Sukanya Samriddhi Yojana 2026 – सुकन्या समृद्धि योजना से अपनी बेटी को बनाइए लखपति
Sukanya Yojana in Hindi
Post Office Sukanya Samriddhi Yojana Hindi
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
Sukanya Samriddhi Yojana – सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के लिए एक बचत योजना है, जिसे ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ अभियान के एक भाग के रूप में शुरू किया गया है। सुकन्या समृद्धि खाता आपकी बच्ची के उज्जवल भविष्य के लिए बनाया गया है। अगर आप अपनी बच्ची के भविष्य के लिए रुपये जोड़ना चाहते हैं तो उनके लिए यह अच्छी सरकारी योजना है।
सुकन्या समृद्धि योजना 8% तक की उच्च ब्याज दर और 80 सी के तहत कर लाभ प्रदान करती है। जन्म से लेकर 10 साल तक की उम्र की लड़की के माता-पिता सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवा सकते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में 3.18 करोड़ खाते सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए। इस योजना में सालाना 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। यह योजना बच्ची के 21 साल के होने तक चलती है, पर माता-पिता को रुपये जमा बच्ची के 15 साल के होने तक जमा करना होता है। सुकन्या समृद्धि योजना में हर तीन महीने में ब्याज दर तय होती है।
Sukanya Samriddhi Yojana का उद्देश्य
सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य लड़की के माता-पिता को अपनी लड़की के भविष्य के लिए निवेश करने को प्रोत्साहित करना है। ताकि उन्हें अपनी बच्ची के भविष्य की चिंता न रहे। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर जमा राशि पर ब्याज मिलता है। और टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। माता-पिता को 15 साल तक राशि जमा करनी होती है।
Sukanya Samriddhi Yojana Details in Hindi
| योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
| शुरू किया गया | केन्द्र सरकार द्वारा |
| कैटेगरी | Central Government Scheme |
| लाभार्थी | जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की बालिकाएं |
| आर्थिक लाभ | निवेश की गयी राशि पर ब्याज की प्राप्ति |
| पात्रता | भारत की नागरिक |
| सुकन्या समृद्धि योजना आधिकारिक वेबसाइट | https://nsiindia.gov.in/ |
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ एवं विशेषताएं
- खाते मे एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रू तथा अधिकतम 1,50,000 रू जमा किए जा सकते है।
- खाता कन्या के नाम से उसके किसी अभिभावक द्वारा खोला जा सकेगा, जिसने खाता खोलने की तारीख को 10 वर्ष की उम्र प्राप्त न की हो।
- एक कन्या के नाम से केवल एक खाता खोला जा सकता है।
- Sukanya Samriddhi Yojana Post office अथवा अधिकृत बैंकों की शाखाओं में खोला जा सकता है।
- खाता धारक की उच्च शिक्षा में होने वाले खर्चों के लिए खाते से आहरण किया जा सकता है।
- कन्या की आयु 18 वर्ष होने के उपरांत उसके विवाह के लिए खाते को समय पूर्ण होने के पहले भी बंद किया जा सकता है।
- खाता पूरे देश में एक डाकघर/बैंक से दूसरे डाकघर/बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- खाता खोले जाने की तारीख से 21 वर्ष पूर्ण होने पर खाता परिपक्व हो जाता है।
- खाते में जमा राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत छूट उपलब्ध है।
- खाते में अर्जित सम्पूर्ण ब्याज आयकर अधिनियम की धारा 10 के तहत कर मुक्त है।
- सुकन्या समृद्धि योजना में केवल दो बेटियों का ही खाता खुलवाया जा सकता है हालांकि तीसरी बेटी के खाता खोलने का भी प्रावधान था, परन्तु उसका इनकम टैक्स सेक्शन 80c में लाभ नहीं दिया जाता था। लेकिन अब नए बदलाव के अनुसार तीसरी बेटी को भी सेक्शन 80c में टैक्स बेनिफिट दिया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना की पात्रता
- आवेदक को भारत की नागरिक होना चाहिए।
- Sukanya Samriddhi Yojana खाता बालिका के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावकों द्वारा ही खोला जा सकता है।
- बालिका की आयु खाता खोलते समय 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- एक परिवार की केवल दो बेटी के नाम पर ही अकाउंट खोले जा सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत गोद ली गई बेटी के नाम पर भी सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते है।
Sukanya Samriddhi Yojana के दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदिका का जन्म प्रमाण पत्र
- आवेदिका का आधार कार्ड
- आवेदिका का निवास प्रमाण पत्र
- आवेदिका के माता – पिता का पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि)
- आवेदिका के माता – पिता का मोबाइल नंबर
- लड़की के माता-पिता या कानूनी अभिभावक के निवास का प्रमाण पत्र (पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या टेलीफोन बिल, मतादाता पहचान पत्र, राशन कार्ड)
- अभिभावक का एफिडेविट (जुड़वा या तिड़वा होने पर)
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate
2026 के लिए सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर 8.2% प्रति वर्ष है (सालाना कंपाउंडिंग)।
यह कई फिक्स्ड डिपॉजिट और दूसरी सरकारी योजनाओं से ज़्यादा है, जो SSY को निवेशकों के लिए बहुत आकर्षक बनाता है।
SSY अकाउंट के लिए ब्याज की गणना कैलेंडर महीने के सबसे कम बैलेंस पर की जाती है, यानी महीने की पाँचवीं तारीख और महीने के आखिर के बीच।
ब्याज हर फाइनेंशियल साल के आखिर में एक बार क्रेडिट किया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए अधिकृत बैंक
Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा 28 अधिकृत बैंको में से किसी भी बैंक में सुकन्या समृद्धि खाता खोल सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
ऐक्सिस बैंक
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
इलाहाबाद बैंक
स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH)
पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
सिंडीकेट बैंक
कॉर्पोरेशन बैंक
स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ)
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM)
बैंक ऑफ इंडिया (BOI)
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)
केनरा बैंक
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP)
स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT)
आईडीबीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM)
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
यूको बैंक
इण्डियन बैंक
सुकन्या समृद्धि योजना में टैक्स कैसे बचा सकते है?
Sukanya Samriddhi Yojana में तीन तरह से टैक्स मे छूट मिलती है। पहली छूट इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत 1.50 लाख तक सलाना निवेश पर मिलती है। दूसरी छूट सुकन्या समृद्धि से मिलने वाले रिर्टन पर टैक्स नही लगता है। तीसरी छूट सुकन्या समृद्धि की मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम पर टैक्स नहीं लगता है।
Sukanya Samriddhi Yojana Form
सुकन्या समृद्धि योजना का फॉर्म कहाँ भरा जाता है?
सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर, भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर जाकर, पब्लिक सेक्टर बैंक जैसे SBI, PNB, BOB में जाकर , प्राइवेट क्षेत्रों के बैंक जैसे ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक में जाकर या वेबसाइट से डाउनलोड करके भरा जा सकता है।
Sukanya Samridhi Yojana Form PDF
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कैसे खुलवायें?
- सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक की शाखा में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको सुकन्या समृद्धि योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म पोस्ट ऑफिस या बैंक में जमा कर देना होगा।
- इसके अलावा आपको खाता खुलवाने के लिए प्रीमियम राशि जमा करनी होगी।
- इसके बाद अधिकारी द्वारा आवेदन की पावती दी जाएगी, जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
- इस तरह से आप आसानी से सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवा सकते हैं।
Sukanya Samridhi Yojana PDF
Sukanya Samriddhi Yojana FAQ
Q.1 सुकन्या खाता खोलने की उम्र कितनी है?
Ans. जन्म से लेकर 10 साल तक की उम्र की लड़की के माता-पिता सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवा सकते हैं।
Q.2 सुकन्या खाता कौन सी बैंक में खुलवाना चाहिए?
Ans. आप सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट किसी भी अधिकृत बैंक शाखा या डाकघर शाखा में खोल सकते हैं। आप इसे नेट बैंकिंग की सुविधा के साथ ऑनलाइन भी सेट-अप कर सकते हैं।
Q.3 Sukanya Samriddhi Yojana खाते में न्यूनतम जमा राशि क्या है?
Ans. सुकन्या समृद्धि खाते में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपये है।
Q.4 सुकन्या समृद्धि मासिक है या वार्षिक?
Ans. मासिक अंशदान प्रत्येक माह की पहली तारीख को किया जाना है। वार्षिक योगदान हर साल 1 अप्रैल को किया जाना है।
Q.5 सुकन्या योजना में 14 वर्ष तक ₹ 1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा?
Ans. सुकन्या योजना में 15 वर्ष तक ₹ 1000 जमा करेंगे तो 18 वर्ष में कितना मिलेगा योजना में नया खाता खुलवाने की तारीख से अगले 15 साल तक यदि आप हर महीने 1000 रुपये जमा करते हैं तो समय पूरा होने पर सालाना 8% ब्याज दर से 21 साल के बाद 5 लाख 58 हजार 407 रुपये मिलेंगे।
Q.6 Sukanya Samriddhi Yojana में कितने साल तक पैसा जमा करना पड़ता है?
Ans. सुकन्या समृद्धि योजना 21 साल में मैच्योर होती है। हालांकि, लड़की की उम्र 18 साल होने के बाद पढ़ाई के लिए इस खाते से राशि निकाली जा सकती है. पूरी रकम 21 साल के बाद ही निकाली जा सकती है।
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
MP Government & Private Job Alert Link
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
