MP Solar Pump Yojana – मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना की जानकारी – फॉर्म भरने से सोलर पंप लगने तक
MP Solar Pump Online Registration
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की जानकारी
MP Solar Pump Yojana – हमारे देश के किसान बिजली से चलने वाले पम्प की सहायता से खेतो में सिचाई करते है। जहाँ पर बिजली बार बार जाने की समस्या होती है, वहां डीज़ल पम्प का उपयोग करते है। डीज़ल पम्प का उपयोग करने से किसानो को काफी खर्च करना पड़ता है और डीजल के उपयोग से प्रदूषण भी काफी होता है। इन सभी परशानियों से निपटने की लिए राज्य सरकार ने एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना 2025 का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार किसानों को सोलर पंप वितरित करेगी। इस योजना से प्रदेश के किसानों को बहुत लाभ पहुचेगा।
मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना का उद्देश्य
एम पी सोलर पंप योजना ज़रिये सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सब्सिडी दर पर सोलर पम्प उपलब्ध करवाना चाहती है। इस योजना में केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 90% अनुदान दिया जा रहा है। इससे राज्य में बागवानी की फसलों को बढ़ावा मिलेगा। इन सोलर पम्प की सहायता से खेतो में सिचाई करने से पर्यावरण प्रदूषण कम होगा और किसानो की आय में वृद्धि होगी। इस योजना से विद्युत कंपनियों द्वारा बिजली की अस्थाई कनेक्शन को कम करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के लाभ
- इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानो को सोलर पम्प प्रदान किये जायेगे।
- MP Solar Pump Scheme 2025 का लाभ राज्य के सभी किसान उठा सकते है और सोलर पंप की मदद से आसानी से अपने खेतो में सिचाई कर सकते है।
- योजना से उन किसानों को लाभ होगा, जिनके खेतों के आसपास बिजली नहीं पहुची है।
- ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहाँ बिजली की पहुँच है किन्तु विधुत लाइन से कम से कम 300 मीटर की दूरी पर स्थित हो। उन्हें भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
- सोलर पंप योजना से किसानों पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कम हो सकेगा।
- डीजल के इस्तेमाल से होने वाले खर्च एंव प्रदूषण पर रोक लगेगी।
- राज्य के जिन क्षेत्रो में उर्जा वितरण कंपनियों द्वारा बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था नहीं की जा सकी हो। जिसके कारण किसानों को सिंचाई हेतु बिजली के अस्थायी कनेक्शन की व्यवस्था करनी पड़ती हो। ऐसे स्थान के किसानो को इस CM Solar Pump Yojana MP के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
योजना का नाम | एमपी सोलर पंप योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
शुरू किया गया | श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
विभाग | मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड |
कैटेगरी | MP Government Schemes |
लाभार्थी | प्रदेश के किसान |
लाभ | सोलर पंप पर सब्सिडी मिलेगी |
पात्रता | किसान का मध्यप्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। |
एमपी सोलर पंप योजना आधिकारिक वेबसाइट | https://cmsolarpump.mp.gov.in/ |
Solar Pump Yojana MP के दस्तावेज़
- यह योजना केवल मध्यप्रदेश के किसानों के लिए ही है। आवेदक का मध्यप्रदेश निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक के पास किसान कार्ड होना चाहिए ।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- खेती योग्य भूमि के कागज़ात
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
एमपी सोलर पंप योजना के नियम तथा दिशा-निर्देश
Madhya Pradesh Kusum Yojana हितग्राही लॉगइन कैसे करें?
- MP Solar Pump Yojana Application Form भरने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- आपको इसमें हितग्राही लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
- Mobile number दर्ज करने के बाद OTP भेंजे बटन पर क्लिक करना होगा।
- एप्लीकेशन मोबाइल पर OTP भेजकर सही नंबर की जॉंच करेगा।
- अब आपको ओटीपी दर्ज करना होगा। अगर आप पहले से रजिस्टर्ड है तो आपसे संबंधित डेशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
- और अगर आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको आपकी जानकारी भरनी होगी।
- इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।
MP Solar Pump Yojana Online Apply
सोलर पंप योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
प्रथम चरण
- MP Solar Pump Yojana Application Form भरने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- आपको इसमें नवीन आवेदन करे ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा।
- Mobile number दर्ज करने के बाद OTP भेंजे बटन पर क्लिक करना होगा। एप्लीकेशन मोबाइल पर OTP भेजकर सही नंबर की जॉंच करेगा। OTP सत्यापन के उपरांत कृषक की सामान्य जानकारी दर्ज की जानी होगी।
- इसके बाद आपको सामान्य जानकारी जैसे आवेदक का नाम ,जिला ,तहसील , गांव आदि सभी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर एक बार सामान्य जानकारी भरने के उपरांत आपको निम्न अनुसार स्क्रीन प्राप्त होगी। यहॉं पर कृषक का आधार ईकेवायसी, बैंक अकाउण्ट संबंधी जानकारी, जाति स्वाघोषणा, जमीन से संबंधित खसरे की जानकारी एवं चाहे गए सोलर पंप की जानकारी दर्ज की जानी होगी। जिसके प्रत्येक चरण नीचे दिए गए हैं-
दूसरा चरण
Solar Pump Scheme Application Form का पहला चरण भरने के बाद दूसरे चरण में आगे का फॉर्म भरना है।
यहॉं पर कृषक का आधार ईकेवायसी, बैंक अकाउण्ट संबंधी जानकारी, जाति स्वघोषणा, जमीन से संबंधित खसरे की जानकारी एवं मनपसंद सोलर पंप की जानकारी दर्ज की जानी होगी। जिसके प्रत्येक बिंदु नीचे दिए गए हैं।
समग्र पोर्टल पर E-Kyc कैसे करें? – पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
1 – आधार eKYC – किसी भी व्यक्ति की पहचान को स्थापित करने के लिए केवायसी किया जाता है। योजना के अनुरूप आधार आधारित ई- केवायसी (e-KYC) किया जाना आवश्यक है। इसे करने के लिए दो आप्शन उपलब्ध कराये गए हैं (i) OTP द्वारा (ii) बायोमेट्रिक द्वारा। जिसका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नही है, उसका eKYC बायोमेट्रिक मशीन द्वारा किया जा सकता है।
eKYC होने पर निम्न अनुसार स्क्रीन प्राप्त होगी।
यदि किसी कारणवश आधार E-KYC नही हो पाता है तो पोर्टल 3 प्रयासों के बाद स्वघोषणा पर आगे की कार्यवाही जारी रखेगा। यहॉं यह उल्लेखनीय है कि ऐसे प्रकरणों में दी गयी जानकारी का अलग से सत्यापन कराया जा सकता है एवं किसी तरह की भ्रामक एवं गलत जानकारी देने पर आवेदन खारिज किया जा सकता है।
2 – बैंक अकाउंट की जानकारी- आवेदक की बैंक संबंधी जानकारी रखने का उद्देश्य यह है कि यदि प्रकरण योजना अंतर्गत स्वीकृत नही होता है या कृषक भविष्य में योजना अंतर्गत लाभ नही लेना चाहता है। तब पंजीकरण शुल्क / जमा किए गए कृषक अंश को दिए गए बैंक अकाउण्ट में वापिस जमा कराया जा सके।
3 – समग्र की जानकारी (वैकल्पिक)- आवेदक की डेमाग्राफिक जानकारी के लिए आवश्यक है कि उसका समग्र आईडी के माध्यम से सत्यापन किया जावे। यहॉं पर आवेदक को अपना समग्र आईडी तथा परिवार आईडी की जानकारी दर्ज करना होगा।
4 – जातिवर्ग की जानकारी- आवेदक को अपनी जातिवर्ग (सामान्य, अन्य् पिछडा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) संबंधी स्वप्रमाणित घोषणा की जानी अनिवार्य है।
मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा मध्यप्रदेश, एमपी ऑनलाइन खसरा खतौनी कैसे देखें?
खसरा मैपिंग की जानकारी – योजना प्रावधान अंतर्गत राज्य में कृषि भूमि पर ही योजना का लाभ ले सकते हैं। कृषि भूमि के सत्यापन के लिए आवेदक के आधार नंबर से लिंक खसरे को चुनना होगा। यदि भूअभिलेख से खसरे प्राप्त नही होते हैं तो आवेदक अन्य खसरे चुन सकता है एवं आगे की कार्यवाही जारी रख सकता है। चुने गए अन्य खसरे का सत्यापन अलग से किया जा सकता है।
आधार से जुडे खसरे प्राप्त करना – यदि कृषक के खसरे की जानकारी आधार से जुडी हुई है तो सिस्टम स्वत: ही खसरों की सूची ले आवेगा। इसके किये संबंधित कृषक का eKYC होना आवश्यक है।
यदि संबंधित कृषक के खसरे आधार से संलग्न नही हैं तो अन्य खसरे लिंक करने के लिए क्लिक करें।
यहॉं से कृषक की भूमि जिस भी ग्राम में है, उस ग्राम को चुनें, सिस्टम चुने गए ग्राम के समस्त खसरे सूची में उपलब्ध करावेगा। ध्यान रहे कि ग्राम चुनने पर सभी खसरे की सूची प्राप्त करने में सिस्टम को कुछ समय लगता है इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
अब चुने गए खसरे को जोडने के लिए (अन्य चुने खसरे लिंक करने के लिए क्लिक करें) बटन को क्लिक करें।
अंत में (मैं प्रमाणित करता/ करती हूँ कि मेरे द्वारा दी जा रही उपरोक्त जानकारी पूर्णत: सत्य है), के चेकबाक्स को चुनकर स्वप्रमाणन देते हुए खसरे चुनकर सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करें।
सोलर पंप जानकारी– अंत में चाहे गए सोलर पंप की जानकारी नीचे दिए गए फाॅर्म अनुसार दर्ज की जानी होगी। यहां उल्लेखनीय है कि खसरा नंबर फील्डज में केवल वही खसरे नंबर आवेगें जो कि पूर्व चरण में जोडे गए हैं।
जैसे ही आप सोलर पंपिंग सिस्टम का प्रकार चुनेगें, उसके नीचे दी गयी टेबल में कृषक अंश की राशि आ जावेगी। अब सुरक्षित करें पर क्लिक करके आवेदन के अंतिम चरण में जा सकते हैं।
अब अंत में पोर्टल सभी भरी गयी जानकारी को प्रदर्शित करेगा। यहॉं पर जॉंच कर लेवें। आवश्यक होने पर किसी भी चरण पर जाकर जानकारी को बदला जा सकता है।
सबसे अंत में आवेदक को योजना की दी गयी शर्तें तथा दी गयी जानकारी की सत्यता संबंधी स्वाघोषणा दिए गए चेकबाक्स पर क्लिक कर करनी होगी।
यहॉं से जानकारी को प्रिंट कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। आवेदन को सुरक्षित करने पर पोर्टल आवेदन क्रमांक आवंटित कर SMS के माध्यम से सूचित करेगा तथा आपको ऑनलाइन पेमेण्ट हेतु आगे बढ़ायेगा।
MP Solar Pump Scheme Apply Online
Cmsolarpump Mp Gov In जिला कार्यालय संपर्क
Name | Designation | District | Mobile |
P.K. Shandilya | District Renewable Energy Officer | Vidisha | 9425365774 |
Vijay Singh Chauhan | District Renewable Energy Officer | Bhopal | 9893044853 |
Ashok Gupta | District Renewable Energy Officer | Indore / Dhar | 9407136260 |
S.K. Chauhan | District Renewable Energy Officer | Shahdol / Anuppur / Umariya | 9826226541 |
P.K. Shandilya | District Renewable Energy Officer | Raisen | 9425365774 |
Sanjay Thorat | District Renewable Energy Officer | Hoshangabad/Harda | 9300607671 |
P.K. Tiwari | District Renewable Energy Officer | Jabalpur / Katni / Mandla | 9425165435 |
U S Arora | District Renewable Energy Officer | Rewa/Satna/ Sidhi/Singrauli | 8610833673 |
R.K. Parasar | District Renewable Energy Officer | Jhabua / Alirajpur | 9827239152 |
S K Badal | District Renewable Energy Officer | Gwalior/Bhind | 9826408464 |
S.L. Bajaj | District Renewable Energy Officer | Mandsaur / Ratlam / Neemuch | 9827222217 |
P.K. Kanoje | District Renewable Energy Officer | Narsinghpur | 9424704394 |
Sunil Gahukhedkar | District Renewable Energy Officer | Chhindwara / Seoni | 9425871982 |
B.K. Sharma | District Renewable Energy Officer | Ashoknagar/ Guna | 9425196019 |
G N Shukla | District Renewable Energy Officer | Morena / Sheopur | 9425044595 |
Shivkumar Badal | District Renewable Energy Officer | Bhind | 9826408464 |
T.K. Shrivastava | District Renewable Energy Officer | Datia / Tikamgarh / Niwari | 9826999049 |
S K Faruqi | District Renewable Energy Officer | Shajapur / Agar/ Dewas | 9893845962 |
Rajendra Goyal | District Renewable Energy Officer | Khandwa / Khargaon / Badwani / Burhanpur | 9827502858 |
Vijay Singh Chauhan | District Renewable Energy Officer | Sehore | 9893044853 |
Vijay Singh Chauhan | District Renewable Energy Officer | Betul | 9893044853 |
P.K. Kanoje | District Renewable Energy Officer | Balaghat / Dindori | 9424704394 |
B K Vyas | District Renewable Energy Officer | Sagar / Damoh / Panna /Chhatarpur | 9406534414 |
Vijay Singh Chauhan | District Renewable Energy Officer | Rajgarh | 9893044853 |
Ghanshyam Sharma | District Renewable Energy Officer | Shivpuri | 9685683123 |
B K Vyas | District Renewable Energy Officer | Panna /Chhatarpur | 9406534414 |
S.L. Bajaj | District Renewable Energy Officer | Ujjain | 9827222217 |
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना विभाग का पता व फाेन नंबर
मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड
उर्जा भवन ,लिंक रोड नं. – 2
शिवाजी नगर ,भोपाल (मध्यप्रदेश)
फोन नं. 0755-2575670 , 2553595
Mukhyamantri Solar Pump Yojana FAQ
Q.1 इस स्कीम का आधिकारिक नाम क्या है?
Ans. इस स्कीम का आधिकरिक नाम मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना है।
Q.2 यह योजना किस राज्य की योजना है?
Ans. यह योजना मध्यप्रदेश की योजना है।
Q.3 इस योजना के लाभार्थियों की संख्या क्या है?
Ans. लाभार्थियों की संख्या 18 हजार है।
Q.4 मध्यप्रदेश सोलर पंप स्कीम के लिए आवेदन ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन?
Ans. इच्छुक व्यक्तियों को जानकार ख़ुशी होगी के योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। घर बैठे ही आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q.5 इस योजना में सरकार की तरफ से लाभार्थियों को क्या मदद मिलेगी?
Ans. पंप की कुल लागत का 90 प्रतिशत तक व्यय सरकार करेगी।
हम उम्मीद करते हैं की आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होंगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है।
यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
Samagra Portal E-kyc, समग्र पोर्टल पर E-Kyc कैसे करें? – पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
Samagra Portal E-kyc, समग्र पोर्टल पर E-Kyc कैसे करें? – पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
भूलेख एम पी (MP Bhulekh) – मध्य प्रदेश खसरा खतौनी नकल, भू नक्शा मध्यप्रदेश, एमपी ऑनलाइन खसरा खतौनी कैसे देखें?
*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*
*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*
MP Government & Private Job Alert Link
Our Websites –
mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्स की जानकारी
apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी
pujakaisekare.com – पूजन विधि, मंत्र, भजन, कथा, व्रत, त्यौहार, आरती, चालीसा, प्रेरक कहानियां और बहुत कुछ
bharatyatri.com – सभी यात्राओं और धर्मशालाओं की जानकारी
meribadhai.com – एक से बढ़कर एक बधाई और शुभकामनायें सन्देश
Pingback: MP Government Yojana - मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं और लिस्ट, नए अपडेट के साथ - ApniYojana.com