बारिश के मौसम में कीड़े मकोड़े से बचने के उपाय, बारिश के कीट-पतंगे कर सकते हैं बीमार
बरसाती कीड़े भगाने के उपाय
How To Keep Away Bugs In Rainy Season In India
बारिश के मौसम में घर में कीट-मकोड़े को कैसे कम करें
वैसे तो बारिश का मौसम बहुत ही सुहाना होता है लेकिन बारिश के मौसम शुरु होते ही कीड़े-मकोड़े अपने बिल से बाहर आने लगते है जिससे इन कीड़े-मकोड़े से काटने का डर बढ़ जाता है। जिस जगह पर पानी का जमाव ज्यादा होता है उसी जगह पर कीड़े- मकोड़े ज्यादा पनपते है। बारिश शुरू होते ही अलग-अलग तरह के कीड़े-मकोड़े देखने को मिलते हैं क्योंकि हवा में नमी और पानी जमा होने की वजह से इस मौसम में कीड़ों की प्रजनन दर तेजी से बढ़ती है। अगर ये कीड़े किसी को अपना शिकार बना ले ये कीड़े उन्हें तुरन्त ही बीमार कर देते है। इनमें कुछ कीड़े बहुत जहरीले होते हैं। अगर ये हमारी त्वचा पर चल जाएं, तो खुजली, जलन या सूजन हो सकती है। इसलिए यह जरुरी है कि बारिश के मौसम में अपने घर की साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखें। अगर यह कीड़े हमारे रसोईघर में पहुंचकर खाने-पीने की चीजों में पड़ जाएं और उन्हें खाने से हमें कई प्रकार के हमें संक्रामक बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप इन कीड़े-मकोड़े परेशानियों से बचना चाहते हैं, और इन्हें अपने घर से दूर रखना चाहते हैं। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ आसान घरेलू टिप्स बताने जा रहे है जिसे आप आजमा सकते हैं और इनकी मदद से कीट-पतंगे आपके घर में नहीं आ पाएंगे। अगर वे आ भी जाते है तो तुरंत बाहर निकल जाएंगे।
कीट-पतंगों को दूर भागने के लिए आसान घरेलू टिप्स
- घर के खिड़की दरवाजे बंद रखें।
- पोछा लगाते समय फाइनल का इस्तेमाल करे।
- घर में गिला या सुखा कचरा न जमा होने दे।
- घर के पौधे के आसपास की सफाई रखें।
- खिडकियों पर जाली लगाके रखें।
- घर के भीतर या आसपास बिल्कुल पानी जमा न होने दे।
- छत या बालकनी की लाइट्स ऑन नहीं रखें।।
- कचरे के डिब्बे को बंद करके रखें।
कीड़े-मकोड़े भगाने के घरेलू उपाय
नीम का तेल का उपयोग :- घर से कीड़ों को भगाने के लिए नीम का तेल एक अच्छा विकल्प है। थोड़ा सा नीम का तेल ले इसमें आवश्कता अनुसार पानी को मिला दें। नीम के तेल और पानी से बने इस मिश्रण को घर के अन्दर और बाहर छिड़क दें। नीम के तेल की गंध से कीड़े मकोड़े को पसंद नहीं है वो घर के बहार चले जायेंगे। यह कीड़ों और मकोड़ों के घर के बहार रखने का सबसे सस्ता और आसान तरीका है।
काली मिर्च का उपयोग:- काली मिर्च से भी कीड़े दूर भाग जाते है। थोड़ी सी काली मिर्च पानी में मिला दे। फिर से इस पानी को घर के सभी कोनों में छिड़क दे। काली मिर्च के स्मेल से भी कीड़े दूर भाग जाते हैं। यह भी तरीका बहुत अच्छा और सरल है घर से कीड़े भागने का।
नींबू और बेकिंग सोडा उपयोग:- एक बोतल में थोडा सा पानी ले और उसमे नींबू का रस और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला ले। फिर से इस पानी को घर के सभी कोनों में और बाहर भी छिड़क दे। खासकर इस पानी को रसोई, बाथरूम और सोने वाले कमरे में ज्यादा छिड़कें। इस घरेलू नुस्खे का उपयोग करके भी हम अपने घर से कीड़े को भगा सकते हैं और इसे सप्ताह में एक बार जरूर फॉलो करे।
कीटनाशक का उपयोग:- कीड़ों को दूर भागने के लिए कीटनाशक बहुत ही उपयोगी हैं। सबसे पहले आप बाजार से कीटनाशक स्प्रे ले। वैसे तो बाजार में अनेको प्रकार के कीटनाशक उपलब्ध हैं इनमे से जो आपको ठीक लगे उसका प्रयोग कर सकते हैं। कीटनाशक स्प्रे का उपयोग करने से पहले आप बोतल पर लिखे गए निर्देश जरूर पढ़ें और इसे फॉलो भी करे। नहीं तो आपके लिए ये कीटनाशक हानिकारक साबित हो सकता हैं। इसका प्रयोग करते समय दस्ताने और मास्क जरुर पहने। तब आप इस कीटनाशक स्प्रे से घर के सभी कोने और दरारों पर स्प्रे कर दे। कीटनाशक का उपयोग ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।
कपूर का उपयोग :- वैसे कपूर का उपयोग पूजा करने में किया जाता हैं। लेकिन इसका दूसरा प्रयोग कीड़ों को भागने के लिए भी किया जाता है हैं। आप रोज शाम के समय घर में दो तीन कपूर जलाएं और इसे पूरे घर में घूमा दें, जैसे-जैसे इसका धुंआ घर में फैलेगा, वैसे वैसे यह धुंआ कीड़े पर असर करना शुरू करेगा। कपूर की गंध से कीड़े दूर भाग जायेंगे। यह भी तरीका बहुत ही सरल है घर से कीड़े भागने का।
अगर ये सब घरेलू उपाय करने के बाद भी कीड़ों नहीं भाग रहे है और आप घर में कीड़े मकोड़ो से ज्यादा परेशान है। तो आपको साल में एक बार पेस्ट कण्ट्रोल जरुर करवाना चाहिए ताकि आप इन घर में आने वाले कीड़े मकोड़ो से ज्यादा परेशान न हो।
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
MP Government & Private Job Alert Link
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश