MP Tar Fencing Yojana – एमपी तार फेंसिंग योजना में किसान को मिलेगी 50% सब्सिडी

 

एमपी तार फेंसिंग योजना

MP Tar Fencing Scheme in Hindi

 

MP Tar Fencing Yojana क्या है ?

एमपी तार फेंसिंग योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक ऐसी स्कीम है, जो किसानों के खेतों को आवारा और जंगली जानवरों से बचाने के लिए बनाई गई है। इसके तहत खेत के चारों तरफ कंटीले तार लगाने के लिए सरकार 50% का पैसा (सब्सिडी) खुद देती है।

एमपी तार फेंसिंग योजना सरकार की एक ऐसी स्कीम है, जिसमें किसानों को अपने खेत के चारों तरफ कंटीले तार (तारबंदी) लगाने के लिए सरकार की तरफ से आधी कीमत की मदद मिलती है। इसे ‘खेत संरक्षण योजना’ भी कहते हैं, जिसका सीधा मकसद किसानों की फसलों को आवारा पशुओं, नीलगाय और जंगली जानवरों से बचाना है। तार लगाने के पूरे खर्चे का 50% हिस्सा (सब्सिडी) सरकार आपके बैंक खाते में भेज देती है।

 

मध्य प्रदेश तार फेंसिंग योजना का उद्देश्य क्या है ?

  • इसका योजना का मुख्य उद्देश्य नीलगाय, आवारा गायों और जंगली सूअरों द्वारा फसल को खाए जाने या रौंदे जाने से बचाना है।
  • जानवर जब फसल खराब करते हैं तो किसान को भारी घाटा होता है, सरकार इसी आर्थिक नुकसान को रोकना चाहती है।
  • गरीब किसान अकेले दम पर महंगा तार नहीं खरीद पाते, इसलिए सरकार 50% का पैसा (सब्सिडी) देकर उनका बोझ हल्का करती है।
  • इसका उद्देश्य किसानों को कड़कड़ाती ठंड, धूप या बारिश में रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली करने की मजबूरी से बचाना है।
  • जब खेत सुरक्षित रहेगा और फसल पूरी तरह से घर आएगी, तो किसान भाई ज्यादा पैसे कमा सकेंगे।
  • फसल सुरक्षित होने से किसान मानसिक रूप से शांत रहते हैं और उन्हें अपनी मेहनत डूबने का डर नहीं रहता।
  • सरकार चाहती है कि हर छोटे-बड़े किसान का खेत चारों तरफ से लोहे के मजबूत कंटीले तारों से सुरक्षित हो जाए।
  • देश और राज्य में जानवरों की वजह से जो लाखों टन अनाज हर साल खराब हो जाता है, उसे बचाना भी इसका बड़ा लक्ष्य है।
  • सरकार इस योजना के जरिए किसानों को इतनी ताकत देना चाहती है कि वे बिना किसी डर के मनचाही फसल उगा सकें।
  • खेतों की घेराबंदी करवाकर सरकार पारंपरिक रखवाली के तरीके को बदलकर खेती को आसान और सुरक्षित बनाना चाहती है।

 

MP Tar Fencing Yojana हेतु पात्रता (Eligibility) क्या है ?

  • आवेदन करने वाले मध्य प्रदेश का मूल निवासी किसान होना चाहिए।
  • फल-सब्जी उगाने वाले: यह योजना मुख्य रूप से उन किसानों के लिए है जो अपने खेत में सब्जियां, फल या औषधीय पौधे (बागवानी) उगाते हैं।
  • किसान के नाम पर कृषि भूमि का स्वामित्व होना जरूरी है।
  • बैंक खाता और आधार: आपका खुद का बैंक खाता होना चाहिए जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा (लिंक) हो।
  • किसान द्वारा फेंसिंग की शेष 50% लागत स्वयं वहन करने की क्षमता हो।
  • आवेदन MPFSTS पोर्टल पर निर्धारित अवधि के भीतर करना होगा।

 

MP Tar Fencing Yojana से लाभ (Benefits) क्या है ?

  • इस योजना में सरकार किसानों को अपने खेत के चारों तरफ कटीले तार लगाने के लिए पैसे देती है।
  • तार लगाने में जितना भी कुल खर्चा आता है, उसका आधा (50%) पैसा सरकार अपनी तरफ से देती है।
  • सरकार से किसानों को इस काम के लिए ज्यादा से ज्यादा ₹1,50,000 (डेढ लाख रुपये) तक की मदद मिल सकती है।
  • खेत के चारों तरफ तार लग जाने से आवारा गाय, बैल और जंगली जानवर की फसलों को बर्बाद नहीं कर सकते।
  • खेत सुरक्षित होने के बाद किसानों को रात-रात भर जागकर फसलों की रखवाली करने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • जब जानवर फसल को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, तो किसान की पैदावार जितनी और अच्छी कमाई होगी।
  • सरकार जो भी सब्सिडी (मदद की राशि) देगी, वह सीधे किसान के बैंक खाते में डाल दी जाती है।

 

एमपी तार फेंसिंग योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?

मध्य प्रदेश सरकार की तार फेंसिंग योजना में किसानों को कुल लागत की 50% तक सब्सिडी और अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। तार फेंसिंग योजना के अनुसार तार फेंसिंग की निर्धारित लागत ₹300 प्रति रनिंग मीटर है। अधिकतम 1000 रनिंग मीटर तक की फेंसिंग पर अनुदान दिया जा सकता है, जिसकी कुल अनुमानित लागत ₹3 लाख है। इसमें सरकार ₹1.50 लाख (50%) तक का अनुदान देती है, जबकि शेष राशि किसान को स्वयं वहन करनी होती है।

 

मध्य प्रदेश तार फेंसिंग योजना के लिए ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स (Required Documents):-

  • आधार कार्ड
  • समग्र
  • किसान का पासपोर्ट आकार फोटो
  • भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा एवं बी-1)
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र (क्या आवश्यक हो)
  • उद्यानिकी कृषि संबंधी विवरण (यदि विभाग द्वारा मांगा जाए)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए, यदि लागू हो)
  • विभाग द्वारा अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाये गये

 

MP Tar Fencing Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):-

  • सबसे पहले MPFSTS Portal पर जाना है।
  • यदि पहले से पंजीकरण नहीं है तो किसान पंजीयन (Farmer Registration) करना पड़ेगा।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं आवश्यक वितरण की जानकारी डाल देना है और लॉगिन कर लेना है।
  • योजना के लिए ( Apply For Scheme) विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • उपलब्ध योजनाओं की सूची में तार फेंसिंग योजना ( Wire Fencing Scheme) का चयन कर लेना है।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी को और भूमि की जानकारी को और फसल संबंधी जानकारी को सही-सही दर्ज कर देना है।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड तथा समग्र आईडी और खसरा और बी -1 और बैंक पासबुक अपलोड करना पड़ेगा।
  • सभी जानकारी की जांच अच्छे तरीके से कर लेना है और सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आवेदन सफलता पूर्वक जमा होने के बाद आवेदन क्रमांक सुरक्षित तरीके से नोट करके रख लेना है।
  • आवेदन की स्थिति समय-समय पर MPFSTS पोर्टल पर चेक करते रहना है।

नोट: किसी भी निर्णय से पहले आधिकारिक जांच अवश्य कर लेना है।

 

मध्य प्रदेश तार फेंसिंग योजना महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : विभाग द्वारा जिलेवार सूचना के अनुसार
आवेदन की अंतिम तिथि : जिलेवार लक्ष्य पूर्ण होने तक / विभागीय सूचना के अनुसार
दस्तावेज सत्यापन : आवेदन के बाद
फेंसिंग कार्य की स्वीकृति : विभागीय अनुमोदन के बाद
अनुदान वितरण : कार्य पूर्ण होने एवं सत्यापन के बाद

 

MP Tar Fencing Yojana Online Apply

Apply Online

Click Here

Already Register

Click Here

Farmer Status

Click Here

Latest Government Jobs

Click Here

MP  Government Jobs 

Click Here

MP Private Jobs

Click Here

 

एमपी तार फेंसिंग योजना में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:-

Q: मध्य प्रदेश तार फेंसिंग योजना क्या है?

Ans: एमपी तार फेंसिंग योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक ऐसी स्कीम है, जो किसानों के खेतों को आवारा और जंगली जानवरों से बचाने के लिए बनाई गई है।

Q: एमपी तार फेंसिंग योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?
Ans: मध्य प्रदेश सरकार की तार फेंसिंग योजना में किसानों को कुल लागत की 50% तक सब्सिडी और अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Q: एमपी तार फेंसिंग योजना का उद्देश्य क्या है?
Ans: मध्य प्रदेश तार फेंसिंग योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसलों को आवारा पशुओं, नीलगाय और जंगली जानवरों से बचाना है।

Q: तार फेंसिंग के लिए आवेदन कैसे करें?
Ans: तार फेंसिंग योजना के लिए आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाता है। किसान पहले पंजीकरण करें, फिर लॉगिन करके योजना का चयन करें, आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन जमा करें।

Q: मध्य प्रदेश तार फेंसिंग योजना के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
Ans: एमपी योजना के आवेदन की तिथि उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाती है। आवेदन जिलेवार लक्ष्य निर्धारित होने के बाद MPFSTS पोर्टल पर ऑनलाइन शुरू किए जाते हैं।

Q: तारबंदी योजना में कितने बीघा जमीन होनी चाहिए?
Ans: तारबंदी योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम पर कृषि भूमि होना आवश्यक है। हालांकि, योजना में न्यूनतम कितने बीघा भूमि होना अनिवार्य है, इसकी कोई निश्चित सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जिलेवार दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता अलग हो सकती है।

Q: तार फेंसिंग योजना का लाभ किन फसलों के लिए मिलता है?
Ans: तार फेंसिंग योजना मुख्य रूप से उद्यानिकी फसलों के लिए संचालित की जाती है। इसके अंतर्गत फल, सब्जी, फूल एवं मसाला फसलों की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग पर अनुदान प्रदान किया जाता है।

Q: तार फेंसिंग योजना में प्रति रनिंग मीटर कितनी लागत निर्धारित की गई है?
Ans: तार फेंसिंग योजना के अनुसार तार फेंसिंग की निर्धारित लागत ₹300 प्रति रनिंग मीटर है। अधिकतम 1000 रनिंग मीटर तक की फेंसिंग पर अनुदान दिया जा सकता है, जिसकी कुल अनुमानित लागत ₹3 लाख है। इसमें सरकार ₹1.50 लाख (50%) तक का अनुदान देती है, जबकि शेष राशि किसान को स्वयं वहन करनी होती है।

Q: MP Tar Fencing योजना का लाभ क्या सभी किसानों को दिया जाएगा?
Ans: मध्य प्रदेश तार फेंसिंग योजना का लाभ सभी किसानों को नहीं, बल्कि केवल उन मूल निवासी किसानों को दिया जाता है जिनके पास खुद की निश्चित न्यूनतम कृषि भूमि है और जो पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, जो की ऊपर बताया गया है।

 

*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*

 

*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

MP Government & Private Job Alert Link

 

MP Jobs WhatsApp Channel

 

Total Job Alert

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *