कोविड-19 महामारी में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय निकाय कर्मचारी, पुलिस रोजाना संक्रमित लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे है। सुरक्षा के पर्याप्त उपकरण नहीं होने से कई स्टाफ खुद भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। फिर भी कर्मचारियों अपनी जान की परवाह न कर लोगो की जान बचाने के लिए दिन रात जिम्मेदारी समझकर इस महामहारी का सामना कर रहे हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए इस महामारी में काम कर रहे योद्धाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना की शुरुआत की गयी है। यह योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर आधारित बीमा योजना है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार की योजना का विस्तार कर उसमें स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा, नगरीय विकास गृह, राजस्व एवं स्थानीय निकायों में काम कर रहे कर्मियों को भी शामिल किया है। यदि आप इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Corona Yoddha Yojana MP किन कर्मचारियों के लिए है?
इस योजना के तहत आशा कार्यकर्ता, पैरामेडिक्स, तकनीशियन, डॉक्टर, विशेषज्ञ और अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता, इसके अलावा नगरीय विकास के सभी सफाईकर्मी, राजस्व, गृह, नगरीय विकास विभाग, चिकित्सा शिक्षा, आयुष विभाग के सभी सफाई कर्मचारी, वॉर्ड ब्वाय, नर्स, शहरी और स्थानीय निकायों सहित अन्य उन विभाग के कर्मी जो कोविड-19 महामारी की रोकथाम में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा अधिकृत हैं, वे पात्र होंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना के तहत स्वास्थ्यकर्मी के अतिरिक्त अन्य सभी स्वास्थ्यकर्मी इस योजना के योग्य होंगे इस योजना का लाभ कोविड-19 के कारण जीवन की हानि, सेवा के दौरान दुर्घटना से आकस्मिक मृत्यु होने पर मिलेगा। योजना में कर्मी का आशय राज्य सरकार के विभागों के कर्मचारी या उसके बोर्ड/निगम/प्राधिकरण/एजेंसी/कम्पनियों आदि द्वारा नियुक्त स्थायी, अनुबंधित, दैनिक वेतन, आउटसोर्स एवं सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज बीमा योजना के तहत स्वास्थ्यकर्मी के अतिरिक्त अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी इस योजना में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री कोरोना योद्धा कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है।
मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना की शुरुआत 2020 में हुई थी। इसे अब एक साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। देश में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इसे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया था, ताकि कोविड-19 के कारण कोई अप्रिय घटना होने की स्थिति में उनके परिवार का ध्यान रखा जा सके। PMGKP के तहत 50 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान कराया जाता है और हेल्थ वर्कर्स की मौत होने पर परिजनों को 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। इस योजना की शुरुआत मार्च 2020 में हुई थी। इसका उद्देश्य कोरोना हेल्थ वर्कर्स को सुरक्षा प्रदान कराना है जिससे कोरोना वॉरियर्स की मौत होने पर उनके परिवार की देखभाल हो सके। स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और किसी भी अनहोनी में उनके परिवार को आर्थिक रूप से परेशान न होना पड़े, इसके लिये सरकार ने यह योजना चलाई थी, बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बड़ी संख्या में कोविड-19 महामारी में काम करने वाले कर्मचारियों भी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। कर्मियो को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना 2021 तक लागू कर दी है।
Covid Yodha Yojana का लाभ क्या है।
अगर कोविड-19 सेवा के दौरान किसी भी स्वास्थ्य कर्मियों की मृत्यु होती है या फिर सेवा के दौरान दुर्घटना में मौत होती है तो राज्य सरकार की तरफ से वॉरियर्स के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। वॉरियर्स की मृत्यु होने पर एवं कोविड-19 से संबंधित अन्य कार्य के दौरान दुर्घटना से मृत्यु की स्थिति में इस बीमा कवर का लाभ मिलेगा। इस बीमा योजना से कोविड-19 के उपचार में कार्यरत नियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी, एजेंसी के माध्यम से लगे हुए योजना में कर्मचारियों के कल्याण के लिये उनके परिवार को 50 लाख रुपये का की राशि दिया जायेगा। (क्वारेंटाइन पीरियड) के दौरान या कोविड योद्धाओं के उपचार के लिये किसी भी प्रकार का खर्च कर्मचारी या उसके परिवार को भुगतान नहीं करना पड़ेगा। योजना में दी गई राशि पात्र कर्मी द्वारा व्यक्तिगत रूप से ली गई अन्य बीमा पॉलिसी अथवा शासन के को राहत मिलेगी और उनको जीने के लिए कुछ मद्दद मिल जाएगी।
Chief Minister Covid 19 Yodha Kalyan Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स लगेंगे।
दावा प्रपत्र,
मृत्यु प्रमाण-पत्र (मूल में),
पोस्ट-मार्टम रिपोर्ट (प्रमाणित प्रति),
प्रयोगशाला रिपोर्ट,
मृत्यु सारांश (प्रमाणित प्रति),
मृतक का पहचान प्रमाण (प्रमाणित प्रति),
मृतक और दावेदार के बीच संबंधों का प्रमाण-पत्र (प्रमाणित प्रति)
रद्द (कैंसिल) किया हुआ चेक (वांछनीय मूल में),
दावेदार का पहचान प्रमाण (प्रमाणित प्रति),
एफआईआर (प्रमाणित प्रति),
CM COVID-19 Yoddha Kalyan Yojana की पात्रता
इस राशि को पाने के लिए पात्र सर्वप्रथम पति या पत्नी होंगे। इन लोगो के न रहने की स्थिति में इनके संतानों (विवाहित बेटी को छोड़कर) एक से अधिक होने पर बराबर राशि दी जाएगी। माता-पिता, भाई-बहन (यदि वह खुद पर निर्भर हो) विधवा, बेटी, विधवा वधु (यदि खुद पर निर्भर हो), ये लोग इस राशि को प्राप्त कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश कोविड-19 योद्धा कल्याण का दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण के तहत दावेदार को आवश्यक दस्तावेजों (परिशष्टि-1) के साथ दावा प्रपत्र भरकर मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण संबंधित विभाग को प्रस्तुत करना होगा। संबंधित कार्यालय इस संबंध में आवश्यक प्रमाण-पत्र देगा और इसे सक्षम अधिकारी (Clause 7-जिला कलेक्टर) को अग्रेषित करेगा। सक्षम अधिकारी (जिला कलेक्टर) दावे को प्रसंस्करण करेगा, स्वीकृति जारी करेगा, बिल तैयार करेगा और दावे की राशि जारी करने के लिए जिला कोषालय में बिल जमा करवाएगा। कोषालय के द्वारा संबंधित व्यक्ति के खाते में राशि प्रदान की जाएगी। दावा प्रपत्र या आवेदन नीचे दिया गया है।
मुख्यमंत्री कोविड 19 योद्धा कल्याण योजना की समय सीमा
ये योजना 1 अप्रैल 2021 से 31 मई 2021 तक यानी 2 महीने के लिए लागू रहेगी।
Mukhyamantri Covid 19 Yodha Kalyan Yojana Pdf – Click Here
ये कोरोना योद्धा कल्याण योजना PDF पिछले साल 2020 की है। इस साल नए अपडेट लिए गये है, जिसकी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
मुख्यमंत्री COVID-19 योद्धा कल्याण योजना आवेदन पत्र Pdf – Click Here
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज COVID-19 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए बीमा योजना PDF – Click Here
Sir gm mera nam Irshad sayyad hai mai maharshtra se hu sir meri maa anganwadi sevika karmchari thi jo COVID 19 me sarve karte vakt uski death ho gai hai 10.10.2021 ko sir muje abi tak 50 lakh ka Clem nahi mila hai mai kya karu plz bataiye mo.no.9021665009
Sir gm mera nam Irshad sayyad hai mai maharshtra se hu sir meri maa anganwadi sevika karmchari thi jo COVID 19 me sarve karte vakt uski death ho gai hai 10.10.2021 ko sir muje abi tak 50 lakh ka Clem nahi mila hai mai kya karu plz bataiye mo.no.9021665009
Pingback: MP Government Yojana - मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं और लिस्ट, नए अपडेट के साथ - ApniYojana.com