PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 – पीएम यशस्वी स्कालरशिप योजना की सम्पूर्ण जानकारी
पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना
Yashasvi Scholarship Scheme in Hindi
PM Yashasvi Scholarship Yojana क्या है ?
पीएम यशस्वी योजना भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजना है, जो जरूरतमंद छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक मदद करती है। जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देना है। इसका उद्देश्य यह है कि पैसों की कमी के कारण किसी भी छात्र की पढ़ाई न रुके।
इस योजना के तहत पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) के रूप में आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई में काम आती है। कुल मिलाकर, PM Yashasvi Scholarship Yojana का मकसद हर योग्य छात्र को बिना आर्थिक परेशानी के अपनी पढ़ाई पूरी करने में मदद करना है।
PM Yashasvi Scholarship Yojana ka फुल फॉर्म क्या है ?
YASHASVI (Young Achievers’ Scholarship and Holistic Academic Skills Venture Initiative) Scholarship Yojana है।
पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य क्या है ?
- पीएम यशस्वी योजना का उद्देश्य कक्षा 9 से पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
- PM Yashasvi Scholarship Yojana का सबसे बड़ा उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक मदद करना है।
- इस योजना से होनहार छात्रों को पैसों की कमी के कारण पढ़ाई छोड़नी न पड़े, यही इसका उद्देश्य है।
- यह योजना OBC, EBC और DNT वर्ग के छात्रों को आगे बढ़ने का मौका देती है।
- इसका उद्देश्य छात्रों को अच्छी स्कूल और कॉलेज की शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना है।
- योजना के जरिए छात्रों को अपनी पढ़ाई बिना आर्थिक चिंता के जारी रखने में मदद मिलती है।
- सरकार चाहती है कि हर योग्य छात्र को शिक्षा का समान अवसर मिले।
- इस योजना का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से छात्रों का उज्ज्वल भविष्य बनाना है।
- इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होते हैं।
- यह योजना शिक्षा के क्षेत्र में समानता लाने और कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने का प्रयास करती है।
- कुल मिलाकर, PM Yashasvi Scholarship Yojana का उद्देश्य हर योग्य और जरूरतमंद छात्र को आर्थिक सहायता देकर उसकी पढ़ाई और भविष्य को बेहतर बनाना है।
PM Yashasvi Scholarship Yojana हेतु पात्रता (Eligibility) क्या है ?
- पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए वे छात्र पात्र हैं जो ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) या डीएनटी (DNT) श्रेणी से हों, 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हो।
- छात्र/छात्रा राज्य अथवा राज्य के बाहर संचालित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/तकनीकी/चिकित्सकीय/प्रबंधन संस्थान में छात्र के रूप में अध्ययन कर रहा हो।
- विद्यार्थी को सरकार द्वारा चयनित किसी भी Top Class School में पढाई कर रहा होना जरुरी है।
- OBC, EBC और DNT कैटेगरी के स्टूडेंट ही आवेदन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
- आय प्रमाण पत्र संबंधित राज्य/केंद्रशासित प्रदेश सरकार द्वारा जारी वैध Income Certificate होना चाहिए।
- छात्र/छात्रा को किसी अन्य प्रकार की छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हो रही हो।
- पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क की धनराशि संबंधित छात्र/छात्रा के नाम से संचालित राष्ट्रीयकृत बैंक के CBS खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
- केवल ऑनलाइन सत्यापित (Verified) आवेदन ही छात्रवृत्ति के लिए विचार किए जाएंगे।
- इस योजना का लाभ लेने किए आपको भारत का नागरिक होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ उन्ही छात्र को प्राप्त होगा जो 9वीं और 11वीं में एक शीर्ष श्रेणी के स्कूल में पढ़ाई करता हो। और जिसने 8वीं और 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हो उसे इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ लड़के और लड़किया दोनो ही आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं।
PM Yashasvi Scholarship Yojana से लाभ (Benefits) क्या है ?
- Yashasvi Scholarship Scheme से छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।
- इस योजना से स्कूल या कॉलेज की फीस भरने में आसानी होती है।
- गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई पैसों की कमी के कारण नहीं रुकती।
- छात्रवृत्ति की राशि मिलने से किताबें, कॉपी, यूनिफॉर्म और अन्य पढ़ाई का सामान खरीदा जा सकता है।
- इससे माता-पिता पर पढ़ाई का आर्थिक बोझ कम हो जाता है।
- होनहार छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने का अच्छा मौका मिलता है।
- छात्र बिना पैसों की चिंता किए अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकते हैं।
- इस योजना से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होते हैं।
- योजना का लाभ मिलने से कमजोर वर्ग के छात्रों को भी अच्छी शिक्षा पाने का अवसर मिलता है।
- PM Yashasvi Scholarship Yojana छात्रों की पढ़ाई आसान बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।
पीएम यशस्वी योजना में कितनी स्कॉलरशिप मिलती है
पीएम यशस्वी योजना के तहत अलग-अलग मद में स्कॉलरशिप की व्यवस्था है। इसमें 4 श्रेणियां में हैं।
1. प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप
- 4000 रुपये साल में एक बार मिलते हैं इस श्रेणी में
2. पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप
- ग्रुप कोर्स कुल स्कॉलरशिप (रुपये)
- ग्रुप-1 डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के प्रोफेशनल कोर्स 20,000
- ग्रुप-2 अन्य प्रोफेशनल कोर्स, डिग्री/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट 13,000
- ग्रुप-3 ऊपर के दोनों ग्रुप में नहीं आने वाले ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स 8000
- ग्रुप-4 10वीं के बाद नॉन डिग्री कोर्स 5000
3. टॉप क्लास स्कूल एजुकेशन
- 75,000 रुपये: 9वीं और 10वीं के छात्रों को
- 1,25,000 रुपये: 11वीं-12वीं के छात्रों को
4. टॉप क्लास कॉलेज एजुकेशन
- 2 लाख रुपये तक ट्यूशन फीस प्राइवेट इंस्टीट्यूट के लिए
- 3.72 लाख रुपये पायलट की ट्रेनिंग के लिए
- 3000 रुपये महीना रहने-खाने के लिए
- 5000 रुपये किताबों व स्टेशनरी के लिए
- 45,000 की कीमत वाला लैपटॉप या कंप्यूटर, या उससे जुड़ा सामान
पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- हस्ताक्षर
- 10वीं की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र
- 12वीं की अंकसूची
- डिप्लोमा की अंकसूची
- AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान का प्रवेश पत्र
- बोनाफाइड प्रमाण पत्र
- कॉलेज की फीस रसीद
- परिवार का वैध आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की प्रति
- आधार से लिंक बैंक खाते का विवरण
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS), यदि लागू हो
- निवास प्रमाण पत्र, यदि आवश्यक हो
- APAAR ID (यदि पोर्टल पर अनिवार्य हो)
- अन्य दस्तावेज़, यदि AICTE या संबंधित संस्थान द्वारा मांगे जाएँ।
पीएम यशस्वी योजना की स्कॉलरशिप कब मिलेगी?
- पैसों का वितरण डीबीटी मोड के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा।
- प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त से पहले जारी की जाने वाली किश्तों में भुगतान किया जाएगा।
PM Yashasvi Yojana के फॉर्म कब भरे जाएंगे?
Ans: पीएम यशस्वी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PM Yashasvi Scholarship Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):-
- सबसे पहले National Scholarship Portal (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। National Scholarship Portal (NSP)
- New Registration (Register Here) पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।
- Registration Form में APAAR ID, नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, परिवार की वार्षिक आय एवं अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करके Register करें। इसके बाद लॉगिन विवरण (Candidate ID एवं Password) आपके पंजीकृत ईमेल पर भेजे जाएंगे।
- प्राप्त Candidate ID और Password की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, परिवार एवं आय विवरण, संस्थान (Institute) की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता तथा बैंक खाते का विवरण सही-सही भरें।
- निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन का Preview देखें और यदि कोई त्रुटि हो तो उसे सुधार लें।
- घोषणा (Declaration) पर सहमति देकर Submit Application पर क्लिक करें और आवेदन सफलतापूर्वक जमा करें।
- आवेदन जमा होने के बाद आपका संस्थान (Institute) आवेदन का सत्यापन करेगा, जिसके पश्चात AICTE द्वारा अंतिम सत्यापन एवं चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
PM Yashasvi Scholarship Yojana Date
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31/07/2026
संस्थान द्वारा आवेदन सत्यापन : 10/08/2026
राज्य नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन : 20/08/2026
आवेदन सुधार : 25/08/2026
अंतिम संस्थान सत्यापन : 28/08/2026
अंतिम राज्य सत्यापन : 31/08/2026
पोर्टल बंद होने की तिथि : 31/08/2026
पीएम यशस्वी योजना आधिकारिक वेबसाइट
पीएम यशस्वी योजना में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:-
Q: पीएम यशस्वी योजना के लिए कौन पात्र है?
Ans: पीएम यशस्वी योजना के लिए वे छात्र पात्र हैं जो ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) या डीएनटी (DNT) वर्ग से आते हैं, उनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं है, और वे किसी मान्यता प्राप्त ‘टॉप क्लास’ स्कूल या संस्थान में कक्षा 9 से 12 तक में पढ़ रहे हैं।
Q: Yashasvi Scholarship Scheme के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
Ans: पीएम यशस्वी योजना (PM YASASVI) में आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 2.5 लाख से कम), जाति/समुदाय प्रमाण पत्र (OBC/EBC/DNT), निवास प्रमाण पत्र और आधार से लिंक बैंक खाते के विवरण की आवश्यकता होगी।
Q: PM Yashasvi Scholarship Yojana 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: पीएम यशस्वी योजना 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
Q: क्या PM Yashasvi Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करना संभव है?
Ans: हां, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पीएम यशस्वी (PM YASASVI) योजना में आवेदन करना बिल्कुल संभव है।
Q: पीएम-यशस्वी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans: पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से किया जाता है। ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी वर्ग के पात्र छात्र 31 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट National Scholarship Portal पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Q: पीएम यशस्वी योजना में कितनी छात्रवृत्ति मिलती है?
Ans: इस योजना के अंतर्गत Degree छात्रों को ₹50,000 प्रति वर्ष तथा Diploma छात्रों को ₹30,000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में प्रदान की जाती है।
Q: पीएम यशस्वी योजना का उद्देश्य क्या है?
Ans: इस योजना का उद्देश्य ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी श्रेणियों के मेधावी छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करके प्रीमियम शिक्षा प्रदान करना है।
Q: पीएम यशस्वी योजना की स्कॉलरशिप के लिए परिवार की आय कितनी होनी चाहिए?
Ans: सभी OBC, EBC और DNT छात्र जो योजना की शर्तों के अनुसार पहचाने गए टॉप क्लास स्कूलों में पढ़ रहे हैं और जिनकी घरेलू वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है, वे इस योजना के लिए पात्र होंगे।
Q: क्या PM Yashasvi Yojana में स्कॉलरशिप के लिए लड़कियों के लिए आरक्षण है?
Ans: हां, छात्रवृत्ति में कम से कम 30% स्कॉलरशिप लड़कियों के लिए आरक्षित हैं।
Q: क्या परिवार में भाई-बहनों को स्कॉलरशिप मिलने का भी कोई नियम है?
Ans: हां, परिवार में दो भाई-बहनों से ज्यादा को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
|
Apply Online |
|||||
|
Official Website |
|||||
|
Latest Government Jobs |
|||||
|
MP Government Jobs |
|||||
|
MP Private Jobs |
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
MP Government & Private Job Alert Link
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
