MP E Uparjan 2026-27 :- एमपी ई उपार्जन किसान पंजीयन, समर्थन मूल्य, स्लॉट बुकिंग, खरीदी, भुगतान की सम्पूर्ण जानकारी

 

E Uparjan Slot Booking 2026-27

जानिए आपको यहाँ क्या-क्या जानकारी मिलेगी

एमपी ई उपार्जन किसान पंजीकरण

 

E – Uparjan MP लेटेस्ट न्यूज़

MP E Uparjan – मध्य प्रदेश ई उपार्जन पंजीयन गेहूं की फसल के लिए शुरू हो चुका है। किसान समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च तक करा सकते हैं। किसान स्वयं के मोबाईल से एम.पी. किसान एप के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। किसानों को पंजीयन केन्द्रों में लाईन लगाकर पंजीयन कराने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

 

MP E Uparjan Kiosk Registration 2026-27

यदि आपके पास एमपी ऑनलाइन/ CSC/ इन्टरनेट कैफ़े है और आप ई उपार्जन पोर्टल पर कियोस्क पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

सर्वप्रथम आपको एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।

इस होम पेज पर आपको पंजीयन केंद्र कियोस्क पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Website interface for MP E Uparjan 2026-27 registration

 

विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इसके बाद आपको कियोस्क पंजीकरण निर्धारण पर क्लिक करना है।

Website interface for MP E Uparjan 2026-27 registration B

 

इसके बाद अब आपके सामने E – Uparjan Kiosk Registration का फॉर्म खुल कर आएगा।

सर्वप्रथम केंद्र बनाए और केंद्र के ओपेरटर और मैनेजर की जानकारी भरे |

केंद्र का पंजीयन होने के पश्चात केंद्र का सत्यापन जिला खाद्य आपर्ति अधिकारी द्वारा किया जायगा |

जब केंद्र का सत्यापन हो जायगा तो केंद्र के मेनेजर के मोबाइल नंबर पर केंद्र का login ID और password भेज दिया जायगा |

प्राप्त आई डी और पासवर्ड से ओपेरटर LOGIN करे और किसान का पंजीयन करे

समस्या के समाधान हेतु euparjanmp@gmail.com पर mail करे

 

एमपी ई उपार्जन पोर्टल 2026 क्या है?

सरकार द्वारा दुनिया का अन्नदाता किसानो की आय दुगनी करने का अपना लक्ष्य रखा हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी ई उपार्जन पोर्टल आरंभ किया है। जिसके माध्यम से मध्यप्रदेश के जो किसान खरीफ/रबी सीजन के दौरान समर्थन मूल्य पर फसल सरकार को बेचना चाहते हैं, उनके लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से E Uparjan 2026 MP से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि एमपी ई उपार्जन पोर्टल क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, हेल्पलाइन नंबर आदि। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

 

MP E Uparjan Online Registration

मध्य प्रदेश की सरकार ने किसानो के लिए बनाये गए ई उपार्जन पोटल के माध्यम से मध्य प्रदेश के किसान खरीफ/रबी सीजन के दौरान हुयी उपज को समर्थन मूल्य पर बेच सकते है। इसके लिए आपको पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। तभी आप समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेच सकते हैं। इस पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। 2019-20 में  ई उपार्जन पोर्टल एमपी पर पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन की गई थी। लेकिन इस बार पंजीकरण प्रक्रिया में कुछ बदलाव आए हैं। पिछले वर्ष एमपी ई उपार्जन ऑनलाइन पंजीकरण केवल कृषि उपज मंडी के माध्यम से होता था, जिसकी वजह से बहुत से किसानों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन इस वर्ष मध्य प्रदेश सरकार ने सभी किसानों को घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से mpeuparjan.nic.in portal पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 

Madhya Pradesh E Uparjan Panjiyan 2026-27 का उद्देश्य क्या हैं?

मध्य प्रदेश ई उपार्जन पंजीयन का उद्देश्य किसानो को समस्यों से बचाना और उनकी उपज का सही दाम दिलवाना है। पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए किसानो को कृषि मंडी के जरिये ऑनलाइन पंजीकरण करने में कई सारे किसानो को कठनाइयो का सामना करना पड़ा था और कुछ किसान ऐसे भी थे जो E Uparjan Portal पर पंजीकरण नहीं करवा पाए थे,  जिसकी वजह से उन किसानो को समर्थन मूल्य से कम भाव में अपनी उपज बेचना पड़ी थी। जिससे किसानो को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल पाया था। पर अब पोर्टल पर ई पंजीयन MP के जरिये किसान समर्थन मूल्य के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और अपनी उपज सही दाम पर बेच सकते हैं।

 

MP E Uparjan 2026 के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस पोर्टल पर राज्य के लोग घर बैठे अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी किसान भाई उठा सकते है ।
  • राज्य के किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी इस योजना का लाभ उठा सकते है ।
  • मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल 2026 के माध्यम से किसानो को पंजीकरण करने में कोई परेशानियों नहीं होंगी ।
  • ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से लोगो के समय की भी बचत होगी ।
  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बेचने के लिए किसान को इस बार वह तीन तारीखें भी बतानी होगी, जिनमें अनाज लेकर वह खरीदी केन्द्र पर आएगा।

 

MP E Uparjan 2026-27 नि:शुल्क

पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र और एम.पी. किसान एप पर भी की गई है।

 

E Uparjan MP 2026-27 सशुल्क

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है। इन केन्द्रों पर पंजीयन के लिये शुल्क राशि प्राप्त करने के संबंध में कलेक्टर निर्देश जारी करेंगे। प्रति पंजीयन के लिये 50 रूपये से अधिक शुल्क निर्धारित नहीं किया जाएगा। किसान पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़ एवं किसान के आधार कार्ड एवं अन्य फोटो पहचान पत्रों का समुचित परीक्षण कर उनका रिकार्ड रखा जाना अनिवार्य होगा।

सिकमी, बटाईदार, कोटवार एवं वन पट्टाधारी किसान के पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति एवं सहकारी विपणन सहकारी संस्था ‌द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी। इस श्रेणी के शत-प्रतिशत किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। पूर्व वर्षों की किसी अपात्र संस्था में केन्द्र प्रभारी एवं ऑपरेटर को किसी अन्य संस्था में पंजीयन के लिए नहीं रखा जायेगा।

 

रबी फसल एमएसपी 2026 Minimum Support Price List for Rabi Crops

गेहूं पंजीयन की आखिरी तारीख | चना का पंजीयन 2026 | चना का समर्थन मूल्य 2026 MP | चना पंजीयन 2026 | चना समर्थन मूल्य 2026 मध्यप्रदेश |

MSP (समर्थन मूल्य) में 23 फसलें शामिल होती हैं

7 प्रकार के अनाज (धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी और जौ)
5 प्रकार की दालें (चना, अरहर/तुअर, उड़द, मूंग और मसूर)
7 तिलहन (रेपसीड-सरसों, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, निगरसीड)
4 व्यावसायिक फसलें (कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट)

 

Rabi Crop MSP 2026-27 (₹ per quintal)

रबी फसल MSP (2026-27) की मुख्य बातें (प्रति क्विंटल):
गेहूं (Wheat): ₹2,585 (पिछले वर्ष ₹2,425)
सरसों (Rapeseed/Mustard): ₹6,200 (पिछले वर्ष ₹5,950)
चना (Gram): ₹5,875 (पिछले वर्ष ₹5,650)
मसूर (Masur/Lentil): ₹7,000 (पिछले वर्ष ₹6,700)
जौ (Barley): ₹2,150 (पिछले वर्ष ₹1,980)
कुसुम (Safflower): ₹6,540 (पिछले वर्ष ₹5,940)

 

MP E Uparjan 2026 पंजीकरण के दस्तावेज़ (पात्रता )

आवेदक की समग्र सदस्य आईडी

आधार कार्ड

बैंक अकाउंट पासबुक

ऋण पुस्तिका (भू-अधिकार पुस्तिका) / खसरा खतौनी नकल

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

विगत खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में जिन किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय करने हेतु ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराया गया था। रबी/खरीफ विपणन वर्ष 2026 में ऐसे किसानों को पंजीयन हेतु दस्तावेज / आवेदन देने की आवश्यकता नहीं हैं।

 

MP E-Uparjan की प्रक्रिया

E-Uparjan की प्रक्रिया के अंतर्गत 6 चरण आते है जिसके अंतर्गत किसान पंजीयन, किसान द्वारा स्लॉट बुकिंग,अनाज खरीदी,परिवहन,संग्रहण और भुगतान करने जैसी आदि प्रक्रिया शामिल है।

e-Uparjan ऑनलाइन पंजीयन
किसान द्वारा स्लॉट बुकिंग
उपार्जन केंद्र से किसान की खरीदी
विक्रय किये गए अनाज का परिवहन
परिवहन किये गए अनाज का गोदाम में संग्रहण
किसान के आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुगतान

 

MP E – Uparjan 2026 ऑनलाइन किसान रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

यदि आप एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर किसान पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

Website interface for MP E Uparjan 2026-27 registration

 

  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको खरीफ/रबी 25-26 का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

 

 

  • इस पेज पर आपको किसान पंजीयन /आवेदन सर्च का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

 

  • इस पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे जिला, किसान कोड/ मोबाइल नंबर/समग्र आईडी और कैप्‍चा आदि सभी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके पश्चात् आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा ।
  • Search के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगले पेज पर पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस पंजीकरण फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी, जैसे अपना बैंक खाता विवरण, भूमि के स्वामित्व का विवरण और खरीद केंद्र का विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • सही जानकरी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सफल पंजीकरण के बाद आपको तुरंत आवेदन संख्या और पावती संख्या मिल जाएगी।
  • केवल इस पावती संख्या से ही आप अपनी फसल को खरीद केंद्र पर बेच सकेंगे।
  • इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

 

MP E -Uparjan 2026 Slot Booking

मध्य प्रदेश में गेहूं की उपज की खरीदी के लिए किसानों को स्लॉट बुक कराना होगा। बगैर गेहूं स्लॉट बुकिंग के वे अपनी फसल नहीं बेच सकेंगे। स्लॉट बुकिंग की लिंक ओपन हो चुकी है। कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग प्रति सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक किया जा सकेगा। स्लॉट बुक होने के पश्चात् कृषक अपनी उपज, चयन किए गए खरीदी केंद्र पर ही गेहूं का विक्रय कर सकेगा।

 

MP E – Uparjan Last Date

उपार्जन वर्ष 2026 में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन गेहूं की फसल पंजीयन उपार्जन के लिए कार्य चल रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन जून 2026 से शुरू होकर जुलाई 2026 तक चलेगा। ( उपार्जन केन्द्रों पर पंजीयन प्रातः 9:00 बजे से सायंकाल 7:00 तक समस्त कार्य दिवसों में (रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर) किया जायेगा।

 

आवश्यक निर्देश

उपार्जित फसल के भुगतान हेतु बैंक खाता

MP E Uparjan पर होने वाले किसान पंजीयन में रबी/खरीफ किसान पंजीयन में समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। किसान के आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान ‌द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।

आधार नंबर का वेरिफिकेशन

पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त OTP से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा। सत्यापन होने की स्थिति में ही उक्त पंजीयन मान्य होगा।

किसानों को करें एसएमएस

विगत रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। गांव में डोडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति/ मंडी स्तर पर बैनर लगवाने के निर्देश भी दिये गये हैं। किसान पंजीयन की सभी प्रक्रियाएँ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं।

 

वर्तमान में किसान पंजीयन सत्यापन व्यवस्था

खरीफ/रबी उपार्जन वर्ष 2026 में किसान पंजीयन सत्यापन प्रणाली में कुछ बदलाव किए गए हैं। SDM / तहसीलदार निम्नलिखित आधार पर ऑनलाइन किसान पंजीयन उपरांत सत्यापन करेंगे।

  • यदि किसान पंजीयन केंद्र समिति के अलावा अन्य माध्यमों से पंजीकरण करवाता है, तो उसका सत्यापन किया जाएगा।
  • यदि किसान की भूमि के नाम में अंतर है, तो ऐसे किसान पंजीयन को तहसीलदार/SDM द्वारा सत्यापित भी किया जाएगा।
  • पिछले वर्ष के रकबा में 50% की वृद्धि हुई है, इस तरह के पंजीयन को भी सत्यापित किया जाएगा।
  • यदि किसान का पंजीयन में 4 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर है, तो सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
  • सिकमी / बटाईदार पंजीयन सत्यापित किया जाएगा।

किसान पंजीयन सत्यापन उपरांत किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती हैं, तो पंजीयन सत्यापन के साथ, क्षेत्र संशोधन / पंजीयन निरस्त किया जा सकता है।

 

एमपी ई – उपार्जन आवेदन स्थिति जानने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इस होम पेज पर आपको खरीफ/रबी 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर फार्मर रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन सर्च के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपकी आवेदन स्थिति आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

 

MP E Uparjan 2026 मोबाइल ऍप डाउनलोड कैसे करे ?

  • सबसे पहले आपको मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको यहाँ  mp e uparjan लिखकर सर्च करना है।
  • इसके बाद आपको Highest Rated Apps डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा।
  • इस MP E Uparjan Mobile App की मदद से आप सभी खरीफ/रबी फसलों का पंजीयन कर लाभ उठा सकेंगे।
  • ई उपार्जन पोर्टल  पर अपना मोबाइल नंबर और समग्र आईडी नंबर डालकर मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

 

किसान पंजीयन कैसे सर्च करें?

  • https://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx लिंक पर क्लिक करे।
  • फसल और वर्ष का चयन करें।
  • अब आपके सामने https://mpeuparjan.nic.in/WPMS2021/MainPage.aspx का पेज खुलेगा।
  • उस पेज पर आपको ” किसान पंजीयन/आवेदन सर्च ” का आप्शन दिखाई देगा।

  • उस लिंक पर क्लिक करे और एक पॉपअप विंडो खुलेगी।
  • आप किसान सर्च वाले पेज पर पहुँच जायेंगे।
  • उस पेज पर आप किसान पंजीयन के आलावा अपने मोबाइल नंबर से पंजीयन सर्च कर सकते हैं या अपनी समग्र आई डी से पंजीयन सर्च कर सकतें हैं।
  • मोबाइल नम्बर से किसान पंजीयन देखने के लिए उचित आप्शन चुने और कूट शब्द लिखकर “किसान सर्च करें” पर क्लिक करें।
  • अब आपको पंजीयन आवेदन की जानकारी दिखाई देगी।
  • आप पंजीयन जानकारी की प्रिंट निकल सकते हैं।

 

पंजीयन केंद लॉग इन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको एमपी ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको खरीफ/रबी 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

 

 

  • इसके पश्चात आपको अदर यूजर के अंतर्गत पंजीयन केंद्र के विकल्‍प पर क्लिक करना होगा।

 

  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको जिला, पंजीयन केंद्र, ऑपरेटर, ओटीपी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पंजीयन केंद्र लॉगइन कर पाएंगे।

 

तहसीलदार लॉगइन करने की प्रक्रिया

 

  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको जिला तथा तहसील का चयन करना होगा।
  • अब आपको पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप तहसीलदार लॉगिन कर पाएंगे।

 

सहायता प्राप्त कैसे करे ?

E – Uparjan Customer Care इस ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन  करने में कोई परेशानी हो रही है तथा आप किसी तरह की सहायता प्राप्त करना चाहते है तो आप सहायता के लिए euparjanmp@gmail.com संपर्क कर सकते है और अपने समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है।

 

Important Links

Download Notification

Click Here

Official Website

Click Here

 

MP E Uparjan FAQ

Q.1 मध्य प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

Ans. मध्‍यप्रदेश ई-उपार्जन का उद्देश्य किसानों को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करना है।

Q.2 एम पी ई-उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट क्‍या है?

Ans. एम पी ई-उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट https://mpeuparjan.nic.in/ है।

Q.3 MP E-Uparjan पोर्टल पर किसान की जानकारी कैसे देख सकते है?

Ans. आप MP E-Uparjan पोर्टल पर जाएंगे और किसान की जानकारी का विकल्‍प  क्लिक करेंगे और पूछी गई जानकारी भरकर आप किसान की जानकारी देख सकते हैं।

Q.4 एमपी ई-उपार्जन 2026 के तहत किसान कौन-कौन सी फसलों को बेच सकता है?

Ans. एमपी ई-उपार्जन पोर्टल के तहत मध्यप्रदेश के किसान (गेहूं, धान, ज्वार, बाजरा, चना, मसूर , सरसों आदि) फसलों को बेच सकता है।

Q.5 मध्‍यप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं?

Ans.  समग्र आईडी, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक अकाउंट पासबुक, खसरा खतौनी नकल, फोटो आदि।

 

हम उम्मीद करते हैं की आपको मध्यप्रदेश ई-उपार्जन से सम्बंधित जानकारी जरूर लाभदायक लगी होगी। इस आर्टिकल में हमने आपके द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालो के जवाब देने की कोशिश की है। यदि अभी भी आपके पास इस योजना से सम्बंधित सवाल है तो आप हमसे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

 

MP Gehu Slot Booking

मध्यप्रदेश किसान पंजीयन गेहूं स्लॉट बुकिंग 2026

  • स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको MP E Uparjan Portal पर जाना होगा।
  • MP E Uparjan Portal के होम पेज पर किसान स्‍लॉट बुकिंग (गेहूं) विकल्प पर क्लिक करें।

MP E Uparjan Gehu Slot Booking 2025-26

  • फिर नये पेज पर गेहूं स्‍लॉट बुकिंग विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, इस पेज में किसान संबंधी जानकारी और कैप्‍चा भरेंगे फिर गेट ओटीपी बटन पर क्लिक करेंगे।

MP E Uparjan Gehu Slot Booking 2025-26

  • अब पंंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे सत्‍यापित करेंगे।
  • अब नये पेज पर तहसील और स्लॉट बुक करने हेतु तारीख चुननी है।
  • अब नये पेज पर किसान संबंधी जानकारी आ जाएगी इसमें आपको अधिक उपज बेचे विकल्‍प में किसान की फसल की मात्रा भरनी है और समय चुनना है। और सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करना है।
  • अब स्‍लॉट बुक हो जाएगा और किसान की स्‍लॉट बुकिंग की पावती भी प्रिंट कर पाएंगे।
  • इस तरह आप गेहूं स्‍लॉट बुक कर पाएंगे।

 

MP Chana /Sarso /Masoor Slot Booking

मध्यप्रदेश किसान पंजीयन चना/ सरसों/ मसूर स्लॉट बुकिंग 2026

  • स्लॉट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको MP E Uparjan Portal पर जाना होगा।
  • MP E Uparjan Portal के होम पेज पर किसान स्‍लॉट बुकिंग (चना/ सरसों/ मसूर) विकल्प पर क्लिक करें।

MP E Uparjan Chana /Sarso /Masoor Slot Booking

  • फिर नये पेज पर चना/ सरसों/ मसूर स्‍लॉट बुकिंग विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, इस पेज में किसान संबंधी जानकारी और कैप्‍चा भरेंगे फिर गेट ओटीपी बटन पर क्लिक करेंगे।

MP E Uparjan Chana /Sarso /Masoor Slot Booking

  • अब पंंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे सत्‍यापित करेंगे।
  • अब नये पेज पर तहसील और स्लॉट बुक करने हेतु तारीख चुननी है।
  • अब नये पेज पर किसान संबंधी जानकारी आ जाएगी इसमें आपको अधिक उपज बेचे विकल्‍प में किसान की फसल की मात्रा भरनी है और समय चुनना है। और सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करना है।
  • अब स्‍लॉट बुक हो जाएगा और किसान की स्‍लॉट बुकिंग की पावती भी प्रिंट कर पाएंगे।
  • इस तरह आप चना/ सरसों/ मसूर स्‍लॉट बुक कर पाएंगे।

 

*मध्य प्रदेश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*कृषि और किसानों से संबंधित सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*लड़कियों और महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

*स्टूडेंट के लिए चलने वाली सभी योजनाओं और स्कालरशिप की पूरी जानकारी*

 

*हमारे देश में चलने वाली सभी योजनाओं की पूरी जानकारी*

 

MP Government & Private Job Alert Link

 

MP Jobs WhatsApp Channel

 

Total Job Alert

 

Our Websites –

mpcareer.in – गवर्नमेंट और प्राइवेट जॉब्‍स की जानकारी

apniyojana.com – हर सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

 

 

E Uparjan Payment 
MP Kisan Panjiyan 2026
Krishi Uparjan
Mp Kisan App Uparjan
Kisan Panjiyan App

 

 

One thought on “MP E Uparjan 2026-27 :- एमपी ई उपार्जन किसान पंजीयन, समर्थन मूल्य, स्लॉट बुकिंग, खरीदी, भुगतान की सम्पूर्ण जानकारी

Comments are closed.

error: