Atal Pension Yojana – अटल पेंशन योजना का बेमिसाल फायदा, ऑनलाइन अप्लाई
Atal Pension Yojana Benefits In Hindi
Atal Pension Yojana Scheme Details In Hindi
अटल पेंशन योजना क्या है?
अटल पेंशन योजना लोगों के लिए काफी फायदेमंद सामजिक सुरक्षा स्कीम है। अटल पेंशन योजना में निवेश करने से 60 वर्ष की आयु होने के बाद के खर्च करने के लिए आपको नियमित आय मिलती है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जून 2015 को की गयी थी। PM Atal Pension Yojana के तहत पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के द्वारा किये गए निवेश तथा उम्र के हिसाब से निश्चित की जाती है। अटल पेंशन योजना 2025 में ना केवल आप कम राशि जमा करवाकर हर माह ज्यादा पेंशन के हकदार हो सकते हैं, बल्कि असामयिक मृत्यु की दशा में अपने परिवार को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी जैसे अमाउंट चार्ट ,रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, पात्रता ,जरुरी दस्तावेज़ आदि प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े।
अटल पेंशन योजना का उद्देश्य
सरकारी नौकरी में पहले लोगों को पेंशन की टेंशन नहीं होती थी, लेकिन अब प्राइवेट हो या सरकारी नौकरी (सेना को छोड़कर) सभी को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की टेंशन होने लगती है। कई बार तो ऐसा भी होने लगा है कि लोग अपनी जरूरत की चीजें भी पेंशन के चक्कर में नहीं लेते और पैसा इकट्ठा करने में परेशान हो जाते हैं। इसके चलते यह भी हो जाता है कि टैक्स की टेंशन दूसरी तरफ परेशान करने लगती है। ऐसे में अगर व्यक्ति फाइनेंशियल प्लानिंग के तहत पेंशन स्कीम में पैसा लगाता है तो उसे अपने बुढ़ापे की टेंशन नहीं लेनी होगी। देश में सरकार की ओर से और निजी कंपनियों की ओर से पेंशन योजनाएं लाई गई हैं।
अटल पेंशन योजना के क्या क्या लाभ है? Atal Pension Yojana Benefits 2025
- अटल पेंशन स्कीम की सबसे खास बात है कि यह योजना सरकार की ओर से जारी की गई है इसलिए इसकी गारंटी सरकार की है।
- अटल पेंशन स्कीम योजनाधारक की मृत्यु के बाद भी चालू रहती है पेंशन, यानी योजनाधारक के ऊपर आश्रित को भी इस योजना का लाभ मिलता है।
- मृत्यु के बाद पति या पत्नी को यह पेंशन मिलती रहेगी।
- अगर अटल पेंशन योजना में निवेश किया जाता है, तब 60 वर्ष की आयु से लेकर बाकी जीवन काल तक 1,000 रुपये प्रति माह से लेकर 5,000 रुपये प्रति माह की पेंशन मिलेगी, यानी अटल पेंशन योजना में पेंशन 1,000, 2,000, 3,000, 4,000 या 5,000 रुपये प्रति माह तक मिलती है।
- पति या पत्नी के निधन के बाद जमा राशि (जो भी 60 वर्ष की आयु तक जमा हो गयी थी) नोमिनी को दे दी जाती है।
- इसका एक लाभ यह है कि यदि योजना के समय से पहले ही स्कीम धारक की मृत्यु हो जाती है तब, जमा राशि नोमिनी को दे दी जाती है।
- इतना ही नहीं, इसमें पत्नी (पति अगर पत्नी स्कीम धारक है तब) को स्कीम चालू रखने की भी छूट होती है। वह 60 वर्ष की आयु तक योजना में पैसा जमा कर स्कीम चालू रख सकती है और फिर उसका पूरा लाभ उठा सकती है।
- इस योजना के लिए राशि सालाना, छमाही, त्रैमासिक या फिर मासिक दी जा सकती है। अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आपको कितनी पेंशन मिलेगी, यह बात आपकी योगदान राशि और योजना में प्रवेश की आयु पर निर्भर करती है।
- इस योजना का एक और लाभ है कि 60 वर्ष की आयु से पहले अटल पेंशन योजना का खाता बंद किया जा सकता है। 60 वर्ष की आयु से पहले निधन या किसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अटल पेंशन योजना खाता बंद किया जा सकता है।
- योजना में खाताधारक को पैसा जमा करने पर टैक्स में भी छूट मिलती है। अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए धारा 80 सीसीडी (1) और धारा 80 सीसीडी (1 बी) के तहत टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं। धारा 80 सीसीडी (1) के तहत, आप अपनी वार्षिक आय के 20% तक के लिए अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं।
अटल पेंशन योजना 52 लाख नए सब्सक्राइबर
PM पेंशन योजना में हमारे देश के लोगों की रूचि साल दर साल बढ़ती जा रही है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी कई लोगो ने अटल पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन किया है। इस रजिस्ट्रेशन को देखते हुए यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि अब आम आदमी बचत योजनाओं को लेकर ज्यादा चिंतित हो गया है और अपने भविष्य की सुरक्षा का महत्व समझ रहा है। 2020-21 के दौरान अब तक 52 लाख नए निवेशकों ने Atal Pension Yojana के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराया है। जिसके तहत कुल नामांकन 31 दिसंबर 2020 तक 2.75 करोड़ को पार कर गया है।
- भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 15 लाख से अधिक नए अटल पेंशन योजना ग्राहकों का नामांकन किया गया है। जबकि अन्य बैंक जैसे कि केनरा बैंक, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बरोड़ा, एयरटेल पेमेंट्स बैंक लिमिटेड, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक आदि द्वारा 1 लाख नए अटल पेंशन ग्राहकों का नामांकन किया गया है।
- इस योजना की लोकप्रियता को देखते हुए पीपीएफआरडीए अटल पेंशन योजना अभियान को और प्रचलित करेगी। प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि के द्वारा इस योजना को और प्रचलित किया जाएगा।
अटल पेंशन योजना नई अपडेट
इस योजना में अब साल में किसी भी समय पेंशन को बढ़ाया या घटाया जा सकेगा। इस नई सुविधा से Atal Pension Yojana में रजिस्टर्ड 2.28 करोड़ सब्सक्राइबर्स को लाभ होगा। यह नई सुविधा एक जुलाई से प्रभावी हो गई है। PFRDA ने सभी बैंकों को साल में किसी भी समय पेंशन राशि में कमी या वृद्धि को प्रोसेस करने का निर्देश दिया है। हालांकि, एक वित्त वर्ष में एक बार ही इस सहूलियत का लाभ उठाया जा सकता है।
Atal Pension Yojana Online Apply करने के आवश्यक डाक्यूमेंट्स और पात्रता
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए तथा बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आवेदक का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- स्थायी पता का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
पेंशन योजना कितनी है?
पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी, यह बात उसके निवेश पर निर्भर करती है। इस योजना के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति रोज़ाना 7 रूपये बचाकर महीने का 210 रूपये का निवेश करता है तो वह सालाना 60 हज़ार रूपये तक पेंशन प्राप्त कर सकता है। यह निवेश व्यक्ति को 18 वर्ष की आयु से करना होगा।
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट
Age of entry | Years of contribution | First Monthly pension of Rs.1000/- | Second Monthly pension of Rs.2000/- | Third Monthly pension of Rs.3000/- | Fourth Monthly pension of Rs.4000/- | Fifth Monthly pension of Rs.5000/– |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन योजना कैसे बंद करे?
जानिए APY अकाउंट बंद करने से रिफंड प्रॉसेस की डिटेल?
अटल पेंशन अकाउंट बंद करने की प्रक्रिया
APY अकाउंट क्लोजर फॉर्म: अगर आप मेच्योरिटी के पहले अटल पेंशन योजना से बाहर निकलना चाहते हैं तो इसकी भी सुविधा दी गई है। 60 की उम्र होने के पहले कभी भी आप APY योजना से बाहर निकल सकते हैं। इसके लिए आपका जिस बैंक में अकाउंट है, उस बैंक में एपीवाई अकाउंट क्लोजर फॉर्म भरकर जमा करना होता है। इस फॉर्म में आप स्वैच्छिक निकास का कारण भी लिख सकते हैं। बैंक में कुछ दिन में आपके फॉर्म की जांच-पड़ताल करके आपका अकाउंट क्लोज कर दिया जाता है। जिसके बाद आपका रिफंड आपके बचते खाते में आ जाएगा।
अटल पेंशन अकाउंट क्लोजर फॉर्म आनलाइन डाउनलोड
एपीवाई अकाउंट क्लोजर फॉर्म आप NSDL की वेबसाइट https://www.npscra.nsdl.co.in/nsdl-forms.php से भी डाउनलोड कर सकते हैं.
Direct Download – Click Here
अटल पेंशन योजना अकाउंट क्लोजर फॉर्म पर क्या जानकारी भरनी होगी?
पहले एपीवाई से बाहर निकलने के लिए कुछ शर्तें थीं, जैसे किसी बड़ी बीमारी या सब्सक्राइबर की डेथ होने की स्थिति में। लेकिन बाद में वॉलंटियरी एग्जिट का विकल्प भी मिल गया। अकाउंट क्लोजर फॉर्म में अपना PRAN नंबर, बचत खाते की डिटेल और निकासी की वजह बतानी होती है।
अटल पेंशन रिफंड की प्रक्रिया
सबसे पहले बैंक यह देखते हैं कि आपके अकाउंट में कितने पैसे जमा है। साथ ही बैंक यह भी चेक करेगा कि सरकार ने कितना योगदान दिया है। सरकार की ओर से किया जाने वाला अंशदान और उस पर जो इनकम हुई है, वह रकम वापस नहीं की जाएगी। अकाउंट के रख रखाव का खर्च भी आपके अकाउंट से काट लिया जाएगा। इसके बाद आपके बचा हुआ फंड आपके सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
लेकिन अगर किसी गंभीर बीमारी या मृत्य होने पर APY को बंद करना चाहते हैं तो कुछ भी कटौती नहीं की जाती। इनकम के साथ-साथ सब्सक्राइबर और गर्वनमेंट के योगदान दोनों को वापस कर दिया जाता है।
अटल पेंशन योजना निकासी
- 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर: 60 वर्ष पूरे होने के बाद अटल पेंशन योजना से ग्राहक निकासी कर सकता है। इस स्थिति में ग्राहक को पेंशन निकासी के बाद पेंशन प्रदान की जाएगी।
- सब्सक्राइबर की मृत्यु की स्थिति में: यदि सब्सक्राइबर की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की राशि सब्सक्राइब के पति या पत्नी को प्रदान की जाएगी। और यदि दोनों की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन कॉरपस उनके नॉमिनी को लौटा दिया जाएगा।
- 60 वर्ष की आयु से पहले निकासी: अटल पेंशन योजना से 60 वर्ष से पहले निकासी की अनुमति नहीं है। लेकिन कुछ असाधारण परिस्थितियों में विभाग द्वारा इसकी अनुमति दी गई है। जैसे कि यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है या फिर किसी टर्मिनल रोक की स्थिति में।
अटल पेंशन योजना में दंड शुल्क क्या लगता है?
व्यक्तियों को खाता रखरखाव के लिए मासिक सदस्यता शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। यदि जमाकर्ता नियमित भुगतान नहीं करता है, तो बैंक सरकार द्वारा उल्लिखित दंड शुल्क लगा सकता है। जुर्माना राशि निवेश राशि पर निर्भर करती है, जो नीचे दी गई है।
- INR 1 हर महीने जुर्माना, अगर प्रति माह योगदान राशि INR 100 तक है।
- INR 2 हर महीने जुर्माना, अगर प्रति माह योगदान राशि INR 101- INR 500 के बीच है।
- INR 5 हर महीने जुर्माना, अगर प्रति माह योगदान राशि INR 501 – INR 1,000 के बीच है।
- INR 10 हर महीने जुर्माना, अगर प्रति माह योगदान राशि INR 1,001 के बीच है।
अटल पेंशन योजना के नियम
छह महीने तक जमा नहीं किया तो खाताधारी का खाता सील कर लिया जाएगा।
12 महीने तक जमा नहीं किया, तो खाताधारी का खाता निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
24 महीने तक जमा नहीं किया तो खाताधारी के खाते को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट
नेशनल पेंशन सिस्टम और अटल पेंशन योजना के ग्राहकों की शिकायत को हल करने के लिए एक लोकपाल नियुक्त किया गया है। यह लोकपाल पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किया है। कोई भी ग्राहक जिसकी शिकायत दर्ज करने के 30 दिन के अंदर हल नहीं की गई है या फिर प्रदान किए गए समाधान से वह संतुष्ट नहीं है तो वह एनपीएस ट्रस्ट के साथ शिकायत दर्ज कर सकता है। एनपीएस ट्रस्ट द्वारा शिकायत प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर ग्राहक को जवाब दिया जाएगा और उनकी शिकायत का जल्द से जल्द हल किया जाएगा।
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत कर में छूट
नेशनल पेंशन स्कीम की तरह ही यदि आप Atal Pension Yojana में निवेश करते हैं तो आपको कर लाभ प्रदान किए जाएंगे। यह कर लाभ इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 CCD (1B) के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे। सेक्शन 80 CCD (1B) के अंतर्गत निवेशक को ₹50000 की इनकम टैक्स डिडक्शन प्रदान की जाएगी।
Atal Pension Yojana में सरकार का सह-समन्वय प्राप्त करने के लिए कौन पात्र नहीं है?
किसी भी वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थी APY के तहत सरकारी सह-योगदान का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं हैं। नीचे, हमने कुछ अधिनियमों को साझा किया है, जिसके लिए सरकार का समन्वय प्रदान नहीं किया गया है-
- कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952।
- कोयला खान भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1948।
- सीमन्स प्रोविडेंट फंड एक्ट, 1966
- असम चाय बागान भविष्य निधि और विविध प्रावधान, 1955।
- जम्मू कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1961।
- कोई अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना।
अटल पेंशन योजना ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
- यदि आप योजना शुरू करना चाहते हैं तो आपको यहां पर दिए गए अटल पेंशन वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
- वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके पास अटल पेंशन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लिंक दिखाई देगा।
- LINK पर क्लिक करें।
- अब अटल पेंशन योजना form pdf को डाउनलोड करें।
- इस एप्लीकेशन फॉर्म में जो भी जानकारी पूछी गई है उसको ध्यानपूर्वक भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अटल पेंशन योजना form pdf – Click Here
अटल पेंशन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?
- जो इच्छुक व्यक्ति प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं वह सबसे पहले अटल पेंशन योजना के नियम जान लें।
- इसके बाद किसी भी राष्ट्रीय बैंक में अपना बचत खाता खुलवा ले।
- उसके बाद प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आधार कार्ड ,मोबाइल नंबर आदि भर दीजिये।
- आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात् बैंक मैनेजर के पास जमा कर दीजिये। इसके बाद आपके सभी पत्रों का सत्यापन कर अटल पेंशन योजना के अंतर्गत आपका बैंक खाता खोल दिया जायेगा।
मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के बिना अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अकाउंट खोलने की प्रक्रिया
वह सभी लोग जिनके पास बैंक खाता है लेकिन वह नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं कर रहे हैं। जल्द ही अटल पेंशन योजना के अंतर्गत उनके लिए खाता खोलना आसान हो जाएगा। जल्द ही पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत मौजूदा बचत खाताधारकों को ऑन बोर्डिंग के लिए वैकल्पिक चैनल शुरू करने की अनुमति दी गई है। इस चैनल के माध्यम से अब बिना मोबाइल ऐप तथा नेट बैंकिंग के खाता धारक अटल पेंशन योजना के अंतर्गत अपना खाता खोल सकता है।
- पहले अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाता सिर्फ मोबाइल ऐप तथा नेट बैंकिंग के माध्यम से ही खाता खोला जा सकता था। लेकिन अब इस नए कदम की वजह से खाताधारक बिना मोबाइल ऐप तथा नेट बैंकिंग के अपना खाता खोल सकते हैं।
- यदि आप अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाता खोलना चाहते हैं तो आपको बैंक से संपर्क करना होगा, जहां आपका बचत खाता है। वहां से आपको पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना होगा। इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पंजीकरण फॉर्म से अटैच कर करके यह पंजीकरण फॉर्म उसी बैंक में जमा कर देना होगा। आपको फॉर्म साथ अपना एक वैध फोन नंबर भी देना होगा, जिस पर आपको सभी S.M.S. प्राप्त होंगे।
अटल पेंशन योजना कैसे चेक करें
इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से अब अटल पेंशन योजना के लाभार्थी हाल के पांच योग दानों की जांच निशुल्क कर सकते हैं। इसी के साथ अटल पेंशन योजना लेनदेन की डिटेल तथा ई PRAN भी डाउनलोड किया जा सकता है। अपनी लेनदेन की डिटेल देखने के लिए लाभार्थी अटल पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
इस वेबसाइट पर जाकर उन्हें APY e-PRAN/ Transaction Statement View पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें लोगिन करना होगा।
जिसके लिए उन्हें अपने PRAN और बचत बैंक खाते की डिटेल देनी होगी। यदि PRAN नंबर नहीं है तो लाभार्थी अपने नाम, खाता तथा जन्म तिथि के माध्यम से भी अपना अकाउंट लॉगिन कर सकता है। उमंग ऐप के माध्यम से अटल पेंशन योजना के अंतर्गत लेनदेन की राशि, सदस्य राशि की कुल होल्डिंग, लेनदेन डिटेल आदि भी देखी जा सकती है।
अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको APY-कंट्रीब्यूशन चार्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने कंट्रीब्यूशन चार्ट खुल कर आ जाएगा।
- आप इस चार्ट में कंट्रीब्यूशन डिटेल चेक कर सकते हैं।
- आप इस चार्ट को डाउनलोड करके फ्रेंड भी कर सकते हैं।
अटल पेंशन योजना प्रीमियम चार्ट PDF Download – Click Here
Atal Pension Yojana In Hindi Pdf
APY Subscriber Registration Form PDF |
||||||||||||
APY Subscriber Registration PDF Form – Swavalamban Yojana Subscribers |
||||||||||||
Atal Pension Yojana Premium Chart PDF |
||||||||||||
Subscriber details Modification and Change of APY-SP Form PDF |
||||||||||||
Form to upgrade / downgrade pension amount under APY PDF |
||||||||||||
APY death & spouse continuation form pdf |
||||||||||||
Voluntary Exit APY Withdrawal Form PDF |
||||||||||||
APY Application for Banks to be registered under Atal Pension Yojana PDF |
||||||||||||
APY – Service Provider Registration Form PDF |
||||||||||||
Subscriber Grievance Registration(G1) Form PDF for APY Subscriber |
||||||||||||
Atal Pension Yojana Calculator / NPS Calculator |
||||||||||||
Atal Pension Yojana PDF | Click Here | |||||||||||
APY – Contribution Chart | Click Here | |||||||||||
Atal Pension Yojana Official Website |
Click Here | |||||||||||
Join Facebook Page | Click Here | |||||||||||
Subscribe YOUTUBE CHANNEL | Click Here |
हम उम्मीद करते हैं की आपको PM अटल पेंशन योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
MP Government & Private Job Alert Link – Click Here
MP Jobs WhatsApp Channel – Click Here
Total Job Alert – Click Here
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश