Railway Ticket Agent 2026 – मध्य प्रदेश रेलवे स्टेशन पर अधिकृत रेलवे टिकट बुकिंग एजेंट बनने की सम्पूर्ण जानकारी
Irctc Agent Registration
Ticket Booking Agent Recruitment
Station Booking Agent Registration
रेल्वे टिकट बुकिंग एजेंट क्या है?
अगर आप Railway Ticket Agent का रोजगार करना चाहते है तो पश्चिम मध्य रेल्वे ने टिकट बुकिंग एजेंट की भर्ती निकाली है। इसके लिए आप आवेदन करके अपना व्यवसाय कर सकते हैं। रेलवे के साथ जुड़कर हर महीने हजारों रुपये कमा सकते हैं. इसके लिए न तो कोई परीक्षा पास देनी होगी। मंडल रेलवे प्रबंधक (वाणिज्यिक) पश्चिम मध्य रेल्वे, स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) की नियुक्ति कर रहा है इसके लिए आप जल्द से जल्द स्मार्ट कार्ड आधारित स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों के माध्यम से अनारक्षित टिकट जारी करने हेतु ATVM फैसिलिटेटर की नियुक्ति के लिए आवेदन करके टिकट बुकिंग एजेंट बन सकते हैं। स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना है।
Railway Ticket Agent के उद्देश्य
सरकार द्वारा स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्त करने का मुख्य उद्देश्य एजेंट व्यवसाय स्थापित करवा कर रेलवे टिकट संबंधित काम को आसान बनाना है। आप टिकट बुकिंग एजेंट बनकर हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं। पश्चिम मध्य रेल्वे द्वारा टिकट बुकिंग एजेंट भर्ती (एसटीबीए) के लिए Railway Ticket Agent form 2026 वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
स्टेशन टिकट बुकिंंग एजेंट के लाभ
- Railway Ticket Agent बनकर आप अपना व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं।
- हर टिकट बुकिंग पर कमीशन से अच्छी कमाई की जा सकती है।
- स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्त करके सरकार रेलवे के काम को आसान बनाना चाहती है।
IRCTC टिकट बुकिंग एजेंट की पात्रता
- आवेदक को भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
- आवेदक कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष होना चाहिए।
- सरकारी नियमों अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।
- आवेदन मेल या फीमेल कोई भी कर सकता है।
स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के लिए आवश्यक दस्तावेज
- पूर्ण भरा हुआ आवेदन
- 2 फोटो
- आवेदन शुल्क की डी.डी.
- बयाना राशि की डी.डी.
- आधार कार्ड
- 10वींं की अंकसूची
- आयु संबंधी प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फोटोकाॅपी
- बैंक मैंडेट फॉर्म
- स्थानीय पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, उक्त चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि से 6 माह पुराना नहीं होना चाहिए।
स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट आवेदन फीस
घोषित नहीं
Train Ticket Agent Recruitment List of Railway Stations
स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के नियम
1. आवेदन 20:04:2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 15:00 बजे के बीच वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल/पश्चिम मध्य रेलवे के कार्यालय में रखे सीलबंद बॉक्स में डाले जाने चाहिए। सीलबंद बॉक्स 20:04:2026 को शाम 16:00 बजे खोला जाएगा।
2. नियमों और शर्तों के संबंध में पूरी जानकारी के लिए, आवेदन पत्र वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
3. डाक द्वारा प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
4. रेलवे प्रशासन किसी भी आवेदक की सेवाओं को चुनने/अस्वीकार करने/समाप्त करने और बिना कोई कारण बताए अधिसूचना को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। किसी भी जानकारी/पूछताछ के लिए, कृपया वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल/पश्चिम मध्य रेलवे के कार्यालय से संपर्क करें।
5. एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी एक स्टेशन के लिए केवल एक आवेदन जमा कर सकता है। एक बार किसी आवेदक का आवेदन स्वीकार हो जाने पर, अन्य स्टेशनों के लिए जमा किए गए आवेदन स्वतः ही रद्द हो जाएंगे।
स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के लिए आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवार आवेदन पत्र रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।
- आवेदन 20:04:2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 15:00 बजे के बीच वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भोपाल/पश्चिम मध्य रेलवे के कार्यालय में रखे सीलबंद बॉक्स में डाले जाने चाहिए।
- सील बंद लिफाफे पर स्टेशन (स्टेशन का नाम जहां के लिए आवेदन करना है) पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखें।
- आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारी सही से भरकर आवेदन पत्र जमा करें।
- बिना शुल्क, कम शुल्क या गलत नाम से डी.डी. के साथ जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- रेलवे को मिले सभी आवेदन पत्र पेटी में जमा होंगे।
Railway Ticket Agent Registration Last Date
आवेदन की प्रांरभ तिथि – 13/04/2026
आवेदन की अंतिम तिथि – 20/04/2026
आवेदन पत्र की पेटी खोलने का समय और तिथि – 20:04:2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 15:00 बजे के बीच
Irctc Agent Registration FAQ
Q.1 टिकट बुकिंग एजेंट क्या होता है?
Ans. एजेंट असीमित (अनलिमिटेड) टिकट बुक कर सकते हैं। एजेंट को सॉफ्टवेयर के साथ ऑनलाइन वेबसाइट दी जाती है। जिससे वे टिकट बुक करते है और उन्हे हर टिकट बुकिंग पर कमीशन दिया जाता है।
Q.2 क्या एजेंट ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं?
Ans. हॉं।
Q.3 रेलवे टिकट के लिए एजेंट कितना चार्ज करते हैं?
Ans. शुल्क टिकट बुकिंग के प्रकार पर निर्भर करता है। हालाँकि, रेलवे टिकट एजेंट आरक्षण के आधार पर सरकार द्वारा तय अनुसार कमीशन प्राप्त करता हैै।
Q.4 एजेंटों को कन्फर्म टिकट कैसे मिलते हैं?
Ans. कोटे के तहत चार्टिंग के समय एजेंटों को कन्फर्म टिकट मिलते हैं।
Q.5 एमपी टिकट बुकिंग एजेंट भर्ती की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. एमपी टिकट बुकिंग एजेंट भर्ती की अंतिम तिथि 20:04:2026 है।
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
| MP Government & Private Job Alert Link |
| MP Jobs WhatsApp Channel |
| Total Job Alert |
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
आईआरसीटीसी एजेंट कैसे बने

