Bhagwan Shri Krishna Scholarship Yojana 2026 – विद्यार्थी को को मिलेंगे एक लाख रुपए

 

भगवान श्री कृष्ण छात्रवृत्ति योजना

Bhagwan Shri Krishna Scholarship Scheme in Hindi

 

Bhagwan Shri Krishna Scholarship Yojana क्या है ?

भगवान श्री कृष्ण छात्रवृत्ति योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक नई योजना है। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार द्वारा यह शुरू की जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से करीब डेढ़ महीने पहले स्कूलों और कॉलेजों में इसे शुरू किया जाएगा। इसके तहत चुने गए प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) की राशि इनाम में दी जाएगी। इस छात्रवृत्ति के लिए पूरे मध्य प्रदेश राज्य से कुल 102 सबसे प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया जाएगा।

भगवान श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को यह इनाम मिलेगा। इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का पूरी तरह से विकास करना। करना है। सरकार चाहती है कि छात्र पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर व्यावहारिक जीवन, कला और अपनी सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरणा लेकर बहुआयामी प्रतिभा विकसित करें।

 

भगवान श्री कृष्ण छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य क्या है ?

  • भगवान श्री कृष्ण छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके विशेष हुनर और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य होनहार छात्रों को आर्थिक मदद देकर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • इसका लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उनका चहुंमुखी (सर्वांगीण) विकास करना है।
  • यह योजना छात्रों को भगवान कृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से प्रेरणा लेकर नए हुनर सीखने के लिए प्रेरित करती है।
  • इसके जरिए युवा पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा, प्राचीन संस्कृति और अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है।
  • सरकार चाहती है कि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ संगीत, कला, साहित्य और खेल जैसी अन्य विधाओं में भी आगे बढ़ें।
  • ₹1,00,000 की बड़ी प्रोत्साहन राशि देकर छात्रों के बीच आगे बढ़ने और स्वस्थ कॉम्पिटिशन की भावना पैदा करना है।
  • इसका उद्देश्य राज्य के सबसे प्रतिभाशाली (टॉप 102) छात्र-छात्राओं की पहचान करना और उनके टैलेंट को सम्मान देना है।
  • यह योजना छात्रों में व्यावहारिक जीवन मूल्य, नैतिकता और समाज के लिए अच्छे संस्कार विकसित करने पर जोर देती है।
  • इसके माध्यम से सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के शिक्षण संस्थानों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर देना है।
  • इसका अंतिम उद्देश्य एक ऐसी आधुनिक युवा पीढ़ी तैयार करना है जो पढ़ाई में भी अव्वल हो और अपनी जड़ों व संस्कृति से भी मजबूती से जुड़ी हो।

 

Bhagwan Shri Krishna Scholarship Yojana हेतु पात्रता (Eligibility) क्या है ?

  • आवेदक अनिवार्य रूप से मध्यप्रदेश का छात्र होना चाहिए।
  • यह योजना मध्यप्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए है।
  • कला, कौशल या शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र इसके पात्र होंगे।
  • इसका संचालन और मानदंड ‘श्रीकृष्ण पाथेय न्यास’ द्वारा तय किए जा रहे हैं।

 

Bhagwan Shri Krishna Scholarship Yojana से लाभ (Benefits) क्या है ?

  • चुने गए हर छात्र को ₹1 लाख की नकद राशि एकमुश्त (एक बार में) सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी।
  • इस पैसे का उपयोग छात्र अपनी आगे की पढ़ाई, कॉलेज की फीस या अपने हुनर (जैसे संगीत, कला, स्पोर्ट्स) को और बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं।
  • पूरे मध्यप्रदेश से सिर्फ 102 छात्रों को चुना जाएगा, जिससे विजेता छात्रों को राज्य स्तर पर एक बड़ी पहचान और सम्मान मिलेगा।
  • यह योजना सिर्फ किताबी ज्ञान के लिए नहीं है, बल्कि छात्रों के अंदर छिपे विशेष टैलेंट (जैसे कला, साहित्य, संगीत) को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने का मौका देती है।

 

भगवान श्री कृष्ण योजना में कितनी स्कॉलरशिप मिलती है

भगवान श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से प्रेरित इस योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुल 102 मेधावी विद्यार्थियों को एकमुश्त एक-एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

 

भगवान श्री कृष्ण योजना की स्कॉलरशिप कब मिलेगी?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की जाने वाली भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि आने वाली जन्माष्टमी के आसपास बांटे जाने की संभावना है। इस योजना की घोषणा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जुलाई 2026 को की जाएगी। 29 जुलाई को “महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व’ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को प्रदेश के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, पॉलिटेक्निक व आईआईटी संस्थानों में “महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व’ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर महर्षि सांदीपनि के जीवन पर आधारित ई-एल्बम, बुकलेट आदि सभी शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार आमजन और पूर्व विद्यार्थियों को भी अपने शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक गुरुओं के नाम पर शिक्षण संस्थानों में पदक, पुरस्कार व छात्रवृत्तियां शुरू करने के लिए प्रेरित करेगी।

 

भगवान श्री कृष्ण स्कॉलरशिप योजना क्यों खास है ?

भगवान श्री कृष्ण छात्रवृत्ति योजना इसलिए खास है क्योंकि यह योजना केवल छात्रवृत्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और नैतिक शिक्षा को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की एक नई पहल मानी जा रही है। सरकार का मानना है कि इससे प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा और शिक्षा के साथ संस्कारों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ज्यादातर छात्रवृत्ति केवल परीक्षा में ज्यादा नंबर लाने पर मिलती हैं। लेकिन यह योजना अलग है। यह उन छात्रों को मिलेगी जो पढ़ाई के साथ-साथ किसी अन्य कला या हुनर में माहिर हैं। पूरे मध्यप्रदेश राज्य से सिर्फ 102 सबसे बेस्ट छात्रों (51 स्कूल से और 51 कॉलेज से) को चुना जाता है। इतनी बड़ी आबादी में से चुने जाने के कारण, इस योजना में सिलेक्ट होने वाले छात्र को पूरे प्रदेश में एक बड़ी पहचान और गौरव मिलता है।

 

Bhagwan Shri Krishna Scholarship Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):-

भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना के लिए वर्तमान में कोई आधिकारिक ऑनलाइन लिंक या आवेदन फॉर्म जारी नहीं किया गया है। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (अगस्त/सितंबर 2026) के आसपास इसका आधिकारिक आवेदन लिंक चालू होगा, उसकी सूचना आपके स्कूल/कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर आ जाएगी।

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास तैयार करेगा रूपरेखा सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने संस्कृति विभाग के अंतर्गत कार्यरत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास को योजना की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। न्यास पात्रता, चयन प्रक्रिया और मूल्यांकन के मानदंड तय करेगा। योजना के तहत प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 102 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

 

भगवान श्री कृष्ण योजना में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:-

Q: भगवान श्री कृष्ण योजना के लिए कौन पात्र है?

Ans: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना के लिए राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी छात्र पात्र हैं। इसके तहत भगवान श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और विद्याओं के आधार पर चयन किया जाता है।

Q: भगवान श्री कृष्ण योजना में कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?
Ans: मध्य प्रदेश सरकार की भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक चयनित मेधावी विद्यार्थी को एकमुश्त 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

Q: भगवान श्री कृष्ण स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य क्या है?
Ans: भगवान श्री कृष्ण छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके विशेष हुनर और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है।

Q: Bhagwan Shri Krishna Scholarship Yojana की चयन का मुख्य आधार या मानदंड क्या है?
Ans: छात्रों का मूल्यांकन भगवान श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं के ज्ञान व हुनर के आधार पर होगा।

Q: भगवान श्री कृष्ण स्कॉलरशिप योजना का आवेदन कब से शुरू होने की संभावना है? ?
Ans: भगवान श्री कृष्ण योजना का आवेदन अगस्त या सितंबर 2026 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आसपास शुरू हो सकते हैं।

Q: Bhagwan Shri Krishna Scholarship Yojana का लाभ कुल कितने छात्रों को मिलेगा?
Ans: भगवान श्री कृष्ण योजना का लाभ पूरे मध्यप्रदेश में कुल 102 मेधावी छात्रों छात्रों को मिलेगा।

 

Latest Government Jobs

Click Here

MP  Government Jobs 

Click Here

MP Private Jobs

Click Here

 

*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*

 

*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

MP Government & Private Job Alert Link

 

MP Jobs WhatsApp Channel

 

Total Job Alert

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *