Ruk Jana Nahi Yojana 2026 – रुक जाना नहीं योजना परीक्षा – अब हर छात्र को मिलेगा दूसरा अवसर

 

Ruk Jana Nahi Form 2026

Ruk Jana Nahi Registration 2026

 

रुक जाना नही योजना क्या है?

Ruk Jana Nahi Yojana MP – मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस सरकारी योजना का शुभारम्भ वर्ष 2016 में किया गया था। इस योजना में 10 वीं तथा 12 वीं के छात्रों के लिए रुक जाना नहीं बोर्ड, साल में 2 बार परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा का आयोजन साल में पहली बार परीक्षा जून में और दूसरी बार दिसंबर में किया जाता है। इस साल मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

 

Madhya Pradesh Ruk Jana Nahi 2026 का उद्देश्य

MP Ruk Jana Nahi Scheme 2026 में मध्य प्रदेश राज्य के जो छात्र एमपी बोर्ड की 10 वीं तथा 12 वीं परीक्षा में फेल हो जाते है, उन्हें पास होने का दुबारा अवसर दिया जाता है। इन छात्रों के अलावा इस शासकीय योजना में 10 वीं / 12 वीं की परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्र भी आवेदन कर सकते है। इस प्रकार इस योजना के माध्यम से छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रोत्साहन मिलता है और वे इस गवर्नमेंट योजना का लाभ उठाकर अपनी अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते है।

 

MPSOS Ruk Jana Nahi Yojana News

मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS) की ओर से रुक जाना नहीं योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो भी छात्र कक्षा 10वीं या 12वीं में फेल हो गए हैं और पास होना चाहते हैं वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित है।

 

MP Ruk Jana Nahi Scheme 2026 डॉक्यूमेंट और पात्रता

आवेदक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

आधार कार्ड

जो 10 वीं में फेल हुए है उनकी 10 वीं फेल मार्कशीट

जो 12 वीं में फेल हुए है उनकी 12 वीं फेल मार्कशीट

निवास प्रमाण पत्र

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

 

Ruk Jana Nahi Form Fees 2026

Subject 10th के लिए BLP Card/PWD 12th के लिए BPL Card/PWD
1 Subject 605 Rs. 415 Rs. 730 Rs. 500 Rs.
2 Subject 1210 Rs. 835 Rs. 1460 Rs. 960 Rs.
3 Subject 1500 Rs. 1010 Rs. 1710 Rs. 1110 Rs.
4 Subject 1760 Rs. 1160 Rs. 1960 Rs. 1260 Rs.
5 Subject 2010 Rs. 1310 Rs. 2210 Rs. 1410 Rs.
6 Subject 2060 Rs. 1360 Rs.

ऊपर दी गई फीस के अलावा आवेदकों को 25 रूपये एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क देना होता है।

 

रुक जाना नहीं योजना 2026 में आवेदन करने की प्रक्रिया

  • रुक जाना नहीं का फॉर्म भरने के लिए आप सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की ऑफिसियल वेबसाइट www.mpsos.nic.in खोलें, फिर इस लिंक https://mpsos.mponline.gov.in/app/#/rjny/rjnyform पर जाइये।इस लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज पर आपको
  • रुक जाना नहीं योजना का एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक दिखाई देगा, इस लिंक पर आपको क्लिक करना है। इस लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज खुलेगा।

  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा इस फॉर्म में आपको अपने 10 वीं या 12 वीं का रोल नंबर डालना होगा। यदि आप बीपीएल धारक है तो आपको yes  पर, और अगर नहीं है तो no पर क्लिक कर दीजिये।
  • फिर कैप्चा कोड डालिये और सर्च बटन पर क्लिक कर दीजिये।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको अगले पेज पर आपकी सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी। इसमें आपको नीचे पेपर देने के लिए सेंटर चुनना होगा। फिर अपना मोबाइल नंबर भरना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको आगे आपको आपकी पूरी जानकारी दिखेगी और आपको यहाँ पर आपको कितनी फीस जमा करना है, यह भी दिखेगा।
  • फीस की पेमेंट करने के लिए पेमेंट के बटन पर क्लिक करे, आपको पेमेंट करने के लिए 2 ऑप्शन दिखाई देंगे, आपको KIOSK के माध्यम से या CITIZEN  के माध्यम से पेमेंट कर सकते है।
  • इस पेज पर आपको सारी जानकारी सावधानीपूर्वक भरकर आपना फॉर्म कम्प्लीट करना हैं।

 

Paid और Unpaid Receipt निकालना

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको रुक जाना नहीं का ऑप्शन दिखाई देगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको Services का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्कीन कर अगला पेज खुलकर आ जायेगा।
  • इस पेज पर आपको Ruk Jana Nahi Yojna 2026- 10th /12th Exam Form के सेक्शन में Duplicate Receipt का विकल्प दिखाई देगा।

  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा, जिसमे आपको अपना रोल नंबर या एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
  • उसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपकी Paid Unpaid Receipt Process पूरी हो जाएगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद फीस जमा करना है। फिर एप्लीकेशन फीस जमा किया हुआ प्रिंटआउट  निकाल लीजिये। इस प्रकार आपका फॉर्म पूर्णत: भरा जायेगा।

 

Ruk Jana Nahi Syllabus in Hindi

रुक जाना नहीं 2026 का सिलेबस माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) के अनुसार ही होगा और केवल अनुत्तीर्ण विषयों की ही परीक्षा देनी होगी। परीक्षा देने के बाद अंकसूची म. प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद् भोपाल द्वारा दी जाएगी। इस अंकसूची में पहले से उत्तीर्ण विषयों के प्राप्तांक भी दिए होंगे।

 

Syllabus of Ruk Jana Nahi Exam – रुक जाना नहीं परीक्षा 10वीं और 12वीं का सिलेबस

Ruk Jana Nahi Syllabus 2025 – रुक जाना नहीं परीक्षा 10वीं और 12वीं का सिलेबस

 

Previous Year Paper of Ruk Jana Nahi Exam – रुक जाना नहीं परीक्षा 10वीं और 12वीं के पुराने पेपर

Ruk Jana Nahi Previous Year Paper – रुक जाना नहीं परीक्षा 10वीं और 12वीं के पुराने पेपर

 

Date of Ruk Jana Nahi Form 2026

Ruk Jana Nahi 2026 Start Date 01/09/2025
Ruk Jana Nahi Form 2026 Last Date 31/10/2025
Ruk Jana Nahi Exam Date 00/12/2025

 

Ruk Jana Nahi Online Apply

 

Paid / Unpaid Receipt

 

Ruk Jana Nahi Notification

 

Official Website of Ruk Jana Nahi

 

रुक जाना नहीं परीक्षा माइग्रेशन प्रमाण पत्र

रुक जाना नहीं परीक्षा के माइग्रेशन प्रमाण पत्र MPSOS वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप नीचे  दी जा रही लिंक से अपना Migration Certificate Download कर सकते हैं।

https://www.mpsos.nic.in

 

Contact Details

Madhya Pradesh State Open School Education Board,
Madhyamik Siksha Mandal Campus,
Shivaji Nagar, Bhopal [M.P.]-462011

  • Phone No.                     0755 – 2552106
  • MP Online Helpline:  0755 – 6720200
  • E Mail                           mpsos2022@gmail.com
  • Web Site                       www.mpsos.nic.in

 

MP Ruk Jana Nahi Time Table

 

Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card कैसे  डाउनलोड करे?

  • सबसे पहले आपको Ruk Jana Nahi Yojana की वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

 

  • इस होम पेज पर आपको Admit Card का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी सभी जानकारी भरने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा। फिर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

डायरेक्ट लिंक – Click Here

 

एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं योजना फॉर्म 2026

Question – एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं योजना फॉर्म 2026 के फॉर्म कब चालू होंगे?
Ans – विधार्थियो के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 01/09/2025 से शुरु हुए है।

Question – एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं योजना फॉर्म 2026 के फॉर्म कैसे भरे?
Ans – अंतिम तिथि से पहले आवेदक ऊपर दी हुई जानकारी के द्वारा फॉर्म को भर सकते है।

Question – रुक जाना नहीं का रिजल्ट कब आएगा 2026?
Ans कक्षा 10वीं / 12वीं का रिजल्ट पेपर होने के बाद जारी किया जायेगा। इस पेज के माध्यम से छात्र रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तारीखें देख सकते हैं। रुक जाना नहीं रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर होगा जारी।

 

हम उम्मीद करते हैं की आपको रुक जाना नहीं योजना फॉर्म 2026 से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

 

*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*

 

*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

 

MP Government & Private Job Alert Link

 

MP Jobs WhatsApp Channel

 

Total Job Alert

 

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

 

15 thoughts on “Ruk Jana Nahi Yojana 2026 – रुक जाना नहीं योजना परीक्षा – अब हर छात्र को मिलेगा दूसरा अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: