MP Jeevan Shakti Yojana – मध्यप्रदेश मुख्यमंत्रीजीवन शक्ति योजना में महिलाओं को घर बैठे मिलेगा रोजगार

 

जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

जानिए आपको यहाँ क्या-क्या जानकारी मिलेगी

Jeevan Shakti Yojana in Hindi
मध्य प्रदेश जीवन शक्ति योजना 2024

 

मध्यप्रदेश जीवन शक्ति योजना क्या है?

इस समय कोरोना वायरस के कारण हर क्षेत्र में बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। कई लोगों के पास रोजगार नहीं है और वायरस के बचाव के लिए मास्क की भी कमी है। इन दोनों समस्याओं को हल करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 25 अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना का शुभारम्भ किया। इस योजना में शहर में रहने वाली महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर राज्य सरकार को बेच सकेंगी। इस तरह से मास्क भी मिल जाएंगे और उनके परिवार को आर्थिक सहायता भी प्राप्त होगी। इस मास्क से कोरोनावायरस के इंफेक्शन को रोकने में सफलता मिलेगी और साथ ही घर बैठी बेरोजगार महिलाओं को रोजगार भी मिल जाएगा।

 

जीवन शक्ति योजना मध्यप्रदेश के क्या लाभ है?

* इस सरकारी योजना का लाभ मध्य प्रदेश की गरीब बेरोजगार महिलाओ को दिया जायेगा।

* इस गवर्नमेंट योजना में शहरी बेरोजगार महिलाएं सूती कपड़े के मास्क बनाकर राज्य सरकार को बेच सकेंगी।

* राज्य सरकार सूती कपड़े के मास्क का ₹11 प्रति मास्क की दर से महिलाओं को भुगतान करेंगी।

* महिलाओ को घर बैठे रोजगार मिलेगा और वह मास्क बेच कर अच्छी इनकम पा सकेंगी।

* इस मास्क की मदद से कोरोनावायरस के इंफेक्शन को रोकने में मदद मिलेगी और लोगों का जीवन भी सुरक्षित होगा।

* jivan shakti yojana का लाभ उठाने के लिए राज्य की बेरोजगार महिलाओ को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

* jivan shakti yojana mp के अंतर्गत महिलाएं जितने भी मास्क बनाएंगी, वे सभी मास्क सरकार खरीदेगी। राज्य सरकार द्वारा इन मास्क को खरीदने के बाद महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किये जायेंगे।

* यह शासकीय योजना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार की है, इसलिए इसका फायदा केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को ही मिलेगा।

* mp jivan shakti yojana योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को हेल्पलाइन या वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दी गई हैं।

* jeevan shakti yojana registration में कोई समस्या आने पर या कोई और जानकारी प्राप्त के लिए आप मास्क हेल्पलाइन नंबर 0755-2700800 पर कॉल कर सकते हैं।

* ऍमपी जीवन शक्ति योजना में अभी तक 10,000 से ज्यादा महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं एवं 5 लाख से अधिक मास्क तैयार हो चुके हैं।

 

जीवन शक्ति योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता क्या है?

1 – महिलाओं का मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है।

2 – शहरी बेरोजगार महिला होना अनिवार्य है।

3 – महिलाओं को पास सिलाई मशीन होना चाहिए।

4 – कपड़े को सिलना आना चाहिए, ताकि वे अच्छे से मास्क बना सकें।

5 – महिलाओं का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है, ताकि उसमे पैसे ट्रांसफर हो सकें।

 

जीवन शक्ति योजना पंजीयन के लिए क्या-क्या डाक्यूमेंट्स लगेंगे?

निवास प्रमाण पत्र

पहचान पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड

बैंक अकाउंट पासबुक

मोबाइल नंबर

 

जीवन शक्ति योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

मास्क बनाने के लिए महिलाएं कैसे MP Jeevan Shakti Yojana Online Registration कर सकती हैं। इसकी जानकारी निम्नलिखित है।

इसके लिए सबसे पहले आप जीवन शक्ति योजना की ऑफिशल वेबसाइट  http://maskupmp.mp.gov.in/ पर जाएँ।

होम पेज पर दाईं ओर  ‘महिला उद्यमी पंजीयन करें‘ का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमे एक फॉर्म दिखाई देगा। इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर वरिफाई करने के लिए आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डालें और जीवन शक्ति योजना मास्क बेचने के लिए पंजीकरण आरंभ करें।

अब जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

आपको आधार कार्ड नंबर की जानकारी देनी है।

इसके बाद महिला आवेदक को अपना नाम, पति का नाम, जन्मतिथि, स्थाई पता और अपना वार्ड क्रमांक दर्ज करना है।

इसके बाद महिला प्रति माह कितने मास्क बना सकती हैं, इसका विवरण लिखना पड़ेगा।

अब बैंक अकाउंट से संबंधित सभी जानकारी जैसे बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड आदि सही सही भरें, क्योकि रूपये इसी खाते में आयेंगे।

सारी जानकारी सही सही भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

फोर्म के अंत में सत्यापन की घोषणा “मेरे द्वारा जो भी जानकारी दी गई है वह सब सत्य है और जानकारी गलत होने पर मेरा रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जा सकता है” करनी होती है। यह इसके बाद “आई एक्सेप्ट” के निशान पर क्लिक करके सबमिट बटन दबाना होगा।

इस प्रकार आपका jeevan shakti yojana form भरा जाएगा और आपके फोन नंबर पर S.M.S. द्वारा  jeevan shakti yojana portal पर login करने के लिए आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा।

 

कॉल सेंटर के माध्यम से जीवन शक्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा है कि मास्क बनाने हेतु महिलाएं कॉल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर पर किसी भी लेंडलाइन या मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल करके रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। उन्हें इस नंबर 0755-2700800 पर कॉल करना होगा। इसके बाद कॉल सेंटर के कर्मचारी, महिलाओं से उनका नाम, पति का नाम, जिला, वार्ड संख्या, प्रति माह मास्क आपूर्ति की क्षमता आदि की जानकारी फोन पर लेंगे। इस प्रकार रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें मोबाइल पर ही मास्क बनाने का ऑर्डर मिल जाएगा।

 

जीवन शक्ति योजना रजिस्ट्रेशन करने के बाद क्या करें?

आपको फोन और वेबसाइट के माध्यम से जुड़े रहना है। एक बार में आपको कम से कम 200 मास्क बनाने का आर्डर मिलेगा। आपको छोटे-छोटे निर्देश फोन के माध्यम से ही समझाये जाएंगे, जैसे की मास्क कौन से कपड़े का बनना है और मास्क में कपड़े की कितनी लेयर होंगी आदि।

 

Jeevan Shakti Yojana Madhya Pradesh में रुपयों का भुगतान कैसे होगा?

काम की शुरुआत में महिलाओं को कम से कम 200 मास्क का ऑर्डर मिलेगा। पूरे मास्क बनने के बाद आपको अपने नगरीय निकाय में नोडल अधिकारी के पास मास्क जमा करना है। यदि आपके शहर में लॉकडाउन लगा है तो वे किसी व्यक्ति को भेज कर आपसे मास्क को इकठ्ठा करेंगे।

Jeevan Shakti Yojana के Mask का भुगतान उसी दिन आपके उसी बैंक खाते में कर दिया जायेगा। आपने जीवन शक्ति योजना का पंजीकरण कराते समय जो बैंक खाता नंबर दिया है, उसी में आपको योजना के पैसो की प्राप्ति होगी।

 

जीवन शक्ति योजना मास्क की गुणवत्ता और विशेषताएँ

फ़ेस मास्क सभी तरह के सुरक्षा प्रमाण को पूरा करना चाहिए, जो एक कोरोनावायरस को रोकने वाले मास्क में होते है।

मास्क आठ गुणा चार सेंटीमीटर (मतलब 8 cm * 4 cm) का होना चाहिए, जिसमें लम्बाई 8 CM और चौड़ाई 4 CM होगी।

ये सभी मास्क थ्री फोल्ड डबल लेयर के होने चाहिए।

सभी मास्क सूती कपड़ों के बने हुए होना चाहिए।

इन सभी मास्क का चेहरे को अच्छे से ढकना आवश्यक हैं।

 

jeevan shakti scheme mp का हेल्पलाइन नंबर

Jeevan Shakti Yojana Registration Online करने में परेशानी होने पर या फिर यदि आपके पास यूजर आईडी पासवर्ड नहीं पंहुचता है, तो आप इसके हेल्पलाइन नंबर 0755 – 2700800 पर कॉल भी कर सकते हैं, कॉल करने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है।

 

MP जीवन शक्ति मास्क योजना की ऑफिसियल वेबसाइट

http://maskupmp.mp.gov.in/

 

हम उम्मीद करते हैं की आपको जीवन शक्ति योजना MP से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

 

*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*

 

*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*MP Government & Private Job Alert Link* – Click Here

 

*Total Job Alert* –  Click Here 

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *