Railway Ticket Agent 2026 – रेलवे स्टेशन पर अधिकृत रेलवे टिकट बुकिंग एजेंट बनने की सम्पूर्ण जानकारी

 

Irctc Agent Registration

Ticket Booking Agent Recruitment

Station Booking Agent Registration

 

रेल्‍वे टिकट बुकिंग एजेंट क्‍या है?

अगर आप Railway Ticket Agent का रोजगार करना चाहते है तो उत्तर मध्‍य रेल्‍वे ने  टिकट बुकिंग एजेंट की भर्ती निकाली है। इसके लिए आप आवेदन करके अपना व्‍यवसाय कर सकते हैं। रेलवे के साथ जुड़कर हर महीने हजारों रुपये कमा सकते हैं. इसके लिए न तो कोई परीक्षा पास देनी होगी। मंडल रेलवे प्रबंधक (वाणिज्यिक) उत्तर मध्‍य रेल्‍वे,  एनएसजी4, एनएसजी5 और एनएसजी 6 कैटेगरी के स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) की नियुक्ति कर रहा है इसके लिए आप जल्‍द से जल्‍द आवेदन करके टिकट बुकिंग एजेंट बन सकते हैं। स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना  है।

 

Railway Ticket Agent के उद्देश्‍य

सरकार द्वारा स्‍टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्‍त करने का मुख्‍य उद्देश्‍य एजेंट व्‍यवसाय स्‍थापित करवा कर रेलवे टिकट संबंधित काम को आसान बनाना है। आप टिकट बुकिंग एजेंट बनकर हर महीने अच्‍छी कमाई कर सकते हैं। उत्तर मध्‍य रेल्‍वे द्वारा टिकट बुकिंग एजेंट भर्ती (एसटीबीए) के लिए Railway Ticket Agent form 2026 वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

 

स्‍टेशन टिकट बुकिंंग एजेंट के लाभ

  • Railway Ticket Agent बनकर आप अपना व्‍यवसाय स्‍थापित कर सकते हैं।
  • हर टिकट बुकिंग पर कमीशन से अच्‍छी कमाई की जा सकती है।
  • स्‍टेशन टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्‍त करके सरकार रेलवे के काम को आसान बनाना चाहती है।

 

IRCTC टिकट बुकिंग एजेंट की पात्रता

  • आवेदक को भारत का नागरिक होना आवश्‍यक है।
  • आवेदक कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष होना चाहिए।
  • सरकारी नियमों अनुसार आरक्षित वर्गों को छूट दी जाएगी।
  • आवेदन मेल या फीमेल कोई भी कर सकता है।

 

स्‍टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज

  • पूर्ण भरा हुआ आवेदन
  • 2 फोटो
  • आवेदन शुल्‍क की डी.डी.
  • बयाना राशि की डी.डी.
  • आधार कार्ड
  • 10वींं की अंकसूची
  • आयु संबंधी प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की फोटोकाॅपी
  • बैंक मैंडेट फॉर्म
  • स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन के थाना प्रभारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, उक्‍त चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन की तिथि से 6 माह पुराना नहीं होना चाहिए।

 

स्‍टेशन टिकट बुकिंग एजेंट आवेदन फीस

आवेदन पत्र की कीमत – रु. 1180/-

बयाना/डिपॉजिट राशि – 

  • NSG-6 के लिए रूपये : रु. 2000/-
  • NSG-5 के लिए रूपये : रु. 5000/-
  • NSG-4 के लिए रूपये : रु. 10000/-

 

Train Ticket Agent Recruitment List of Railway Stations

 

स्‍टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के नियम

1.  स्टेशनों पर तीन वर्ष के लिए STBA नियुक्त करना है।

2. उक्त सभी स्टेशनों में रेल प्रशासन द्वारा तय किये गए समय के लिए STBA की नियुक्ति की जाएगी। चुने गये स्टेशन टिकिट बुकिंग एजेन्ट STBA स्टेशन पर यात्रियों को अनारक्षित यात्रा टिकिट (UTS), प्लेटफार्म टिकिट एवं सीजन टिकिट सहित सभी प्रकार के गैर रियायती अनारक्षित टिकिट जारी कर सकेगें तथा स्टेशन मास्टर के अनुमोदन के पश्चात रियायती अनारक्षित टिकिट भी जारी कर सकेगें।

इस योजना से संबंधित पूर्ण विवरण, आवेदन पत्र का प्रारूप, योग्यता एवं शर्ते पश्चिम रेल की वेबसाइट https://ncr.indianrailways.gov.in/ पर उपलब्ध है।

आवेदन पत्र की कीमत रूपये 1180/- एवं बयाना/ डिपॉजिट राशि NSG-6 के लिए रूपये 2000/-, NSG-5 के लिए रूपये 5000/- एवं NSG-4 के लिए रूपये 10000/- है जो कि “वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल, भोपाल / Sr., DFM, WCR, BPL के नाम से किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक द्वारा जारी डिमाण्ड ड्राफ्ट के रूप में स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पत्र भरकर सील बंद लिफाफे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर मध्य रेल, झाँसी के कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा करना होगा।

 

MP Ticket Booking Agent PDF

 

Train Ticket Agent के लिए आवेदन करते समय ध्‍यान देने याेग्य बातें

सील बंद लिफाफे के ऊपर स्टेशन (स्टेशन का नाम जहां के लिए आवेदन किया है) पर स्टेशन टिकिट बुकिंग एजेन्ट (STBA) की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखा होना चाहिए।

1. डाक एवं ऑनलाइन द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएगें।

2. दिनांक 12.03.2026 के दोपहर 2.00 बजे के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

3. जिस स्टेशन के लिए आवेदन कर रहें है सूची में उसकी कैटेगरी देखते हुए निर्धारित बयाना राशि जमा करें।

4. बिना शुल्क, निर्धारित शुल्क से कम शुल्क अथवा गलत नाम से डी.डी. के साथ जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

 

स्‍टेशन टिकट बुकिंग एजेंट के लिए आवेदन कैसे करें?  

  • उम्मीदवार आवेदन पत्र रेलवे की ऑफिसियल वेबसाइट https://ncr.indianrailways.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते है।
  • सील बंद लिफाफे पर स्टेशन (स्टेशन का नाम जहां के लिए आवेदन करना है) पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (STBA) की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारी सही से भरकर आवेदन पत्र 12.03.2026 (दोपहर 2:00 बजे) तक निर्धारित बयाना राशि के साथ जमा करें।
  • बयाना राशि स्टेशन की श्रेणी के अनुसार निर्धारित है।
  • बिना शुल्क, कम शुल्क या गलत नाम से डी.डी. के साथ जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • डाक और ऑनलाइन द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • रेलवे को मिले सभी आवेदन पत्र पेटी में जमा होंगे जिसे 12.03.2026 (दोपहर 3:00 बजे) खोला जायेगा।

 

Ticket Booking Agent Registration Last Date

आवेदन की प्रांरभ तिथि – 09.02.2026

आवेदन की अंतिम तिथि – 12.03.2026

आवेदन पत्र की पेटी खोलने का समय और तिथि – 12.03.2026

 

Irctc Agent Registration FAQ

Q.1 टिकट बुकिंग एजेंट क्या होता है?

Ans. एजेंट असीमित (अनलिमिटेड) टिकट बुक कर सकते हैं। एजेंट को सॉफ्टवेयर के साथ ऑनलाइन वेबसाइट दी जाती है। जिससे वे टिकट बुक करते है और उन्‍हे हर टिकट बुकिंग पर कमीशन दिया जाता है।

Q.2 क्या एजेंट ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं?

Ans. हॉं।

Q.3 रेलवे टिकट के लिए एजेंट कितना चार्ज करते हैं?

Ans. शुल्क टिकट बुकिंग के प्रकार पर निर्भर करता है। हालाँकि, रेलवे टिकट एजेंट आरक्षण के आधार पर सरकार द्वारा तय अनुसार कमीशन प्राप्‍त करता हैै।

Q.4 एजेंटों को कन्फर्म टिकट कैसे मिलते हैं?

Ans. कोटे के तहत चार्टिंग के समय एजेंटों को कन्फर्म टिकट मिलते हैं।

Q.5 एमपी टिकट बुकिंग एजेंट भर्ती की अंतिम तिथि क्‍या है?

Ans. एमपी टिकट बुकिंग एजेंट भर्ती की अंतिम तिथि 12.03.2026 है।

 

 

*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*

 

*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

MP Government & Private Job Alert Link
MP Jobs WhatsApp Channel
Total Job Alert

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: