MP Free Laptop Yojana – मध्य प्रदेश फ्री लेपटॉप योजना

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2024
फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन फॉर्म

 

हमारे जीवन में ऑनलाइन शिक्षा का महत्व बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जब कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया, तब बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ऑनलाइन शिक्षा पर ही निर्भर रहना पड़ा। इन्ही परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जी ने 26 जुलाई 2023 को मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का आरंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25000 रुपए प्रदान करेगी। इस योजना के कारण उन सभी छात्रों को पढ़ाई करने में बहुत सहायता मिलेगी। जिन्हें लैपटॉप ना होने की वजह से पढ़ाई करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

 

मध्य प्रदेश मुफ्त लेपटॉप योजना के लाभ

1. इस योजना की सहायता से वे सभी छात्र, जो निर्धनता के कारण लैपटॉप नहीं खरीद पाते थे, उन्हें लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे, जिससे कि वह ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें।

2. नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों प्रकार के छात्र इस सरकारी योजना का लाभ उठा पाएंगे।

3. MP Free Laptop Yojana 2024 के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

4. इस गवर्नमेंट योजना में आर्थिक सहायता के साथ-साथ छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

5. इस शासकीय योजना के अंतर्गत मिलने वाले लैपटॉप के माध्यम से छात्र अपने स्किल्स  को विकसित कर सकते हैं।

6. लैपटॉप से स्किल्स के विकसित होने के कारण छात्रों को रोजगार के कई अवसर भी मिलेंगे।

7. मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के कारण मध्य प्रदेश के छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

8. Free Laptop Yojana 2024 MP की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ट्विटर के माध्यम से की थी।

 

मुफ्त लैपटॉप प्राप्त करने के लिए पात्रता

* लैपटॉप प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए|

* मध्य प्रदेश फ्री लेपटॉप योजना 2024 का लाभ केवल “मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश” के छात्र ही उठा पाएंगे।

* छात्र की पारिवारिक आय सभी स्रोतों से प्रतिवर्ष 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।

 

लैपटॉप कितने परसेंट वाले को मिलेगा

* जो छात्र 12वी की परीक्षा मे 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन छात्रो को लैपटाप खरीदने के लिए राशि का वितरण किया जायेगा।

* अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 12 कक्षा में 75% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

 

मध्य  प्रदेश फ्री लैपटॉप वितरण योजना के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

1- मूल निवास प्रमाण पत्र

2- आधार कार्ड

3- राशन कार्ड

4- 10th मार्कशीट

5- 12th मार्कशीट

6- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र

7- बैंक अकाउंट

8- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

 

फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन फॉर्म 2024

सबसे पहले हमें अपनी पात्रता जानना होगा?

आपको ऑफिसियल वेबसाइट http://educationportal.mp.gov.in/ पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

 

इस होम पेज पर आपको शिक्षा पोर्टल का लिंक http://shikshaportal.mp.gov.in/ दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

 

 

इस पेज पर आपको लैपटॉप का विकल्प दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।

लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पात्रता जानने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

 

 

लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको 12 वी कक्षा का रोल नंबर भरना होगा और फिर Get Details of Meritorious Student के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपकी पात्रता खुल जाएगी।

पात्रता की जांच के बाद आपको जरूरी विकल्प भरकर, दस्तावेज अपलोड करना होगा|

इसके पश्चात सरकार द्वारा सहायता राशि के पैसे आपके बैंक अकाउंट में जमा कर दिए जाएंगे|

 

अकाउंट नंबर कैसे देखे ?

आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

इस होम पेज पर आपको शिक्षा पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा।

इस पेज पर आपको लैपटॉप के लिंक पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

इस पेज पर आपको “अपनी पात्रता जाने” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और फिर “अकाउंट नंबर देखे” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अपना फिर से 12 वी कक्षा का रोल नंबर भरना होगा।

उसके बाद आपको फिर से सारी जानकारी भरनी होगी उसके बाद आप आसानी से अकाउंट नंबर देख सकते है।

 

MP फ्री लैपटॉप योजना में भुगतान की स्थिति देखना

भुगतान की स्थिति देखने के लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर “अपनी भुगतान स्थिति देखें” लिंक पर क्लिक करके और 12 वीं कक्षा के रोल नंबर को दर्ज करके भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा लैपटॉप को खरीदने के लिए निर्धारित राशि को आपके बैंक अकाउंट स्थानांतरित किया जाएगा। नीचे भुगतान की स्थिति जांचने के लिए सीधा लिंक है। भुगतान प्राप्त न होने पर आप शिकायत करे।

http://shikshaportal.mp.gov.in/Laptop/Public/EligibleStudentforLaptop.aspx

 

शिकायत कैसे दर्ज करें?

यदि आप कोई भी शिकायत करना चाहते हैं, तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा। वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, जिसमे शिकायत निवारण लिंक होगा।

इस पर क्लिक करने पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी कक्षा 12 वी का रोल नंबर, मोबाइल नंबर, शिकायत का प्रकार और  शिकायत का विवरण आदि भरना होगा।

अब आपको कैप्चा कोड को भरना है।

इस प्रकार सभी जानकारी और कैप्चा कोड भरने के बाद आपको :शिकायत दर्ज करे” के बटन पर क्लिक करना होगा।

 

लैपटॉप योजना लिस्ट देखना

छात्रों आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

 

मध्य प्रदेश फ्री लेपटॉप योजना में कैसे संपर्क करे?

Laptop Cell/ हेल्पलाइन नंबर

Directorate of Public Instructions

Gautam Nagar, Bhopal

Help Line Number/ हेल्पलाइन नंबर: 0755-2600115

Email/ ईमेल: shikshaportal@mp.gov.in

educationportal.mp.gov.in

http://shikshaportal.mp.gov.in/

 

MP Free Laptop Yojana FAQs

Q1.एमपी फ्री लैपटॉप योजना के तहत किसे लाभार्थी माना जाएगा?

Ans. 12 वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लाभार्थी माना जाएगा।

 

Q2. एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए मुझे किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

Ans. एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन करने के लिए, आपको बोनाफाइड प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण, राशन कार्ड, कक्षा 12 वीं की मार्कशीट, बैंक खाता विवरण की आवश्यकता होगी।

 

Q3. मैं एमपी लैपटॉप योजना के लिए भुगतान की स्थिति कहां देख सकता हूं?

Ans. आप एमपी लैपटॉप योजना के लिए भुगतान की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट wwww.shiksha.samagra.gov.in पर देख सकते हैं

 

हम उम्मीद करते हैं की आपको MP Free Laptop Scheme 2024 से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

 

*MP Government & Private Job Alert Link* – Click Here

 

*Total Job Alert* –  Click Here