MP Rojgar Panjiyan 2026 – मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन नए बदलाव के साथ पूरा फॉर्म

 

MP Rojgar Panjiyan Renewal

MP Rojgar Registration Online Form 2026

MP Rojgar Panjiyan Download 2026

 

मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन 2026 क्या है?

जितनी कई देशों की कुल आबादी भी नहीं है,  उससे ज्यादा हमारे देश में बेरोजगारों की संख्या है। इसी बेरोजगारी की समस्या को पूरी तरह से ख़त्म करने के लिए देश में कई सरकारी योजनाएँ चलाई जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार ने भी प्रदेश के बेरोजगार लोगों के लिए “माय एमपी रोजगार पोर्टल” की शरूवात की है। इस मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर आपको अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन से अपनी शैक्षिक योग्यताओं और अनुभव के आधार पर रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो पाएंगे। MP Rojgar Portal पर बेरोजगारों के अलावा एम्प्लोयर्स के किये भी ऑनलाइन पंजीकरण करने की अनुमति है।

 

MP Rojgar Panjiyan Online करने की सुविधा

पहले MP Rojgar Registration अपने जिले के रोजगार कार्यालय में जाकर करना पड़ता था। परन्तु अब जिला रोजगार कार्यालय ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए है। इसलिए आप राज्य में हो या बाहर हो, अब आपको कही जाने की ज़रूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से Online रोजगार पंजीयन कर सकते है और इस योजना का लाभ उठा सकते है। प्यारे मित्रों आप आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े, ताकि आप आर्टिकल के माध्यम से एम पी रोजगार पंजीयन 2026 के बारे में सभी जानकारी जैसे पंजीकरण प्रकिया, डॉक्यूमेंट, पात्रता आदि को सफलतापूर्वक समझ सकें।

 

Madhya Pradesh Rojgar Panjiyan के क्या लाभ है?

इस पोर्टल में सभी लोगों को बिना किसी परेशानी के जॉब जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इससे राज्य की बेरोजगारी कम होगी और देश के विकास में मदद मिलेगी।

mp rojgar portal पर रजिस्ट्रेशन करने की कोई फीस नहीं लगती है, यह प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री है।

नौकरी ढूढ़ने वाले आवेदक इस पोर्टल में खुद अपना अकाउंट बना सकते है।

आवेदक अपनी योग्यता, प्रशिक्षण, अनुभव एवं अपनी पसंद के अनुसार अपनी जानकारी ऍमपी रोजगार पोर्टल पर अपडेट सकते है। इन्ही जानकारियों के आधार पर उन्हें रोजगार की सूचना प्राप्त होती है।

निजी कम्पनियों के मालिक जिनकी कंपनीयों में नौकरियाँ उपलब्ध है। वे भी वे अपनी कंपनी की ओर से अकाउंट खोलकर उसमे जॉब की जानकारी दे सकते है, इससे जॉब मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

ऑनलाइन रोजगार पंजीयन होने की की वजह से रोजगार पंजीकरण के लिए जगह-जगह भटकने की आवश्यकता नहीं होती।

कंपनी के मालिक और नौकरी देखने वाले आवेदक दोनों ही अपनी आवश्यकता के अनुसार अपने अकाउंट और जानकारी को अपडेट कर सकते है।

इस सभी सुविधाओं के अलावा इस MP रोजगार वेबसाइट पर जॉब फेयर के बारे में जानकारी जैसे जॉब फेयर के स्थान, तारीख और समय आदि उम्मीदवारों को बताई जाती है।

 

MP Rojgar Panjiyan Renewal कब करवाना होता है?

