Bihar Kanya Suraksha Yojana – जन्म से लेकर पढ़ाई तक के लिए मिलेंगे 51 हजार

 

Mukhyamantri  Bihar Kanya Suraksha Yojana Online Apply

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार Form

 

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना क्या है?

बालिकाओं के प्रति लोगों में सकारात्मक सोच एवं उनके लिंग अनुपात में सुधार के लिए, देश में लड़कियों की भ्रूण हत्या को रोकने, बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा कन्या सुरक्षा योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के तहत राज्य में बेटियों की शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सरकार द्वारा 51,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

आज 21वीं सदीं में समाज में बहुत से ऐसे लोग है जो कन्या को बोझ समझते है। ऐसे लोगों की इस मानसिकता को बदलने के लिए अनेक समाजिक संगठन और सरकार द्वारा निरंतर समाज को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल  के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता दस्तावेज़ आदि की जानकारी देने जा रहे है, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

 

Bihar Kanya Suraksha Yojana 2026 का उद्देश्य

MKSY 2026 – बिहार राज्य सरकार के इस कन्या सुरक्षा योजना को लागू करने का उद्देश्य यह है कि राज्य मे सभी बेटियों की शिक्षा के स्तर को सुधारा जा सके और बेटियों के जन्म को बढ़ावा दिया जा सके। बहुत से लोग लड़के और लड़कियों में भेद-भाव करते है। इस योजना के तहत बिहार सरकार नागरिको की नकारात्मक सोच को बदलना और बालिकाओ के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहती है इसलिए बिहार मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा कन्या के जन्म से लेकर उनकी स्नातक की डिग्री और यहां तक कि उनके विवाह करवाने में भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी| इस योजना का उद्देश्य लोगों में बालिकाओं के प्रति स्नेह, उनके शैक्षणिक स्तर और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार करना है।  

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना में दी जाने वाली धनराशि की किश्ते

इस योजना के तहत बिहार राज्य सरकार द्वारा लड़की के जन्म से लेकर स्नातक की पढाई पूरी करने तक यह 50000 रूपये की राशि अलग अलग समय पर किस्तों में प्रदान की जाती है जो कि निम्नलिखित रूप से है। पहली किश्त :- बेटी के जन्म के समय पहली किस्त सहायता राशि के रूप में 2000 रूपये की लड़की के माता-पिता के बैंक खाते में प्रदान की जाती है . दूसरी किश्त :- जब बेटी 1 साल की हो जाती है और उसका आधार कार्ड बनवा लिया जाता है तो उस समय 1000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है . तीसरी किश्त :- लड़की के 2 साल की उम्र होने पर फिर से 2000 रूपये की राशि मदद के रूप में दी जाती है . चौथी किश्त:- लड़की के 10वीं क्लास की पढाई पूर्ण करने पर उसे 10,000 रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। पांचवी किश्त:-लड़की के 12वीं क्लास की पढाई पूर्ण करने पर उसे 10,000 रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। छटवी किश्त :-अंत में उसकी स्नातक पूरी होने पर लड़की को 25,000 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस प्रकार कुल 6 किस्तों में लड़की को इस योजना के अंतर्गत कुल 50,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर दी जायेगी।  

Bihar Kanya Suraksha Yojana के लाभ

  • मुख्यमंत्री कन्य सुरक्षा योजना के माध्यम से लाभार्थियों को बिहार राज्य सरकार द्वारा 51,000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस  योजना के ज़रिये बेटी का बाल विवाह ना हो और उसे स्नातक पढ़ाया जा सकेगा। जिसके लिए धन राशि को अलग-अलग समय पर आवंटित किया जाएगा।
  • बिहार राज्य सरकार द्वारा राज्य की 1.60 करोड़ लड़कियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • कन्या सुरक्षा योजना के कारण देश में महिलाएं भी अधिक मात्रा में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगी।
  • यदि गरीब परिवारों को लड़कियों के पैदा होने पर उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, तो भ्रूण हत्या के मामले कम हो जाएंगे।
  • इस Kanya Suraksha Yojana के कारण महिलाएं भी सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ पाएंगी।
  • रूढ़िवादी लोगो की सोच में बदलाव आ सकेगा, जो लड़कियों को बढ़ावा नहीं दे पा रहे थे।
  • इस Kanya Suraksha Yojana के माध्यम से बाल विवाह पर पूरी तरह रोक लग सकेगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के ज़रिये भ्रूण हत्या पर रोक लग सकेगी।
  • इस Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana के कारण देश में शिक्षित लोगों की तादात में बढ़ोतरी होगी।
 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार के लिए जरूरी पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा-
  • इस सरकारी योजना का लाभ केवल बिहार राज्य के निवासियों को दिया जाएगा ।
  • योजना का लाभ राज्य के गरीब वर्ग के तबके की लड़कियों को दिया जाएगा।
  • आवेदनकर्ता के पास स्वयं का आधार कार्ड और बैंक में खाता होना अनिवार्य है।
  • लड़की के जन्म की प्रमाणिकता के लिए अस्पताल द्वारा जारी प्रमाण पत्र देना होगा ।
  • यदि इस योजना के अनुआर आवेदन करने वाले की पुत्री बड़ी हो गई है, तो आवेदन करने के लिए उसके आधार कार्ड की आवश्यकता होगीा।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाला परिवार किसी सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।
  • सरकार को टैक्स देने वाले परिवार भी इस Kanya Suraksha Yojana का लाभ नहीं ले पाएंगे। इस योजना के अंतर्गत किसी भी उम्र की लड़की आवेदन कर सकेगी।
 

Bihar Kanya Suraksha Yojana Form भरने  के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता संख्या
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • पते का सबूत
  • 12 वीं कक्षा की मार्कशीट (अविवाहित लड़कियों के लिए रु 10,000 पाने के लिए)
  • स्नातक की मार्कशीट (रु 25,000 प्राप्त करने के लिए)
 

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार आवेदन की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना बिहार form : यदि आप भी बिहार राज्य के निवासी है और इस स्कीम के तहत सभी जरुरी दिशा-निर्देश और पात्रताओं को पूरा करते है तो आप भी इस योजना के तहत अपना आवेदन फॉर्म प्रस्तुत कर इस योजना के तहत मिलने वाली 51 हजार रूपये की राशि का लाभ उठा सकते है।
  • योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा, जहां आपको मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का फॉर्म लेना होगा।
  • उसके बाद इस फॉर्म को भरकर अपने साथ लाये सभी जरूरी दस्तावेज की प्रतिलिपि अटैच करके, वहाँ उपस्थित कर्मचारी के पास जमा करवा दें ।
  • आपके द्वारा आवेदन फॉर्म में दी गई सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपका योजना में रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।
  • जिसके बाद परिवार को इस स्कीम का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
 

हेल्पलाइन नंबर

बिहार कन्या सुरक्षा योजना आवेदन में किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में आप आधिकारिक वेबसाइट में दिए गए अधिकारियो के हेल्पलाइन नंबर से सहायता प्राप्त कर सकते है।  

Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana Form PDF

Click Here

Official Website

Click Here

 

MKSY 2026 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

बेटी पैदा होने पर सरकार की योजना 2026 बिहार के लिये कौन सी है? यह बिहार की मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना (MKSY) है। मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना किस राज्य द्वारा चलाई जा रही है? Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana बिहार राज्य द्वारा चलाई जा रही है। बिहार कन्या सुरक्षा योजना के माध्यम से लाभार्थियों को कितनी धनराशि दी जाएगी? Bihar Kanya Suraksha Yojana के माध्यम से सरकार पात्रता रखने वाली लड़की एवं उसके परिजनों को कुल 51,100 रुपये की धनराशि प्रोत्साहनस्वरूप देगी। क्या Kanya Suraksha Yojana में पूरी धनराशि एक साथ दे दी जाएगी? नहीं, इस योजना में आवेदन करने वाली लड़की या उसके परिजनों को पैदा होने से लेकर लड़की के ग्रेजुएट होने तक यह धनराशि सात किस्तों (7 Installments) में दी जाएगी। Bihar Kanya Suraksha Yojana का लाभ कोई भी लड़की ले सकती है क्या? नहीं, इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा के नीचे यानि BPL परिवार से आने वाले लड़की को ही दिया जाएगा।   हम उम्मीद करते हैं की आपको मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस लेख में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है। यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।   MP Government & Private Job Alert Link – Click Here   MP Jobs WhatsApp Channel –  Click Here   Total Job Alert –  Click Here    Our Websites – mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: