Ladli Behno ke Man Ki Baat Contest – 5000 रू. पाइए, प्रतियोगिता हर जिले के लिए
Ladli Behna Man Ki Baat Contest
Man Ki Baat Contest Ladli Bahna Yojana
लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता क्या है?
Ladli Behno ke Man Ki Baat – लाड़ली बहनाें के मन की बात को जानने के लिए मुख्यमंत्री जी ने लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता का आयोजन किया है। लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाएं ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकती है। इस प्रतियोगिता में तीन बिन्दुओं दिए गए है उन पर ही आपको अपने विचार साझा करने है। विचार साझा करने पर बहनों को पुरस्कार दिया जाएगा। लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लाड़ली बहना योजना के पंजीयन नंबर का होना अनिवार्य है।
लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता के उद्देश्य
लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि प्रदेश की महिलाओं के योजना के लिए क्या विचार है। महिलाएं लाड़ली बहना योजना के रुपये पाकर कैसा महसूस करती है और वे इन रुपयों का कैसे उपयोग कर रही है। यह रुपयों उनकी किस प्रकार मदद कर रहे है।
Ladli Behno ke Man Ki Baat Contest के लाभ
- लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता से बहनों के लाड़ली बहना योजना के लिए जो विचार है वो पता चल सकेंगे।
- लाड़ली बहना योजना के रुपये पाकर उनका उपयोग बहनों ने किस प्रकार किया यह पता चल सकेगा।
- यह योजना बहनों के लिए किस प्रकार मददगार है यह पता चल सकेगा।
- इस प्रतियोगिता में भाग लेने पर 10 प्रविष्टियों को पुरस्कार दिया जाएगा।
- लाड़ली बहना के मन की बात प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 10 प्रविष्टियों को 5000 रुपये दिये जाएंगे।
- यह पुरस्कार राशि विजेता लाड़ली बहनों के DBT सक्रिय खाते में ही भेजी जाएगी।
लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता के महत्वपूर्ण तथ्य
| योजना का नाम | लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता |
| राज्य | मध्यप्रदेश |
| शुरू किया गया | श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
| विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| कैटेगरी | MP Government Schemes |
| लाभार्थी | लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाएं |
| आर्थिक लाभ | पांच हजार रुपये |
| पात्रता | लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाएं |
| लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता आधिकारिक वेबसाइट | mp.mygov.in |
लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता के बिंदु
लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में निम्न बिंदुओं पर लाड़ली बहना योजना में पात्र बहनों को अपने विचार साझा करने है।
- अपने खाते में ये पैसा पाकर आपको कैसा लगा?
- आप इन पैसों का क्या कर रही हैं?
- यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में कैसे उपयोगी रहेगी?
Ladli Behno ke Man Ki Baat Contest के नियम व शर्ते
- प्रतियोगिता केवल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के लिए है।
- प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक लिखना अनिवार्य होगा।
- लाड़ली बहना पंजीयन क्रमांक के बिना प्रविष्टि को रद्द माना जाएगा।
- प्रतिभागी बहनों को सभी 3 बिन्दुओं पर अपने मन की बात लिखना अनिवार्य होगा।।
- प्रतिभागी बहनों को प्रविष्टि के साथ अपना पूरा नाम, गाँव/शहर का पिन कोड, लाड़ली बहना योजना पंजीयन क्रमांक और अपना मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखना होगा।।
- एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्वीकार की जाएगी।
- प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा एवं अंतिम निर्णय पैनल का ही मान्य होगा। इस सम्बन्ध में कोई भी पत्राचार नहीं किया जाएगा।
- प्रविष्टियां विषय से संबंधित होना चाहिए, अपनी प्रविष्टि में किसी भी तरह की अनुचित एवं आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने की स्थिति में भी प्रविष्टि रद्द कर दी जावेगी।
- पुरस्कृत एवं प्राप्त प्रविष्टियों को संचालनालय, महिला एवं बाल विकास, मध्यप्रदेश शासन किसी भी रूप में उपयोग करने हेतु स्वतंत्र होगा।
- प्रचार करने वाली लिंक वाली प्रविष्टियां को रद्द कर दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी लाड़ली बहनें यह सुनिश्चित करें कि:
- उन्होंने प्रतियोगिता की सभी शर्तों का अनुपालन किया है।
- उनकी प्रविष्टियां मौलिक हैं।
- उनकी प्रविष्टियां किसी भी तीसरे पक्ष की बौद्धिक सम्पदा अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती है।
लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में आवेदन कैसे करें?
लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में आवेदन के लिए आपको वेबसाइट mp.mygov.in पर जाकर अपने विचार प्रतियोगिता से जुड़े दिये गये बिंदुओं पर कमेंट बॉक्स में साझा करने पड़ेगे।
अंतिम तिथि
लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता में आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2023 है।
Ladli Behno ke Man Ki Baat Contest FAQ
Q.1 लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता में कौन आवेदन कर सकता है?
Ans. लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में आवेदन लाड़ली बहना योजना में पात्र महिला ही कर सकती है।
Q.2 लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता किस योजना से संबंधित है?
Ans. लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता लाड़ली बहना योजना से संबंधित है।
Q.3 लाड़ली बहनाें के मन की बात प्रतियोगिता के लिए आवेदन कहां करना होगा?
Ans. लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता के लिए आवेदन https://mp.mygov.in/ वेबसाइट पर करना होगा।
Q.4 लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को कितने रुपये मिलते है?
Ans. लाड़ली बहना योजना में महिलाओं को 1250 रुपये मिलते है।
Q.5 लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में क्या पुरस्कार दिया जाएगा?
Ans. लाड़ली बहनों के मन की बात प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 10 प्रविष्टियों को 5000 रुपये दिये जाएंगे।
Ladli Bahna Yojana – नये बदलाव के साथ – मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना सास, बहू, बहन सभी के लिए
Ladli Behna Yojana 2026 :- नये बदलाव के साथ – लाड़ली बहना योजना और किस्त की सम्पूर्ण जानकारी
Ladli Behna Yojana Ekyc – मोबाइल से लाडली बहना योजना E-Kyc कैसे करें? – टोटल फ्री में
लाडली बहना योजना में व्हाट्सएप्प सेवा क्या है, इसमें अपना नंबर कैसे जोड़ते है?
लाडली बहना योजना में व्हाट्सएप्प सेवा क्या है, इसमें अपना नंबर कैसे जोड़ते है?
लाडली बहना योजना अनंतिम सूची में नाम कैसे देखें?, जानिए किसे मिलेंगे 10 तारीख को पैसे
Ladli Behna Yojana – जानिए 3000 रुपये हमें कैसे मिलेंगे लाडली बहना योजना में और नए अपडेट
Ladli Behna Yojana 3000 – जानिए 3000 रुपये हमें कैसे मिलेंगे लाडली बहना योजना में
Ladli Bahna Sena – हर वार्ड और ग्राम स्तर पर बन रही लाडली बहना सेना की सम्पूर्ण जानकारी
Ladli Behna Sena 2026 – हर वार्ड और ग्राम स्तर पर बन रही लाडली बहना सेना
Ladli Bahna Selfie Contest – सेल्फी भेजिए 3000 रू. पाइए, लाडली बहना सेल्फी प्रतियोगिता, हर जिले के लिए
Ladli Bahna Selfie Contest – सेल्फी भेजिए 3000 रू. पाइए, हर जिले के लिए
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
MP Government & Private Job Alert Link
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

Pingback: Ladli Bahna Yojana - नये बदलाव के साथ - मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना की सम्पूर्ण जानकारी - ApniYojana.com
Pingback: लाडली बहना योजना अनंतिम सूची में नाम कैसे देखें?, जानिए किसे मिलेंगे 10 तारीख को पैसे - ApniYojana.com
Pingback: Ladli Bahna Yojana 3rd Kist - बैंक खाते में रूपए कैसे चेक करें, रूपए नहीं आये तो क्या करें? - ApniYojana.com
Pingback: Ladli Behna Yojana - जानिए 3000 रुपये हमें कैसे मिलेंगे लाडली बहना योजना में और नए अपडेट - ApniYojana.com