Gram Ujala Yojana 2026 – ग्राम उजाला योजना में पाइए LED बल्ब मात्र 10 रूपये में

 

Free Led Bulb Yojana

UJALA Scheme in Hindi

 

ग्राम उजाला योजना क्या है?

MP Gram Ujala Yojana 2026 – केंद्र द्वारा सरकार ग्राम उजाला योजना में 10 रूपये में LED बल्ब दिया जायेगा। आप जानते होगें कि 2014 में उजाला योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने बहुत सस्ती दरों पर एलईडी बल्ब बेचे थे। इसी योजना के कारण हमे 320 रुपये में मिलने वाला एलईडी बल्ब आज मात्र 70 रुपये में मिल रहा है।

इस सरकारी योजना को अब केंद्र सरकार Gram UJALA Scheme 2026 के रूप में आगे बढ़ा रही है। एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) द्वारा 2014 से उजाला योजना से हमे एलईडी बल्ब 70 रुपए में मिलता रहा है, पर ईईएसएल को लगता है कि लोग 70 रुपए देने में असमर्थ है, इसीलिए EESL द्वारा इस योजना के तहत लोगों को कम दामों पर एलईडी बल्ब दिए जायेगे।

ग्राम उजाला योजना का उद्देश्य

PM UJALA Yojana के अंतर्गत बटने वाले 36 करोड़ बल्बों में से केवल 18% ही ग्रामीण इलाकों के लोगों द्वारा खरीदे गए हैं। भारत सरकार ग्राम उजाला योजना में, ग्रामीण और शहरी इलाकों में 10 रुपए में नए LED बल्ब उपलब्ध करवाएगी। जिससे कि बिजली खपत कम होगी और देश के हर हिस्से में बिजली कनेक्शन पहुंचाया जाएगा। ग्राम उजाला सरकारी योजना में Energy Efficiency Services Ltd (EESL) के द्वारा देश के ग्रामीण इलाकों को ₹10 प्रति हिसाब से 60 करोड़ Led बल्ब देने का विचार है।

Free Led Bulb Yojana के मुख्य विशेषताएं

1. ऊर्जा बचत में सबसे अधिक योगदान कम खपत वाली घरेलू रोशनी का है।

2. कम बिजली खर्च करके 9 वाट का एलइडी बल्ब 100 वाट के बल्ब के बराबर ही रोशनी देता है।

3. गवर्नमेंट उजाला योजना के अंतर्गत 18 मार्च 2016 तक Energy Efficiency Services Ltd (EESL) ने देश के 125 शहरों में 8 करोड़ से भी ज्यादा एलईडी बल्ब वितरित किए हैं।

3. इस LED बल्ब में सरकार द्वारा 3 साल तक फ्री रिप्लेसमेंट वारंटी जाती है।

4. 20 हजार मेगावाट लोड की बचत इस योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले led bulb के इस्तेमाल से संभव होगी।

5. उजाला योजना 2020 के अंतर्गत प्रतिवर्ष 9 करोड़ बल्ब बाँटें जायेंगें।

10 रुपये में बल्ब कैसे मिलेगा?

यह कैसे मुमकिन है कि 70 रुपये का बल्ब 10 रुपये में मिलेगा। आखिर ऐसा होना कैसे संभव है क्योकि इस योजना के लिए ना ही कंपनी अपने पास से फंडिंग है और न तो केंद्र सरकार रूपये दे रही है। इसके पहले उजाला योजना में अभी तक 36 करोड़ से ज्यादा एलईडी बल्ब दिए गए हैं। इस सभी LED बल्ब के योगदान से 475 करोड़ यूनिट बिजली की बचत हुई है। इसकी वजह से कंपनी को कार्बन क्रेडिट मिले हैं। इन्हीं कार्बन क्रेडिट को मार्केट में ट्रेड करके कंपनी को फण्ड की प्राप्ति होगी और कंपनी इस फण्ड के रुपयों का इस्तेमाल करते हुए गांव में सस्ते बल्ब उपलब्ध करवाएगी।

 

ग्राम उजाला योजना कब शुरू हुई?

इस कार्यक्रम का प्रथम चरण बिहार के आरा ज़िले से शुरू किया गया है। जिसमें 5 ज़िलों- आरा (बिहार), वाराणसी (उत्तर प्रदेश), विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), नागपुर (महाराष्ट्र), और पश्चिमी गुजरात के गांँवों में 15 मिलियन एलईडी बल्बों का वितरण किया जाएगा।

 

Gram Ujala Yojana Bihar

बिहार में पटना समेत 12 जिलों के ग्रामीण बिजली कंज्यूमर्स को 10 रुपये में एलइडी बल्ब दी जाएंगी। अगले जुलाई, अगस्त महीने में केंद्र सरकार ग्राम उजाला योजना के तहत 10 रुपये में ये LED बल्ब देगी। केंद्र सरकार के सहयोग से जिन जिलों को इस योजना का फायदा होगा। उनमें पटना, भागलपुर, बांका, भभुआ, बेगूसराय, मुंगेर, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, गया, बक्सर और रोहतास शामिल हैं।

 

कैसे और कहाँ से मिलेगा ग्राम उजाला एलईडी बल्ब

शासकीय ग्राम उजाला योजना (Central Government Village Ujala Scheme Rural) के अंतर्गत 10 रूपये में एलईडी बल्ब कब, कैसे और कहाँ से मिलेंगे, सरकार के द्वारा इस बारे में अभी तक कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। पहले आई उजाला योजना की तरह इसे लागू किया जा सकता है ऐसी संभावना है। हो सकता है कि पहले की तरह हमे ये एलईडी बल्ब नजदीकी बिजली ऑफिस में, ग्राम पंचायतों, सहकारी दुकानों पर, पोस्ट ऑफिस और अन्य सरकारी विक्रय केन्द्रों में मिल सकते है। आप हम से वेबसाइट और YOUTUBE चैनल के माध्यम से जुड़े रहे, जैसे ही ग्राम उजाला स्कीम शुरू होती है हम इसकी समस्त जानकारी अपडेट करेंगे।

 

हम उम्मीद करते हैं की आपको ग्राम उजाला योजना 2026 से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

 

*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*

 

*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

MP Government & Private Job Alert Link

 

MP Jobs WhatsApp Channel

 

Total Job Alert

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

 

 

 

ग्राम उजाला योजना Registration

Gram Ujala Yojana Registration
Gram Ujala Yojana in Hindi

UJALA Scheme

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: