MP CM Helpline / Samadhan Portal – एम. पी. समाधान पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन शिकायत की स्थिति

 

मुख्यमंत्री से शिकायत कैसे करें MP?

Samadhan Portal MP

CM Helpline MP in Hindi

 

MP Samadhan Portal या MP CM Helpline क्या है?

ऑनलाइन जन शिकायत निवारण समाधान पोर्टल – मध्य प्रदेश के निवासियों को अपनी समस्या को बताने के लिए या अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए कही जाना नहीं पड़ेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 22 अगस्त 2017 को राज्य के नागरिको के हित के लिए Samadhan portal MP को लॉन्च किया गया है। ऑनलाइन विभाग द्वारा Samadhan Portal के माध्यम से विभिन्न जन शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निराकरण (समाधान) हो सकेगा। आपको इस ऑनलाइन पोर्टल के  माध्यम से मध्य प्रदेश ऑनलाइन समाधान पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। तभी वह इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। प्यारे मित्रों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल  के माध्यम से एमपी समाधान पोर्टल के बारे में सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे है। अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।  

MP CM Helpline Number

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए MP CM Helpline Number भी शुरू किया है। राज्य में रहने वाले कोई भी नागरिक अब टोल-फ्री नंबर 181 और 1800-2330-183 पर सुबह 7 से 11 बजे के बीच अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में प्रति माह के पहले मंगलवार को 20 से 25 शिकायत को एकत्र किया जायेगा और फिर आवेदन पत्रों पर चर्चा कर ऑनलाइन समाधान भी प्रदान किया जायेगा। इस एमपी समाधान ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने  से एमपी के नागरिको को काफी राहत मिलेगी। अब लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से अपनी शिकयत दर्ज करवा सकते है।  

Madhya Pradesh Samadhan Portal  का उद्देश्य

जैसे की आप लोग जानते है कि आजकल हमारे राज्य में लोगो को सरकार के किसी कार्य या सरकार के प्रति बहुत सी शिकायतें होती है। लेकिन वो उन शिकायतों को सरकार तक पहुंचा नहीं पातें है तथा सरकार भी उनका समाधान नहीं कर पाती है। राज्य के लोगो को अपनी शिकायत का समाधान प्राप्त करने के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काटने पड़ते है और बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिससे लोगो के काफी समय बर्बाद होता है। इस मध्य प्रदेश ऑनलाइन समाधान पोर्टल की ऑनलाइन सुविधा के ज़रिये मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों की शिकायतों का समाधान जल्द और समय पर हो जायेगा। इससे लोगो के समय की बचत होगी और उन्हें कही जाना नहीं पड़ेगा।  

Samadhan Portal MP विभिन्न भाषाओं में शिकायत दर्ज

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया एमपी शिकायत पोर्टल पर आप केवल हिंदी, अंग्रेजी या फिर स्थानीय भाषा के प्रयोग के अलावा अन्य भाषाओं में भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। अन्य भाषाओं में उत्तराखंड की गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी आदि जैसी भाषाएं शामिल है। इस सुविधा के माध्यम से लोगों को पोर्टल का उपयोग करने में आसानी होगी।  

एमपी समाधान पोर्टल के लाभ

इस सुविधा का लाभ राज्य के सभी नागरिक उठा सकते है। समाधान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे आसानी से ऑफिसियल वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। Samadhan portal registration करने से लोग जल्द से जल्द अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है। लोगों की हर समस्या को सुना जायेगा तथा उन पर तुरंत कार्यवाही (Action) भी जाता है। एमपी समाधान पोर्टल के शुरू होने के बाद से लोगों को अपनी शिकायतों को लेकर दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। इस प्रणाली से विभिन्न शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निराकरण में मदद मिलती है।  

MP Samadhan Portal के लिए आवश्यक दिशा निर्देश

MP CM Helpline 2026 पर निम्नलिखित प्रकार की शिकायत दर्ज नही कर सकते और अगर ऐसा करते है तो भी इन्हें जनशिकायत नहीं माना जाएगा। साथ ही आपने जो शिकायत सबमिट की है, उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी लेनी होगी। सूचना का अधिकार से सम्बंधित मामले। माननीय न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण। आर्थिक सहायता या नौकरी दिए जाने की मांग। मेरे द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायत मेरे पूर्ण संज्ञान में है और असत्य नहीं है। दर्ज की जाने वाली शिकायत के संबंध में पूरी तरह में जिम्मेदार हूँ।  

म.प्र. शासन जन शिकायत निवारण विभाग लिस्ट

मध्य प्रदेश शिकायत पंजीयन सरकारी विभागों सूची यहाँ देखें।
  1. आदिम जाति कल्याण विभाग
  2. अनुसूचित जाति कल्याण विभाग
  3. आयुष विभाग
  4. उच्च शिक्षा विभाग
  5. उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग
  6. उर्जा विभाग
  7. किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग
  8. कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग
  9. खनिज साधन विभाग
  10. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
  11. खेल एवं युवा कल्याण विभाग
  12. गृह विभाग
  13. चिकित्सा शिक्षा विभाग
  14. जन शिकायत निवारण विभाग
  15. जन संपर्क विभाग
  16. जल संसाधन विभाग
  17. जेल विभाग
  18. जैव विविधता व जैव प्रोद्योगिकी विभाग
  19. तकनिकी शिक्षा,कौशल विकास एवं रोजगार विभाग
  20. धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व विभाग
  21. नगरीय विकास एंव आवास विभाग
  22. नर्मदा घाटी विकास विभाग
  23. नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग
  24. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  25. परिवहन विभाग
  26. पर्यटन विभाग
  27. पशुपालन एवं डेयरी विभाग
  28. पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
  29. पुनर्वास विभाग
  30. भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग
  31. मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग
  32. महिला एवं बाल विकास विभाग
  33. योजना आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग
  34. राजस्व विभाग
  35. लोक निर्माण विभाग
  36. लोक सेवा प्रबंधन विभाग
  37. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  38. लोक स्वास्थय यांत्रिकी विभाग
  39. वन विभाग
  40. उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग
  41. वाणिज्यिक कर विभाग
  42. वित्त विभाग
  43. विधि एवं विधायी कार्य विभाग
  44. विमानन विभाग
  45. विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जाति कल्याण विभाग
  46. श्रम विभाग
  47. संसदीय कार्य विभाग
  48. संस्कृति विभाग
  49. सहकारिता विभाग
  50. सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग
  51. सामान्य प्रशासन विभाग
  52. सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग
  53. स्कूल शिक्षा विभाग
  54. मध्यप्रदेश तीर्थ-स्थान एवं मेला प्राधिकरण भोपाल
  55. मुख्यमंत्री कार्यालय
  56. केंद्रीय शासनाधिनस्थ
  57. सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग
  58. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
  59. मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग
  60. पर्यावरण विभाग
 

MP CM Helpline पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करे?

राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए योजना की अधिकारिक वेबसाइट (Official Website) तैयार की गई है। जिसके माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक ऑनलाइन माध्यम से सम्बन्धित विभाग की शिकायत को दर्ज करवा सकता है। आप नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करके अपनी शिकायत को submit कर सकते है। सबसे पहले आपको एम.पी. समाधान पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।       इस होम पेज पर आपको “शिकायत/मांग/सुझाव दर्ज करे” का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा। “शिकायत दर्ज करें” पर क्लिक करते ही दिशा निर्देशों की एक सूची आएगी। सूची पढ़ें और मैं सहमत हूँ पर टिक करें। टिक करते ही आपका मोबाइल नंबर दर्ज करने का ऑप्‍शन आएगा इसमें आपका मोबाइल नंबर डालकर बटन पर क्लिक करना होगा। ओटीपी सत्‍यापित करते ही आपके सामने शिकायत आवेदन फॉर्म आएगा। इसमें शिकायतकर्ता यानि अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें। अपना आधार ,मोबाईल नंबर ईमेल आदि भरें।   शिकायत पंजीयन फॉर्म में विभाग ,जिला ,पंचायत आदि सेलेक्ट करें। शिकायत के विवरण में 200 शब्द लिखना अनिवार्य है। यदि शिकायत से सम्बंधित कोई दस्तावेज है तो उसे स्कैन करके अपलोड करें।   शिकायत दर्ज करने के बाद सभी जानकारी एक बार अवश्य चैक कर लें। आवेदन दोबारा चैक करने के बाद जन शिकायत को दर्ज करें पर क्लिक कर अपनी शिकायत को सबमिट करें। शिकायत दर्ज हो जाने के बाद आपको एक जन शिकायत यूनिक नंबर प्रदान किया जायेगा। इस शिकायत नंबर से आप अपनी शिकायत की स्थिति को देख सकते हैं।   अगर आप चाहते हैं कि जन शिकायत विभाग द्वारा आपसे खुद सम्पर्क किया जाए तो आप “कृपया मुझे कॉल करें” पर क्लिक करें और अपनी शिकायत दर्ज करें,   इस फॉर्म को सबमिट करने के बाद सी० एम हेल्पलाइन नंबर द्वारा आपसे संपर्क किया जायेगा। इस सुविधा के अंतर्गत आपसे सुबह 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इससे आप इस हेल्पलाइन माध्यम से अपनी शिकायत अथवा जन शिकायत विभाग से जानकारी साझा कर सकते हैं। ध्यान दें इस हेल्पलाइन पर शिकायत या कोई इनफाॅर्मेशन ही दी जा सकती है।  

Samadhan Portal MP शिकायत की स्थिति कैसे जाचें?

अगर आपने भी MP Samadhan Portal पर अपनी शिकायत दर्ज की है और आप अपनी शिकायत की स्थिति देखना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी। सबसे पहले आपको cmhelpline.mp.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।   वेबसाइट के मुख्य पेज पर ही शिकायत की स्थिति कॉलम है। यहां अपना यूनिक जन शिकायत नंबर डालें और सर्च करें। अब आपकी शिकायत की स्थिति आपके सामने है।  

एमपी समाधान मोबाइल ऍप डाउनलोड प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में एमपी समाधान दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाएगी।
  • आपको सूची में सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • एमपी समाधान मोबाइल ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
 

मोबाइल ऐप से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको एमपी समाधान मोबाइल ऐप खोलना होगा।
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल फोन पर एक कंफर्मेशन कोड आएगा।
  • आपको इस कंफर्मेशन कोड को सबमिट करना होगा।
  • आपका अकाउंट बन जाएगा।
  • अब आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं तथा शिकायत की स्थिति भी देख सकते हैं।
 

Contact Information

हमने अपनी इस लेख के माध्यम से आपको एमपी समाधान पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 181 तथा 18002330183 है।  

MP CM Helpline Official Website

http://cmhelpline.mp.gov.in/Default.aspx     *मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*   *कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*   *लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*   *स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*   *हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*   MP Government & Private Job Alert Link – Click Here   MP Jobs WhatsApp Channel –  Click Here   Total Job Alert –  Click Here    Our Websites – mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी     Cm Helpline Mp In Hindi Cm Helpline Online Complaint In Hindi CM Helpline Whatsapp Number Mp In Hindi Helpline Number MP In Hindi      

One thought on “MP CM Helpline / Samadhan Portal – एम. पी. समाधान पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन शिकायत की स्थिति

Comments are closed.

error: