Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana – 50 लाख तक का आर्थिक ऋण मिलेगा
Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP
Birsa Munda loan Yojana Apply Online
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना क्या है?
मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के लिए Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana लाई है। जिसमें सरकार अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लोगों को नये व्यवसाय के लिए कम ब्याज दर पर त्रण उपलब्ध करवाएगी। इस योजना का शुभारंभ 6 सितंबर 2022 को किया गया था। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की स्थिति में सुधार लाने के लिए यह योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत उद्योग क्षेत्र में 1 लाख से 50 लाख तक और सेवा तथा व्यवसाय क्षेत्र में 1 लाख से 25 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह योजना का निर्माण किया है।
बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के उद्देश्य
भगवान बिरसा मुंडा लोन योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को नवीन उद्यमों की स्थापना हेतु कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जनजाति के समाज में उत्थान के लिए यह योजना लायी है। यह याेजना द्वारा कम ब्याज पर 50 लाख तक नये व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना की सहायता से अनुसूचित जन जाति वर्ग के व्यक्ति अपना उद्योग शुरु कर सकते है। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति वर्ग के लागों को स्वराेजगार के लिए मदद करना है।
भगवान बिरसा मुण्डा योजना के लाभ
- इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र लोगों को कम ब्याज पर ऋण मिलेगा। जिससे वे अपना उद्योग या व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत बैंक से टर्म तथा वर्किंग कैपिटल लोन पर प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्षों के लिए नियमित ऋण भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा।
- इस योजना के द्वारा उद्योग विनिर्माण ईकाई के लिए 1 लाख से 50 लाख तक वित्तीय सहायता मिलेगी।
- सेवा एवं खुदरा व्यवसाय क्षेत्र के लिए 1 लाख से 25 लाख तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana के महत्वपूर्ण तथ्य
योजना का नाम | भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
शुरू किया गया | श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
विभाग | म. प्र. आदिवासी वित्त एवं विकास निगम |
कैटेगरी | MP Government Schemes |
लाभार्थी | प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राही |
लाभ | अनुसूचित जनजाति के हितग्राहियों को नवीन उद्यमों की स्थापना हेतु कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। |
पात्रता | आवेदक अनुसूचित जनजाति का होना चाहिए। |
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना आधिकारिक वेबसाइट | samast.mponline.gov.in |
भगवान बिरसा मुण्डा योजना की पात्रता
- योजना का लाभ मध्यप्रदेश सीमा के अन्दर स्थापित उद्यमों को मिलेगा।
- आवेदक अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग का होना।
- आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
- आवेदक न्यूनतम 8 वी कक्षा उत्तीर्ण हाेना चाहिए।
- किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक/ वित्तीय संस्था /सहकारी बैंक का Defaulter नहीं होना चाहिए।
- यदि कोई पहले से किसी और शासकीय उद्यमी/स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत सहायता प्राप्त कर रहा हो, तो उसको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- सिर्फ एक बार ही इस योजना के अन्तर्गत आवेदन किया जा सकता है ।
- योजना उद्योग/सेवा व्यवसाय क्षेत्र के लिए होगी।
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana Documents
- फोटोग्राफ
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- प्राजेक्ट का कोटेशन
- किरायानामा
- बैंक का पासबुक
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana Age Limit
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होना चाहिए।
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana Online Apply
- भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में आवेदन करने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करेंगे।
- जैसे ही वेबसाइट ओपन होगी तो आप प्रोफाइल बनाएं ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- अब एक नये पेज पर फॉर्म ओपन होगा। इस फॉर्म में आप आपकी जानकारी भरकर Next बटन पर क्लिक करेंगे।
- जैसे ही आप Next बटन पर क्लिक करेंगें तो कंफर्म प्रोफाइल डिटेल्स पेज ओपन होगा इसमें जन्मतिथि तथा मोबाइल नंबर पुन: भरकर प्रोफाइल बनायें बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके दर्ज किए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा वो ओटीपी दर्ज करके आप LOGIN हो जाएंगे।
- लॉगिन होने के बाद नये पेज पर आपका प्रोफाइल डेशबोर्ड दिखेगा।
- अब आप आधार ई-केवाईसी कर लें । आधार ई-केवाईसी करने के बाद लोन के लिए आवेदन करें ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में लोन के लिए नवीन आवेदन करें ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा इसमें आपकी सहमति के लिए एक चेक बॉक्स पर क्लिक करने के बाद Save & Next बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब एक नया पेज ओपन होगा इसमें आपको योजना का प्रकार चुनना होगा। फिर योजना का चयन करना होगा। और आपके बैंक की जानकारी भरकर Save & Next बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर आपकी जानकारी दिखेगी। इसे चेक करें और Save & Next बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुलेगा इसमें आपको आपके बिजनेस से जुड़ी जानकारी भरकर Save & Next बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अगले पेज पर आपके डॉक्युमेंट अपलोड करने होंगे। फिर शुल्क(पोर्टल चार्ज) भुगतान का माध्यम चुनना होगा और आपकी सहमति के लिए एक चेक बॉक्स पर क्लिक करके Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको ऑनलाइन पोर्टल चार्ज भुगतान करना होगा।
- इसके बाद भुगतान की रसीद दिखाई देगी फिर View Submitted Form बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका आवेदन फॉर्म दिखाई देगा जिसे आप प्रिंट कर ले।
- इस तरह आप बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में आवेदन की स्थिति देखें
- भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में आवेदन की स्थिति देखने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करेंगे।
- जैसे ही वेबसाइट ओपन होगी। तो आप आवेदन की स्थिति देखें ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- अब एक नया पेज खुलेगा। इसमें आप Register Mobile No. और Date Of Birth डालकर LOGIN करेंगे।
- अब एक नये पेज पर आपके आवेदन की जानकारी दिखने लगेगी।
- इस तरह आप आपके आपके आवेदन की स्थिति देख पाएंगे।
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana Official Website
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना की जानकारी के लिए संपर्क
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना की आधिकारिक जानकारी के लिए निम्न जगहो पर संपर्क कर सकते हैं।
- जिला व्यापार उद्योग केंद्र
- सहायक आयुक्त/सहायक संयोजक/ जिला संयोजक/ शाखा प्रबंधक मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम
Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana Online Apply
Apply Online |
|||||
आवेदन की स्थिति ट्रेक करने हेतु |
|||||
Official Notification |
|||||
Official Website |
|||||
MP Government Jobs |
|||||
MP Private Jobs |
Bhagwan Birsa Munds Swarojgar Yojana FAQ
Q.1 भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना किस राज्य की योजना है?
Ans. भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना मध्यप्रदेश राज्य की योजना है।
Q.2 मध्यप्रदेश भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना किसके लिए बनाई गई है?
Ans. मध्यप्रदेश भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना अनूसूचित जनजाति वर्ग की योजना है।
Q.3 भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के आवेदन करने की कौन-सी आधिकारिक वेबसाइट है?
Ans. भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के आवेदन samast.mponline.gov.in है।
Q.4 भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना का उद्देश्य क्या है?
Ans. भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को नवीन उद्यमों की स्थापना हेतु कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
Q.5 भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
Ans. भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
MP Government & Private Job Alert Link
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश
Bhagwan virsa Munda yojna k labh kitne mahine m milta h krepya btay .. form apply ho chuka hi . Iska
Pingback: MP Government Yojana - मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं और लिस्ट, नए अपडेट के साथ - ApniYojana.com