पोर्टल पर किया गया पंजीयन वह तीन साल तक वैध होता है। यदि इसके बाद भी नौकरी नही मिलती है, तो इसका नवीनीकरण कराया जा सकता है। किसी भी कारण से आप 3 साल बीत जाने के बाद भी MP Rojgar Panjiyan renewal नहीं करा पाते है, तो आपको फिर से नया पंजीकरण कराना होगा।

 

MP रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता और डाक्यूमेंट्स

आवेदक का मध्यप्रदेश का ही निवासी होना चाहिए

आवेदक का आधार कार्ड

शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

मोबाइल नंबर

ईमेल आईडी

पासपोर्ट साइज फोटो

 

MP Rojgar Panjiyan कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको वेबसाइट के अधिकारिक लिंक http://mprojgar.gov.in/ पर क्लिक करना है।
  • होम पेज खुल जाने के बाद आपको पंजीयन/नवीनीकरण/अपडेट करें के विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।

 

 

  • अब एक नये पेज पर बायें तरफ दिये SignUp के ऑप्‍शन पर क्लिक करेंगे तो रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म दिखने लगेगा।

  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपना नाम, उपनाम, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी, पासवर्ड आदि सही-सही भरना है। इसके बाद नीचे दिये गये चेक बॉक्‍स पर क्लिक करना होगा और Register बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपका ऍमपी रोजगार पंजीयन के अंतर्गत पंजीकरण हो जायेगा। पर ये अधूरा है, पूरा करने के लिए आपको लॉग इन करना होगा।

 

Job Seeker Login कैसे करे?

  • आपको एमपी रोजगार की ऑफिसियल वेबसाइट http://mprojgar.gov.in/ के सामने होम पेज पर जाना होगा।
  • इस होम पेज पर आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्‍चा डालना होगा। फिर सबमिट करें के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका लॉगिन हो जायेगा।

 

  • लॉगिन करने के बाद आपको स्टेप बाय स्टेप अपनी व्‍यक्तिगत जानकारी भरना होगा। इसके बाद अंत में सेव करें बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको बायें तरफ दिये शिक्षा संबंधी जानकारी विकल्‍प पर क्लिक करना होगा और अपनी क्‍वालिफिकेशन की जानकारी भरनी होगी।
  • इस प्रकार आपका मध्य प्रदेश रोजगार विभाग में ऑनलाइन पंजीयन हो जायेगा।
  • अपना रोजगार पंजीयन नंबर संभाल कर रखें। आपको कई गवर्नमेंट जॉब अप्लाई करते समय इस पंजीयन नंबर को देना होगा।

 

MP Rojgar Panjiyan कैसे निकालें?

  • सबसे प्रथम रोजगार पंजीयन नंबर जानने के लिए आप मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन पोर्टल http://mprojgar.gov.in/ में जाएँ। या इस लिंक http://mprojgar.gov.in/search-registration.html पर क्लिक करें।

 

  • अब इस पेज पर नाम, आवेदक/आवेदिका के पिता/पति के नाम एवं जन्म तिथि द्वारा सर्च करें ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप यहाँ पर अपना नाम, पिता का नाम, और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपके रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी आपके स्क्रीन पर आ जाएगी। यदि आप रजिस्टर्ड नहीं है या आपका पंजीयन पोर्टल पर नहीं है तो NOT REGISTERED का मैसज दिखाई देगा यदि NOT REGISTERED का मैसेज आता है तो आप नया पंजीयन करें।

 

मध्य प्रदेश रोजगार पोर्टल पर जॉब सर्च कैसे करे ?

  • रोजगार पंजीयन नवीनीकरण करने के लिए आपको एमपी रोजगार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्‍ट्रेशन/नवीनीकरण/अपडेट करें के विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन करना होगा।
  • आपकी प्रोफाइल ओपन हो जाएगी।

 

  • अब इस पेज में आपको ऊपर चित्र में दिखाये अनुसार सर्विसेस के ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब नये पेज पर बायें तरफ दिये ऑप्‍शन में से भर्ती एवं रोजगार ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।

 

  • अब एक नये पेज पर कुछ विकल्‍प दिखेंगें। अब आप जाॅब की जानकारी देख व आवेदन कर पाएंगे।

 

MP Rojgar Panjiyan Renewal

  • रोजगार पंजीयन नवीनीकरण करने के लिए आपको एमपी रोजगार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्‍ट्रेशन/नवीनीकरण/अपडेट करें के विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन करना होगा।
  • आपकी प्रोफाइल ओपन हो जाएगी।

 

  • अब इस पेज में आपको ऊपर चित्र में दिखाये अनुसार सर्विसेस के ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब नये पेज पर बायें तरफ दिये ऑप्‍शन में से भर्ती एवं रोजगार ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।

  • अब एक नये पेज पर कुछ विकल्‍प दिखेंगें इन विकल्‍प में से ऊपर चित्र में दिखाये अनुसार रोजगार कार्यालय में पंजीयन नवीनीकरण के ब्‍लॉक में आवेदन करें विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी जानकारी दिखने लगेगी इसमें आप अपनी जानकारी अपडेट करके सेव करें बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस प्रकार आप का रजिस्ट्रेशन रिन्यू हो जाएगा।

 

पंजीयन विवरण प्रिंट करें

  • रोजगार पंजीयन नवीनीकरण करने के लिए आपको एमपी रोजगार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको रजिस्‍ट्रेशन/नवीनीकरण/अपडेट करें के विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन करना होगा।
  • आपकी प्रोफाइल ओपन हो जाएगी।
  • अब आपको बायें तरफ दिये पंजीयन विवरण प्रिंट करें ऑप्‍शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप प्रिंट बटन पर क्लिक करके आपका रोजगार पंजीयन प्रिंंट कर सकते हैं।

 

एमपी जॉब फेयर

रोजगार विभाग मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता हैं। जिसमें बेरोजगार भाग लेते हैं और अपनी योग्यतानुसार जॉब हासिल करते हैं। जॉब फेयर की जानकारी वेबसाइट के होम पेज में दायें तरफ अपडेट होती है।

 

MP Rojgar Portal Contact Details

Directorate of Employment

रोजगार निदेशालय

6th फ्लोर, विंध्याचल भवन,
भोपाल, मध्य प्रदेश – 462004,

 

MP Rojgar Panjiyan FAQ

Q.1 क्या पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए रोजगार कार्यालय की आवश्यकता है?

Ans. आवेदन पत्र को ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है। आवेदक अपना पंजीयन वेबसाइट www.mprojgar.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं।

Q.2 मैं मध्य प्रदेश का मूल निवासी नहीं हूं, लेकिन वर्तमान में मैं मध्य प्रदेश में रह रहा हूं, क्या मैं पोर्टल पर पंजीयन कर सकता हूं?

Ans. हाँ आप पोर्टल पर गैर एम.पी श्रेणी का चयन कर पंजीयन कर सकते हैं।

Q.3 MP Rojgar Panjiyan करने की आयु सीमा क्या है?

Ans. पोर्टल पर पंजीयन करने की आयु सीमा 14 वर्ष या उससे अधिक है।

Q.4 क्या कोई दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक हैं ?

Ans. आवेदक को ऑनलाइन पंजीयन के दौरान कोई भी दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक नहीं हैं। आवेदक द्वारा ऑनलाइन फॉर्म में भरी गई जानकारी स्वघोषित मानी जाएगी।

Q.5 MP Rojgar Panjiyan के पश्चात् आवेदक की प्रोफाइल में शैक्षणिक योग्यता एवं पता इत्यादि में परिवर्तन अथवा संशोधन किस प्रकार किया जाएगा?

Ans. आवेदक लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं।

Q.6 MP Rojgar Panjiyan की वैधता क्या है?

Ans. पंजीकरण की वैधता अवधि 3 वर्ष है और 2 महीने अनुग्रह अवधि के रूप में दी गई है।

Q.7 अगर कोई पहले से नौकरी कर रहा है, तो फिर भी क्या वह पंजीयन कर सकता है?

Ans.हाँ, वह पोर्टल पर पंजीयन कर सकते है।

Q.8 अगर कोई अपना पासवर्ड भूल गया/गई है, तो उसे क्या करना चाहिए?

Ans. कृपया होम पेज पर लॉगइन बटन पर क्लिक करें. इसके बाद प्रदर्शित स्क्रीन के ठीक नीचे “Forgot password” बटन पर क्लिक के बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर सबमिट करें जिससे आपके मोबाइल नंबर पर नया पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा।

 

हम उम्मीद करते हैं कि आपको मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन  से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।

यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

 

*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*

 

*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

MP Government & Private Job Alert Link
MP Jobs WhatsApp Channel
Total Job Alert

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

 

25 thoughts on “MP Rojgar Panjiyan 2026 – मध्य प्रदेश रोजगार पंजीयन नए बदलाव के साथ पूरा फॉर्म

Comments are closed.

error: