MP Kanya Abhibhavak Pension Yojana Ekyc – मोबाइल से कैसे करें? – टोटल फ्री में
MP Kanya Abhibhavak Pension Yojana Ekyc Link
मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन E-Kyc कैसे करें?
MP Kanya Abhibhavak Pension Yojana Ekyc Online
MP Kanya Abhibhavak Pension Yojana Ekyc Online – मध्य प्रदेश सरकार का समग्र पोर्टल एक ऑनलाइन मंच है जो नागरिकों और सरकारी सेवाओं के बीच एक सेतु का काम करता है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कन्या अभिभावक पेंशन योजना के लिए समग्र आईडी का होना आवश्यक है। समग्र में राज्य के प्रत्येक परिवार को एक यूनिक परिवार आईडी विशिष्ट पहचान के लिए दी जाती है और प्रत्येक सदस्य की एक अलग आईडी दी जाती है, जिसे समग्र आईडी कहा जाता है। अभी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कन्या अभिभावक पेंशन योजना के लिए Mukhyamantri Kanya Abhibhavak Pension E-kyc होना बहुत जरुरी है। यह Mukhyamantri Kanya Abhibhavak Pension Yojana E-kyc Online आप घर बैठे आपके अपने मोबाइल से कर सकते हैं। यहां हम मोबाइल से E-kyc करना बता रहे हैं।
मोबाइल से MP Kanya Abhibhavak Pension Yojana Ekyc कैसे करें?
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने मोबाइल से कन्या अभिभावक पेंशन योजना E-kyc Online कर सकेंगे।
- Kanya Abhibhavak Pension Yojana E-kyc Portal – सर्वप्रथम समग्र पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे।
- जैसे ही समग्र पोर्टल ओपन करेंगे तो आपको मैसेज दिखेगा, जिसमें समग्र पार्टल पर E-kyc के लिए क्लिक करें ऑप्शन दिया होगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करें ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको अपनी समग्र आइडी और कैप्चा डालकर खोजें बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। इसमें अगर आपका मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है तो आपको नया मोबाइल नंंबर दर्ज करें का ऑप्शन दिखेगा,उसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालेंगेे फिर ओटीपी भेजें पर क्लिक करेंगे।
- यदि आपका मोबाइल नंबर समग्र में पहले से लिंक है तो मोबाइल नंबर जो की समग्र में पंजीकृत है ऑप्शन दिखेगा, उसमें आपका मोबाइल नंबर के आखरी चार नंबर दिखाई देंगे अब आपको यदि मोबाइल नंबर बदलना है तो अपडेट करें बटन पर क्लिक करना होगा। और अगर आपको मोबाइल नंबर नहीं बदलना तो ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप ओटीपी भेजे पर क्लिक करेंगे तो आपके द्वारा दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा गया है का मैसेज दिखेगा उस मैसेज को बंद करेंगे तो आपके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी प्रविष्ट करें ऑप्शन दिखेगा उसमें ओटीपी डालकर सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करेंगे।
- अब एक नया पेज ओपन होगा। इसमें आपको आधार नंंबर या वर्चुअल आई.डी. डालना होगी। आधार नंंबर दर्ज करें के ऑप्शन में आप अपना आधार नंंबर डालेंगे।
- इसके बाद ओटीपी द्वारा KYC करना चाहते है तो ओटीपी द्वारा ऑप्शन पर क्लिक करेंगे और बायोमैट्रिक द्वारा करना चाहते है तो बायोमैट्रिक के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- अगर आप ओटीपी द्वारा पर क्लिक करते है तो फिर आपकी सहमति देने के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करेंगे।
- फिर इसके बाद आधार से ओटीपी का अनुरोध करें के बटन पर क्लिक करेंगे।
- अब ओटीपी आपके मोबाइल नं. पर भेज दिया का मैसेज दिखाई देगा। अब मैसेज को बंद करेंगे।
- अब मोबाइल नं. पर प्राप्त ओटीपी का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसमें आप ओटीपी दर्ज करेंगे, और फिर स्वीकार करें के बटन पर क्लिक करेंगे।
- जैसे ही क्लिक करेंगे तो समग्र आईडी और आधार से संबंधित जानकारी आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आपसे दो शर्ते पूछी जाएगी अगर आप उन शर्तो से सहमत है तो आप उनके चेक बॉक्स पर क्लिक करेंगे।
- अगर आप हिंदी में लिखे आपके नाम को बदलना चाहते है तो जब आप दूसरे वाले चेक बॉक्स पर क्लिक करेंगे तो आवेदक का नाम का ऑप्शन दिखने लगेगा तो आप उसमें अपना नाम दर्ज कर देंगे। फिर इसके बाद स्थानीय निकाय को अनुरोध भेजें बटन पर क्लिक करेंगे।
- अब आपकी Kanya Abhibhavak Pension E-kyc सफलतापूर्वक दर्ज हो चुकी है और आपकी जानकारी 24 घंटे में अपडेट कर दी जाएगी।
- इस प्रकार मोबाइल से आपकी Kanya Abhibhavak Pension Yojana E-kyc सफलतापूर्वक संपूर्ण हो जाएगी।
Samagra Portal E-kyc, समग्र पोर्टल पर E-Kyc कैसे करें? – पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
Samagra Portal E-kyc, समग्र पोर्टल पर E-Kyc कैसे करें? – पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना – अब कन्या के विवाह के बाद माता पिता को हर माह मिलेगी पेंशन
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
| MP Government & Private Job Alert Link |
| MP Jobs WhatsApp Channel |
| Total Job Alert |
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी








