Sant Ravidas Swarojgar Yojana 2026 – 50 लाख तक का लोन मिलेगा, संत रविदास स्वरोजगार योजना

 

Mukhyamantri Swarojgar Yojana MP

Sant Ravidas Swarojgar Yojana Online Apply

 

संत रविदास स्‍वरोजगार योजना क्‍या है?

मध्‍यप्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए Mukhymantri Sant Ravidas Swarojgar Yojana लाई है। जिसमें सरकार अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लोगों को नये व्‍यवसाय के लिए कम ब्‍याज दर पर त्रण उपलब्‍ध करवाएगी। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की स्थिति में सुधार लाने के लिए यह योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत उद्योग क्षेत्र में 1 लाख से 50 लाख तक और सेवा तथा व्‍यवसाय क्षेत्र में 1 लाख से 25 लाख तक की वित्‍तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए यह योजना का निर्माण किया है।

 

संत रविदास स्‍वरोजगार योजना का उद्देश्‍य

संत रविदास स्‍वरोजगार योजना 2026 का प्रमुख उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करना है। सरकार अपनी गारंटी पर लोन उपलब्‍ध कराएगी। यह याेजना द्वारा कम ब्‍याज पर 50 लाख तक नये व्‍यवसाय के लिए उपलब्‍ध कराया जाएगा। इस योजना की सहायता से अनुसूचित जाति वर्ग के व्‍यक्ति अपना उद्योग शुरु कर सकते है। इस योजना का उद्देश्‍य अनुसूचित जाति वर्ग के लागों को स्‍वराेजगार के लिए मदद करना है। सरकार यह योजना अनुसूचित जाति के वर्ग के लोगों के विकास के लिए लायी है।

 

संत रविदास स्‍वरोजगार योजना का लाभ

  • इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र लोगों को कम ब्‍याज पर ऋण मिलेगा। जिससे वे अपना उद्योग या व्‍यवसाय स्‍थापित कर सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत बैंक से टर्म तथा वर्किंग कैपिटल लोन पर प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्षों के लिए नियमित ऋण भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा उद्योग विनिर्माण ईकाई के लिए 1 लाख से 50 लाख तक वित्‍तीय सहायता मिलेगी।
  • सेवा एवं खुदरा व्‍यवसाय क्षेत्र के लिए 1 लाख से 25 लाख तक की वित्‍तीय सहायता मिलेगी।

 

संत रविदास स्‍वरोजगार योजना के महत्‍वपूर्ण तथ्‍य

योजना का नाम संत रविदास स्‍वरोजगार योजना
राज्य मध्यप्रदेश 
शुरू किया गया श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 
विभाग म.प्र. राज्‍य सहकारी अनुसूचित जाति वित्‍त एवं विकास निगम मर्यादित
कैटेगरी MP Government Schemes 
लाभार्थी प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राही
लाभ अनुसूचित जाति के हितग्राहियों को नवीन उद्यमों की स्थापना हेतु कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा।
पात्रता आवेदक अनुसूचित जाति का होना चाहिए।
संत रविदास स्‍वरोजगार योजना आधिकारिक वेबसाइट samast.mponline.gov.in

 

Sant Ravidas Swarojgar Yojana की पात्रता

  •  योजना का लाभ मध्यप्रदेश सीमा के अन्दर स्थापित उद्यमों को मिलेगा।
  • आवेदक अनुसूचित जाति (SC) वर्ग का होना।
  • आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
  • किसी भी राष्‍ट्रीयकृत बैंक/ वित्‍तीय संस्‍था /सहकारी बैंक का Defaulter नहीं होना चाहिए।
  • यदि कोई पहले से किसी और शासकीय उद्यमी/स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत सहायता प्राप्त कर रहा हो, तो उसको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • सिर्फ एक बार ही इस योजना के अन्तर्गत आवेदन किया जा सकता है ।
  • योजना उद्योग/सेवा व्यवसाय क्षेत्र के लिए होगी।

 

संत रविदास स्‍वरोजगार योजना के दस्‍तावेज

  • फोटोग्राफ
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट
  • प्राजेक्‍ट का कोटेशन
  • किरायानामा
  • बैंक का पासबुक
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर

 

Sant Ravidas Swarojgar Yojana Age Limit

  • संत रविदास स्‍वरोजगार योजना के लिए आवेदन करने की न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए।

 

Sant Ravidas Swarojgar Yojana Apply Online

  • संत रविदास स्‍वरोजगार योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्‍न स्‍टेप्‍स को फॉलो करें।
  • संत रविदास स्‍वरोजगार योजना में आवेदन करने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करेंगे।
  • जैसे ही वेबसाइट ओपन होगी तो आप प्रोफाइल बनाएं ऑप्‍शन पर क्लिक करेंगे।

 

  • अब एक नये पेज पर फॉर्म ओपन होगा। इस फॉर्म में आप आपकी जानकारी भरकर Next बटन पर क्लिक करेंगे।

 

  • जैसे ही आप Next बटन पर क्लिक करेंगें तो कंफर्म प्रोफाइल डिटेल्‍स पेज ओपन होगा इसमें जन्‍मतिथि तथा मोबाइल नंबर पुन: भरकर प्रोफाइल बनायें बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके दर्ज किए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा वो ओटीपी दर्ज करके आप LOGIN हो जाएंगे।
  • लॉगिन होने के बाद नये पेज पर आपका प्रोफाइल डेशबोर्ड दिखेगा।

 

  • अब आप आधार ई-केवाईसी कर लें । आधार ई-केवाईसी करने के बाद लोन के लिए आवेदन करें ऑप्‍शन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप ऑप्‍शन पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुलेगा। इस पेज में लोन के लिए नवीन आवेदन करें ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।

 

  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा इसमें आपकी सहमति के लिए एक चेक बॉक्‍स पर क्लिक करने के बाद Save & Next बटन पर क्लिक करना होगा।

 

  • अब एक नया पेज ओपन होगा इसमें योजना के बारे दिया होगा आपको योजना का प्रकार चुनना होगा। फिर योजना का चयन करना होगा। आपके बैंक की जानकारी भरकर Save & Next बटन पर क्लिक करना होगा।

 

  • अब अगले पेज पर आपकी जानकारी दिखेगी। इसे चेक करें और Save & Next बटन पर क्लिक करें।

 

  • इसके बाद नया पेज खुलेगा इसमें आपको आपके बिजनेस से जुड़ी जानकारी भरकर Save & Next बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर आपके डॉक्‍युमेंट अपलोड करने होंगे। फिर शुल्‍क(पोर्टल चार्ज) भुगतान का माध्‍यम चुनना होगा और आपकी सहमति के लिए एक चेक बॉक्‍स पर क्लिक करके Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको ऑनलाइन पोर्टल चार्ज भुगतान करना होगा।
  • इसके बाद भुगतान की रसीद दिखाई देगी फिर View Submitted Form बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका आवेदन फॉर्म दिखाई देगा जिसे आप प्रिंट कर ले।
  • इस तरह आप Sant Ravidas Swarojgar Yojana 2026 के लिए आवेदन कर पाएंगें।

 

संत रविदास स्‍वरोजगार योजना में आवेदन की स्थिति देखें

  • संत रविदास स्‍वरोजगार योजना में आवेदन की स्थिति देखने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करेंगे।
  • जैसे ही वेबसाइट ओपन होगी। तो आप आवेदन की स्थिति देखें ऑप्‍शन पर क्लिक करेंगे।

 

  • अब एक नया पेज खुलेगा। इसमें आप Register Mobile No. और Date Of Birth डालकर LOGIN करेंगे।
  • अब एक नये पेज पर आपके आवेदन की जानकारी दिखने लगेगी।
  • इस तरह आप आपके आपके आवेदन की स्थिति देख पाएंगे।

 

संत रविदास स्‍वरोजगार योजना की जानकारी के लिए संपर्क
  • संत रविदास स्‍वरोजगार योजना की आधिकारिक जानकारी के लिए मध्‍य प्रदेश राज्‍य सहकारी अनुसूचित जाति वित्‍त एंव विकास निगम से संपर्क कर सकते हैं।

 

Sant Ravidas Swarojgar Yojana Official Website

samast.mponline.gov.in

 

Sant Ravidas Swarojgar Yojana Apply Online

Apply Online

Click Here

आवेदन की स्थिति ट्रेक करने हेतु

Click Here

Official Notification

Click Here

Official Website

Click Here

MP  Government Jobs 

Click Here

MP Private Jobs

Click Here

 

Sant Ravidas Swarojgar Yojana FAQ

Q.1 संत रविदास स्‍वरोजगार योजना किस राज्‍य की योजना है?

Ans. संत रविदास स्‍वरोजगार योजना मध्‍यप्रदेश राज्‍य की योजना है।

Q.2 मध्‍यप्रदेश संत रविदास स्‍वरोजगार योजना किसके लिए बनाई गई है?

Ans. मध्‍यप्रदेश संत रविदास स्‍वरोजगार योजना अनूसूचित जाति वर्ग की योजना है।

Q.3 संत रविदास स्‍वरोजगार योजना का उद्देश्‍य क्‍या है?

Ans. संत रविदास स्‍वरोजगार योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को नवीन उद्यमों की स्थापना हेतु कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

Q.4 मध्‍यप्रदेश संंत रविदास स्‍वरोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते है?    

Ans. मध्‍यप्रदेश संत रविदास स्‍वरोजगार योजना के लिए आवेदन samast.mponline.gov.in वेबसाइट पर कर सकते है।

Q.5  संत रविदास स्वरोजगार योजना का लाभ क्या अन्य राज्य के लोग प्राप्त कर सकते हैं?

Ans. संत रविदास स्‍वरोजगार योजना का लाभ मध्‍यप्रदेश के लोग ही प्राप्‍त कर सकते हैं।

Q.6 संत रविदास स्वरोजगार योजना में कितनी धनराशि तक का ऋण मिलेगा?

Ans. संत रविदास स्‍वरोजगार योजना में 50 लाख तक का ऋण मिल सकता है।

 

 

*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*

 

*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

MP Government & Private Job Alert Link
MP Jobs WhatsApp Channel
Total Job Alert

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

 

 

 

 

One thought on “Sant Ravidas Swarojgar Yojana 2026 – 50 लाख तक का लोन मिलेगा, संत रविदास स्वरोजगार योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: