Minority Scholarship MP – माइनॉरिटी स्काॅलरशिप योजना मध्यप्रदेश
MOMA Scholarship 2025 in Hindi
माइनॉरिटी स्काॅलरशिप फॉर्म 2025
माइनॉरिटी स्काॅलरशिप योजना क्या है?
हमारे देश में अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के स्टूडेंट के लिए जून, 2006 में माइनॉरिटी स्काॅलरशिप योजना की शुरुआत की गई। इस योजना की नीति, समन्वय, मूल्यांकन एवं रूपरेखा अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को लाभ पहुँचने के लिए बनाई गई है। इस Minority MP Scholarship का उद्देश्य मेधावी अल्पसंख्यक छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। जिससे वो उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें और देश का नाम रोशन करें। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लाभ, पात्रता, नियम, शर्तें, कोटा, डाॅक्यूमेंट्स और ऑनलाइन फॉर्म की जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
Pre Matric Scholarship For Minorities News
राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल द्वारा भारत सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के लिए माइनॉरिटी स्काॅलरशिप फॉर्म ऑनलाइन भरा रहे है | ये फॉर्म किसी विशेष राज्य के लिए नहीं है, बल्कि पूरे भारत देश के अल्पसंख्यक बच्चों के लिए है | इस फॉर्म को कक्षा पहली से कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी भर सकते है | फॉर्म को भरने के लिए आयु सीमा की कोई बाधा नहीं है।
MP MOMA Scholarship
छात्रवृत्ति का नाम | कौन फॉर्म भर सकता है? |
Pre Matric Scholarships Scheme for Minorities (प्री मेट्रिक स्काॅलरशिप) | पहली से दसवीं तक |
Post Matric Scholarships Scheme for Minorities (पोस्ट मेट्रिक स्काॅलरशिप) | 11th से कॉलेज स्टूडेंट के लिए (टेक्निकल कोर्स छोड़कर) |
Merit Cum Means Scholarship For Professional and Technical Courses CS (मेरिट कम मीन्स स्काॅलरशिप) | टेक्निकल कोर्स कर रहे स्टूडेंट के लिए |
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति 2025 का लाभ कौन कौन ले सकता है?
मध्यप्रदेश पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2025 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश राज्य के लिए के लिए अल्पसंख्यक पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु निम्न कोटा निर्धारित है।
वर्ग |
मुस्लिम | ईसाई | बौद्ध | सिख | जैन | पारसी | कुल |
लक्ष्य |
10209 | 456 | 462 | 324 | 1212 | 01 | 12664 |
अल्पसंख्यक योजना 2025 के लिए पात्रता
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के द्वारा इस योजना में भाग लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता होना आवश्यक हैं।
इस प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2024-25 का लाभ लेने के लिए छात्र/छात्रा कक्षा दसवीं पास होना आवश्यक है।
आवेदनकर्ता कॉलेज जाने वाला होना चाहिए।
आवेदनकर्ता के माता-पिता की सालाना आय 100000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदनकर्ता गरीब घर से होना चाहिए।
अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप योजना में भाग लेने के लिए आवेदनकर्ता मेधावी छात्र होना चाहिए।
पोस्ट मैट्रिक स्काॅलरशिप योजना ग्यारहवीं से पीएचडी तक की पढाई करने वाले छात्रों के लिए है।
इसका लाभ सिर्फ वही छात्र पा सकते हैं, जिन्होंने पिछले साल 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हों।
Minority Welfare Scholarship में आवेदन करने के नियम और शर्तें
आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से तकनीकी व व्यावसायिक पाठ्यक्रम जारी करने के लिए स्नातक स्तर एवं स्नातकोत्तर स्तर पर तकनीकी पाठ्यक्रम को जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति के द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इस छात्रवृत्ति योजना में पात्र तकनीकी व व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षा या बिना प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर कॉलेज में दाखिला प्राप्त करने वाले छात्र होंगे।
आवेदक को पाठ्यक्रम शुल्क व भरण-पोषण भत्ता चुने पर छात्र के बैंक खाते में सीधे प्रत्यक्ष डीबीटी के द्वारा जमा कर दिए जाएंगे।
इस छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदक कोई अन्य छात्रवृत्ति धारक, पाठ्यक्रम को जारी रखने करने के लिए छात्रवृत्ति/ वजीफ़ा प्राप्त नहीं करेगा।
छात्रवृत्ति योजना में लाभ के लिए आधार नंबर की आवश्यकता होगी।
NSP Minority Scholarship के लिए क्या डाॅक्यूमेंट्स लगेंगे?
फोटोग्राफ
कक्षा 10वीं की मार्कशीट
पिछली परीक्षा की मार्कशीट
फीस जमा की हुई रसीद
जाति प्रमाण पत्र
माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
निवासी प्रमाण
उपरोक्त डॉक्युमेंट के साथ-साथ अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति फॉर्म भरते समय समग्र आईडी, College Code, Course/Branch Code, Aadhar Number, Bank Account Number and IFSC Code भी देना होगा।
MOMA Scholarship 2025 फीस
माइनॉरिटी स्काॅलरशिप का फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं लगती है। ये फॉर्म सभी क्लास के विद्यार्थियों के लिए फ्री है|
Minority Scholarship Online Form
अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी माइनॉरिटी स्काॅलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करेंगे। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल पर करना होगा। इसके लिए आप https://scholarships.gov.in/ पर क्लिक करें।
इसके बाद होम पेज पर “New Registration” पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको यहां पर एक फॉर्म दिखाई देगा।
फॉर्म में राज्य, स्कालर्शिप केटेगरी, विद्यार्थी का नाम, स्कीम टाइप, जन्म तिथि, लिंग, मोबाईल नंबर, ईमेल आइडी, बैंक खाता संख्या, IFSC Code, बैंक का नाम, Identification डिटेल्स एवं कैप्चा भर कर Register पर क्लिक करें।
परंतु ध्यान रहे इस में भरी गई जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए।
यदि आप इसमें कोई गलत जानकारी रखते हैं तो फॉर्म गलत हो जाएगा।
आप इसका प्रिंट आउट अपने पास संभाल कर रख सकते हैं।
माइनॉरिटी स्काॅलरशिप फॉर्म रिनूअल
सबसे पहले आपको ऑनलाइन रिनूअल करने के लिए नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल पर करना होगा। इसके लिए आप https://scholarships.gov.in/ पर क्लिक करें।
होम पेज खुलने के बाद रिनूअल करने के लिए “Apply for Renewal” पर क्लिक करें।
एवं नीचे दिए गए बॉक्स पर Tick कर Continue पर क्लिक करें।
अब आपके सामने रिनूअल for 2024-25 का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
फॉर्म में पूछी गई समस्त जानकारी और कैप्चा भर कर Register पर क्लिक करें।
दिए गए मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा. ओटीपी सत्यापित कर बाकी फॉर्म भरें।
अंत में फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख लें, भविष्य में जरूरत पड़ सकती हैं।
Minority Scholarship Last Date 2025
माइनॉरिटी स्काॅलरशिप की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है।
Minority Scholarship Apply Online
Apply Online |
|||||
Login |
|||||
Official Website |
|||||
Latest Government Jobs |
|||||
MP Government Jobs |
|||||
MP Private Jobs |
हम उम्मीद करते हैं कि आपको माइनॉरिटी स्काॅलरशिप स्कीम 2024-25 से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
MP Government & Private Job Alert Link – Click Here
MP Jobs WhatsApp Channel – Click Here
Total Job Alert – Click Here
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश