans: 26 जुलाई 2023 को लेपटॉप दिए जाने की घोषणा की गई है।
Q.5 मध्य प्रदेश में लैपटॉप कितने परसेंटेज पर मिल रही है ?
Ans: मध्य प्रदेश में लैपटॉप उन विद्यार्थियों को प्राप्त होगी जो अपनी कक्षा 12वीं में 70% प्राप्त करेंगे।
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
MP Government & Private Job Alert Link – Click Here
MP Jobs WhatsApp Channel – Click Here
Total Job Alert – Click Here
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश
Pradhan Mantri Laptop Yojana
Pm Laptop Yojana
Laptop Yojana 2025 Online Apply
Cm Laptop Yojana
Sarkari Laptop Yojana
Muft Laptop Yojana