MP E Uparjan – एमपी ई उपार्जन किसान पंजीयन, समर्थन मूल्य, स्लॉट बुकिंग, खरीदी, भुगतान की सम्पूर्ण जानकारी

 

एमपी ई उपार्जन किसान पंजीकरण

जानिए आपको यहाँ क्या-क्या जानकारी मिलेगी

E Uparjan 2024-25 Slot Booking

 

E – Uparjan MP लेटेस्ट न्यूज़

रबी फसल 2024-25 पंजीयन की अवधि 05/02/2024 से 31/03/2024 तक है।

 

MP E -Uparjan 2024 25 Slot Booking

मध्यप्रदेश गेंहू हेतु किसान पंजीयन स्लॉट बुकिंग 2024-25

  • स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको MP E Uparjan Portal पर जाना होगा।
  • MP E Uparjan Portal के होम पेज पर रबी 2024-25 विकल्‍प पर क्लिक करें।
  • फिर नये पेज पर किसान स्‍लॉट बुकिंग विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, इस पेज में किसान संबंधी जानकारी और कैप्‍चा भरेंगे फिर गेट ओटीपी बटन पर क्लिक करेंगे।

 

  • अब पंंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे सत्‍यापित करेंगे।
  • अब नये पेज पर तहसील और स्लॉट बुक करने हेतु तारीख चुननी है।
  • अब नये पेज पर किसान संबंधी जानकारी आ जाएगी इसमें आपको अधिक उपज बेचे विकल्‍प में किसान की फसल की मात्रा भरनी है और समय चुनना है। और सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करना है।

 

  • अब स्‍लॉट बुक हो जाएगा। और किसान की स्‍लॉट बुकिंग की पावती भी प्रिंट कर पाएंगे।
  • इस तरह आप स्‍लॉट बुक कर पाएंगे।

 

एमपी ई उपार्जन पोर्टल 2024 क्या है?

सरकार द्वारा सन 2024 दुनिया का अन्नदाता किसानो की आय दुगनी करने का अपना लक्ष्य रखा हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी ई उपार्जन पोर्टल आरंभ किया है। जिसके माध्यम से मध्यप्रदेश के जो किसान खरीफ/रबी सीजन के दौरान समर्थन मूल्य पर फसल सरकार को बेचना चाहते हैं, उनके लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से MP E Uparjan 2024-25 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि एमपी ई उपार्जन पोर्टल क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, हेल्पलाइन नंबर आदि। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

 

ई उपार्जन पोर्टल ऑनलाइन पंजीयन

मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानो के लिए बनाये गए ई उपार्जन पोटल के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसान खरीफ/रबी सीजन के दौरान हुयी उपज को समर्थन मूल्य पर बेच सकते है। इसके लिए आपको पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। तभी आप समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेच सकते हैं। इस पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। 2019-20 में  ई उपार्जन पोर्टल एमपी पर पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन की गई थी। लेकिन इस बार पंजीकरण प्रक्रिया में कुछ बदलाव आए हैं। पिछले वर्ष एमपी ई उपार्जन ऑनलाइन पंजीकरण केवल कृषि उपज मंडी के माध्यम से होता था, जिसकी वजह से बहुत से किसानों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन इस वर्ष मध्य प्रदेश सरकार ने सभी किसानों को घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से mpeuparjan.nic.in portal पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 

ई – उपार्जन पंजीयन 2024-25 का उद्देश्य क्या हैं?

मध्य प्रदेश ई उपार्जन पंजीयन का उद्देश्य किसानो को समस्यों से बचाना और उनकी उपज का सही दाम दिलवाना है। पिछले  वर्ष समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए किसानो को कृषि मंडी के जरिये ऑनलाइन पंजीकरण करने में कई सारे किसानो को कठनाइयो का सामना करना पड़ा था और कुछ किसान ऐसे भी थे जो E Uparjan Portal पर पंजीकरण नहीं करवा पाए थे,  जिसकी वजह से उन किसानो को समर्थन मूल्य से कम भाव में अपनी उपज बेचना पड़ी थी। जिससे किसानो को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पाया था। पर अब पोर्टल पर ई पंजीयन MP के जरिये किसान समर्थन मूल्य के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी उपज सही दाम पर बेच सकते हैं।

 

मध्य प्रदेश ई – उपार्जन पोर्टल 2024 के लाभ तथा विशेषताएं
  • इस पोर्टल पर राज्य के लोग घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसान भाई उठा सकते है ।
  • राज्य के किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी इस योजना का लाभ उठा सकते है ।
  • मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल 2024 के माध्यम से किसानो को पंजीकरण करने में कोई परेशानियों नहीं होंगी ।
  • ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से लोगो के समय की भी बचत होगी ।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए किसान को इस बार वह तीन तारीखें भी बतानी होगी, जिनमें अनाज लेकर वह खरीदी केन्द्र पर आएगा।

 

E-Uparjan की पूरी प्रक्रिया

ई उपार्जन मध्य प्रदेश 2024 की प्रक्रिया 6 चरणों में होती हैं, जो निम्नलिखित हैं-

  1. ई उपार्जन ऑनलाइन पंजीयन
  2. सन्देश द्वारा खरीदी की जानकारी देना
  3. उपार्जन केंद्र से किसान की खरीदी
  4. खरीदे गए अनाज का स्थानांतरण
  5. अनाज का गोदाम में संग्रहण
  6. किसान के बैंक खाते में सीधे भुगतान

 

रबी फसल एमएसपी 2024 Minimum Support Price List for Rabi Crops

गेहूं पंजीयन की आखिरी तारीख | चना का पंजीयन 2024 | चना का समर्थन मूल्य 2024 MP | चना पंजीयन 2024 | चना समर्थन मूल्य 2024 मध्यप्रदेश |

क्रमांक फसल का नाम (Rabi Crop List) रबी फसल एमएसपी 2023 (MSP)
1 गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2275
2 सरसों का समर्थन मूल्य ₹5650
3 मसूर का समर्थन मूल्य ₹6425
4 चना समर्थन मूल्य ₹5440
5 जौ 1850
6 कुसुम/कुसुम्‍भ 5800
7 धान (कॉमन) समर्थन मूल्य
8 ज्‍वार (हा‍रब्रिड) समर्थन मूल्य
9 बाजरा समर्थन मूल्य

 

MP E – Uparjan Last Date

रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर रबी की फसल पंजीयन उपार्जन के लिए कार्य दिनांक 01/03/2024 तक है। ( उपार्जन केन्द्रों पर पंजीयन प्रातः 9:00 बजे से सायंकाल 7:00 तक समस्त कार्य दिवसों में (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) किया जायेगा।

 

आवश्यक निर्देश

MP E Uparjan पर होने वाले किसान पंजीयन में रबी/खरीफ किसान पंजीयन में भूमि किसान के आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक हैं, यदि किसान का आधार कार्ड किसान की भूमि से लिंक नहीं हैं, तो किसान को राजस्व विभाग / पटवारी से संपर्क कर अपने आधार कार्ड को अपनी जमीन से लिंक करवाना होगा तभी किसान का पंजीयन हो पायेगा।

 

एमपी ई उपार्जन 2024- 25 पंजीकरण के दस्तावेज़ (पात्रता )

आवेदक की समग्र सदस्य आईडी

आधार कार्ड

बैंक अकाउंट पासबुक

ऋण पुस्तिका (भू-अधिकार पुस्तिका) / खसरा खतौनी नकल

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

विगत खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में जिन किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय करने हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराया गया था। रबी/खरीफ विपणन वर्ष 2024- 25 में ऐसे किसानों को पंजीयन हेतु दस्तावेज / आवेदन देने की आवश्यकता नहीं हैं।

 

MP E – Uparjan 2024 पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

यदि आप एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

 

  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको रबी 2024 -25 का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

 

 

  • इस पेज पर आपको किसान पंजीयन /आवेदन सर्च का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

  • इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे जिला, किसान कोड/ मोबाइल नंबर/समग्र आईडी और कैप्‍चा आदि सभी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके पश्चात् आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा ।
  • Search के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस पंजीकरण फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी, जैसे अपना बैंक खाता विवरण, भूमि के स्वामित्व का विवरण और खरीद केंद्र का विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • सही जानकरी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सफल पंजीकरण के बाद आपको तुरंत आवेदन संख्या और पावती संख्या मिल जाएगी।
  • केवल इस पावती संख्या से ही आप अपनी फसल को खरीद केंद्र पर बेच सकेंगे।
  • इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

 

वर्तमान में किसान पंजीयन सत्यापन व्यवस्था

रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 में किसान पंजीयन सत्यापन प्रणाली में कुछ बदलाव किए गए हैं। SDM / तहसीलदार निम्नलिखित आधार पर ऑनलाइन किसान पंजीयन उपरांत सत्यापन करेंगे।

  • यदि किसान पंजीयन केंद्र समिति के अलावा अन्य माध्यमों से पंजीकरण करवाता है, तो उसका सत्यापन किया जाएगा।
  • यदि किसान की भूमि के नाम में अंतर है, तो ऐसे किसान पंजीयन को तहसीलदार/SDM द्वारा सत्यापित भी किया जाएगा।
  • पिछले वर्ष के रकबा में 50% की वृद्धि हुई है, इस तरह के पंजीयन को भी सत्यापित किया जाएगा।
  • यदि किसान का पंजीयन में 4 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर है, तो सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
  • सिकमी / बटाईदार पंजीयन सत्यापित किया जाएगा।

किसान पंजीयन सत्यापन उपरांत किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती हैं, तो पंजीयन सत्यापन के साथ, क्षेत्र संशोधन / पंजीयन निरस्त किया जा सकता है।

 

एमपी ई – उपार्जन आवेदन स्थिति जानने की प्रक्रिया
  • सर्वप्रथम आपको एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको रबी 2024 -25 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर फार्मर रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन सर्च के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी आवेदन स्थिति आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

 

MP E Uparjan 2024- 25 मोबाइल ऍप डाउनलोड कैसे करे ?
  • सबसे पहले आपको मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको यहाँ  mp e uparjan लिखकर सर्च करना है।
  • इसके बाद आपको Highest Rated Apps डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
  • इस MP E Uparjan Mobile App की मदद से आप सभी रबी फसलों का पंजीयन कर लाभ उठा सकेंगे।
  • ई उपार्जन पोर्टल  पर अपना मोबाइल नंबर और समग्र आईडी नंबर डालकर मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

 

किसान पंजीयन कैसे सर्च करें?
  • http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx लिंक पर क्लिक करे।
  • फसल और वर्ष का चयन करें।
  • अब आपके सामने http://mpeuparjan.nic.in/WPMS2021/MainPage.aspx का पेज खुलेगा।
  • उस पेज पर आपको ” किसान पंजीयन/आवेदन सर्च ” का आप्शन दिखाई देगा।

  • उस लिंक पर क्लिक करे और एक पॉपअप विंडो खुलेगी।
  • आप किसान सर्च वाले पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • उस पेज पर आप किसान पंजीयन के आलावा अपने मोबाइल नंबर से पंजीयन सर्च कर सकते हैं या अपनी समग्र आई डी से पंजीयन सर्च कर सकतें हैं।
  • मोबाइल नम्बर से किसान पंजीयन देखने के लिए उचित आप्शन चुने और कूट शब्द लिखकर “किसान सर्च करें” पर क्लिक करें।
  • अब आपको पंजीयन आवेदन की जानकारी दिखाई देगी।
  • आप पंजीयन जानकारी की प्रिंट निकल सकते हैं।

 

पंजीयन केंद लॉग इन करने की प्रक्रिया
  • सर्वप्रथम आपको एमपी ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रबी 2024-25 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

 

 

  • इसके पश्चात आपको अदर यूजर के अंतर्गत पंजीयन केंद्र के विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।

 

  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको जिला, पंजीयन केंद्र, ऑपरेटर, ओटीपी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पंजीयन केंद्र लॉगइन कर पाएंगे।

 

तहसीलदार लॉगइन करने की प्रक्रिया
  • सबसे पहले आपको एमपी ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रबी 2024-25 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अदर यूजर के अंतर्गत तहसीलदार के लिंक पर क्लिक करना होगा।

 

  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको जिला तथा तहसील का चयन करना होगा।
  • अब आपको पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप तहसीलदार लॉगिन कर पाएंगे।

 

सहायता प्राप्त कैसे करे ?

E – Uparjan Customer Care इस ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन  करने में कोई परेशानी हो रही है तथा आप किसी तरह की सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप सहायता के लिए euparjanmp@gmail.com संपर्क कर सकते है और अपने समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

 

Important Links

Download Notification

Click Here

Official Website

Click Here

 

MP E Uparjan FAQ

Q.1 मध्य प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

Ans. मध्‍यप्रदेश ई-उपार्जन का उद्देश्य किसानों को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना है।

Q.2 एम पी ई-उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट क्‍या है?

Ans. एम पी ई-उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट https://mpeuparjan.nic.in/ है।

Q.3 MP E-Uparjan पोर्टल पर किसान की जानकारी कैसे देख सकते है?

Ans. आप MP E-Uparjan पोर्टल पर जाएंगे और किसान की जानकारी का विकल्‍प  क्लिक करेंगे और पूछी गई जानकारी भरकर आप किसान की जानकारी देख सकते हैं।

Q.4 एमपी ई-उपार्जन 2024-25 के तहत किसान कौन-कौन सी फसलों को बेच सकता है?

Ans. एमपी ई-उपार्जन पोर्टल के तहत मध्यप्रदेश के किसान (गेहूं, धान, ज्वार, बाजरा, चना, मसूर , सरसों आदि) फसलों को बेच सकता है।

Q.5 मध्‍यप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?

Ans.  समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक अकाउंट पासबुक, खसरा खतौनी नकल, फोटो आदि।

 

हम उम्मीद करते हैं की आपको मध्यप्रदेश ई-उपार्जन से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है। यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

 

*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*

 

*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*MP Government & Private Job Alert Link* – Click Here

 

*Total Job Alert* –  Click Here 

 

Our Website –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश

bharatyatri.com  – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

templatemanager.in – PEB / VYAPAM TEMPLATE बनाइए मात्र 10 Sec. में

 

E Uparjan In Hindi
Euparjan In Hindi
E Uparjan 2024-25 In Hindi
Uparjan In Hindi
Www Mpeuparjan Nic In 2024-25 In Hindi
Mpe Uparjan In Hindi
E Uparjan Payment In Hindi
Kisan Panjiyan 2024-25 In Hindi
E Uparjan Gmail Com In Hindi
Krishi Uparjan In Hindi
E Uparjan App In Hindi
Euparjan Gmail Com In Hindi
Mp Kisan App Uparjan In Hindi
Uparjan App
Kisan Panjiyan App
E Uparjan App Download
E Uparjan Surveyor App Download
E Uparjan Kisan App
Euparjan App Download
E Uparjan Surveyor App

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *